
Does Thyroid Affect Your Period In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग थायराइड की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को थकान होने, वजन बढ़ने, कब्ज होने, स्किन के ड्राई होने, बालों को पतला होने, स्ट्रेस होने, याददाश्त के कमजोर होने और ठंड लगने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, इससे महिलाओं के पीरियड्स भी प्रभावित होते हैं, जिसके कारण पीरियड्स के अनियमित होने की समस्या होती है, लेकिन क्या इससे पीरियड फ्लो भी प्रभावित हो सकता है? ऐसे में आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन (Dr. (Col.) Gunjan Malhotra Sareen, Senior Consultant, Obstetrics and Gynaecologist, Gynecology: Every Woman Matters Clinic, Anand Niketan, Delhi) से जानें क्या थायराइड के कारण भी पीरियड फ्लो कम हो जाता है?
क्या थायराइड के कारण पीरियड फ्लो कम होता है? - Does Thyroid Cause Low Period Flow?
डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन के अनुसार, थायराइड की समस्या के कारण महिलाओं को पीरियड्स का फ्लो प्रभावित होता है। बता दें, हाइपरथायरायडिज्म (Hyperthyroidism) की समस्या के कारण महिलाओं के पीरियड्स का फ्लो कम होने, पीरियड्स की समय सीमा कम होने और पीरियड्स के अनियमित होने की समस्या होती है। बता दें, हाइपरथायरायडिज्म की स्थिति में शरीर में थायराइड ग्लैंड ओवरएक्टिव हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: थायराइड और हेयर फॉल में कनेक्शन क्या है? डॉक्टर से जानें

थायराइड में पीरियड्स की समस्याएं - Period Problems In Thyroid In Hindi
डॉ. (कर्नल) गुंजन बताती हैं कि महिलाओं को थायराइड की समस्या में पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में थायराइड के कारण परेशानी होने या पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होने पर इनके लक्षणों को नजरअंदाज न करते हुए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
कम पीरियड फ्लो की समस्या
हाइपरथायरायडिज्म की स्थिति में शरीर में थायराइड ग्लैंड ओवरएक्टिव हो जाता है। इसके कारण महिलाओं को पीरियड का फ्लो कम होने की समस्या होती है। इसके कारण कई बार पीरियड्स का फ्लो कम समय के लिए ही आते हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स फ्लो में अचानक बदलाव आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर की राय
अनियमित पीरियड्स
शरीर में थायराइड हार्मोन के असंतुलित होने के कारण महिलाओं को पीरियड्स के अनियमित होने की समस्या होती है। पीरियड्स से जुड़ी इस लक्षण को महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
फर्टिलिटी भी हो सकती है प्रभावित
शरीर में थायराइड हार्मोन के असंतुलित होने के कारण महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। इसके कारण महिलाओं की फर्टिलिटी पर बुरा असर होता है।
निष्कर्ष
महिलाओं के शरीर में थायराइड हार्मोन के असंतुलित होने के कारण पीरियड्स फ्लो कम होने, पीरियड्स का अनियमित होने और फर्टिलिटी के प्रभावित होने जैसी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ध्यान रहे, थायराइड हार्मोन के असंतुलित होने या पीरियड्स से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 29, 2025 19:52 IST
Published By : Priyanka Sharma