Doctor Verified

क्या ज्यादा तनाव लेने से भी बाल सफेद हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

What Causes Grey Hair At Early Age: अक्सर हम सुनते आए होते हैं कि स्ट्रेस लेने से बाल सफेद हो जाते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा तनाव लेने से भी बाल सफेद हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब


Can Stress Cause Grey Hair At Young Age: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा और बालों में भी फर्क आने लगता है। ऐसे में त्वचा ढीली होने लगती है और बाल भी सफेद होने लगते हैं। उम्र के कारण बालों का सफेद होना आम बात है, लेकिन कई लोगों में कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी और खराब लाइफस्टाइल भी बालों के सफेद होने का कारण बन सकती है। कुछ लोगों का मानना होता है कि ज्यादा तनाव लेने से भी बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है या यह केवल एक मिथक है। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट व इंडियन स्किन और हेयर एक्सपर्ट डॉ चित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। 

white hair

क्या तनाव लेने से बाल सफेद हो जाते हैं? Does Stress Cause Gray Hair

डॉ चित्रा के मुताबिक तनाव के कारण बाल सफेद नहीं होते हैं। दरअसल, ऐसे में सेल्स का फंक्शन कम होने लगता है और यह बढ़ती उम्र का लक्षणों में शामिल होता है। वहीं अगर बाल उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं, तो यह  मेलानिन की कमी और बालों का रंग बदलने का कारण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से बात करके सही इलाज लेने की जरूरत होती है, जिससे समस्या को समय पर कंट्रोल किया जा सके। 

क्या स्ट्रेस से बालों पर कुछ असर पड़ता है?

अनहेल्दी डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण स्ट्रेस बढ़ने लगता है। ऐसे में शरीर में अन्य पोषक तत्वों के साथ जिंक की भी कमी होने लगती है, जो बालों को सफेद या ग्रे होने का कारण बन सकती है। 

इसे भी पढ़े- बाल सफेद क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके पीछे का साइंस

कम उम्र में बालों के सफेद होने के कारण- What Are The Main Causes of gray Hair?

जेनेटिक कारण

अगर पेरेंट्स में किसी के बाल उम्र से पहले सफेद हुए हैं, तो आपके बाल भी समय से पहले सफेद हो सकते हैं। दरअसल, हमारे जीन्स का हेयर हेल्थ के साथ सीधा संबंध होता है इसलिए यह बालों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।

पोषक तत्वों की कमी 

अगर आप अनहेल्दी डाइट लेते हैं या आपका लाइफस्टाइल अनहेल्दी है, तो आपके बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं। ऐसे में शरीर में विटामिन-बी12, बायोटिन, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व की कमी हो जाती है, जो बालों के रंग पर प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में हेयर गमीज या विटामिन्स लेने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़े- उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके

अनहेल्दी लाइफस्टाइल

बालों की सेहत सीधी तौर पर हमारे लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करती है। अगर आप ज्यादा स्मोक या ड्रिंक करते हैं या बालों की देखभाल नहीं करते है, तो यह भी बालों के रंग पर असर डाल सकता है। खराब डाइट जैसे कि ज्यादा जंक या प्रोस्टेट फूड खाना भी बालों के जल्दी सफेद होने की वजह बन सकता है। 

अगर हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद भी आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chytra Dermatologist (Indian Skin & Hair Expert) (@dr.chytra)

Read Next

क्या सर्दियों में सिर में प्याज का रस लगाना सुरक्षित होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer