Does Stopping Exercise Cause Weight Gain Expert Tells In Hindi: मोटापा कम करने के लिए अक्सर लोग अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखते हैं और रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं। डाइट में हेल्दी यानी पौष्टिक चीजें ही लेते हैं। बाहर का जंक फूड, प्रीजर्व्ड फूड पूरी तरह से छोड़ देते हैं। इसी तरह, बेली फैट, थाई फैट आदि को कम करने के लिए लोग अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से एक्सरसाइज करते हैं। वैसे भी एक्सरसाइज की मदद से कई लाभ मिलते हैं, जैसे एनर्जी बनी रहती है और हड्डियां फ्लेक्सिबल होती हैं और मसल्स मजबूत होती हैं। फिट रहने के कारण रोजमर्रा के कामकाम में किसी तरह की दिक्कत भी नहीं आती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। लेकिन, इसके साथ-साथ आपने यह भी सुना होगा कि जो लोग रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, अगर वे अचानक वर्कआउट करना छोड़ दें, तो उनका वजन फिर से बढ़ने लगता है। तो क्या इस बात में जरा भी सच्चाई है? क्या सही में एक्सरसाइज छोड़ने के बाद वजन काफी ज्यादा बढ़ने लगता है? इस संबंध में हमने यश फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर यश अग्रवाल से बात की। आप भी जानें।
कैलोरी बढ़ने लगती है- Reduced Caloric Expenditure
जो लोग एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं, उनके शरीर में कैलोरी काउंट बढ़ने लगता है। दरअसल, एक्सरसाइज की मदद से काफी ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। कैलोरी कम होने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। वहीं, अगर आप कैलोरी बर्न करने की एक्टिविटी रोक दें, तो फिर से वजन में बढ़ोत्तरी नजर आने लगती है।
इसे भी पढ़ें: क्या रेगुलर एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं घट रहा है आपका वजन? जानें इसके क्या कारण हो सकते हैं
मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है- Metabolism Slowdown
वैसे, तो यह सुनने में अजीब लगेगा कि अचानक एक्सरसाइज छोड़ने पर मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। लेकिन यह सच्चाई है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो बॉडी को उसकी आदत हो जाती है और उसी के अनुसार आपका खानपान होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो आपके वजन को बढ़ने नहीं देता। वहीं, एक्सरसाइज न करने पर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है शरीर में फिर से फैट बनने लगता है।
इसे भी पढ़ें: Weight Loss: एक्सरसाइज के बावजूद बढ़ रहा है आपका वजन? कहीं आप ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे?
हॉर्मोन में बदलाव- Changes in Hormones
एक्सरसाइज करने से शरीर में हॉर्मोन संतुलित बने रहते हैं, जो आपके वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। वहीं, अगर आप एक्सरसाइज करना छोड़ दें और सारा दिन शारीरिक रूप से सक्रिय न रहें, तो हॉर्मोनल असंतुलन देखने को मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं घट रहा वजन और मोटापा? हो सकते हैं ये 5 कारण
भूख बढ़ सकती है- Appetite Changes
विशेषज्ञों की मानें, तो जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो अपनी डाइट को लिमिटेड रखते हैं, अनहेल्दी चीजें नहीं खाते हैं और स्ट्रीट फूड से पूरी तरह दूरी बनाए रखते हैं। वहीं, अगर आप एक्सरसाइज करना छोड़ दें, तो आपका शरीर अपने आपको कुछ न कुछ खाने की चाह का संकेत देता रहता है। एक्सरसाइज न करने वाले अक्सर ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। मोटापा बढ़ने का यह एक बहुत बड़ा कारण है।
स्ट्रेस बढ़ जाता है- Stress Management
एक्सरसाइज स्ट्रेस को मैनेज करने का बेहतरीन तरीका माना जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि जिन्हें एंग्जाइटी या स्ट्रेस होता है, एक्सपर्ट उन्हें एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। एक्सरसाइज करने से फील गुड हॉर्मोन रिलीज होता है, जो तनाव के स्तर को कम करता है। वहीं, स्ट्रेस का स्तर अगर बढ़ जाए, तो मोटापा भी बढ़ सकता है। वास्तव में, जो लोग स्ट्रसे में होते हैं, वे अपना ज्यादातर समय एक ही जगह पर बैठकर बिता देते हैं या फिर अपने इमोशंस को कंट्रोल करने के लिए ओवर ईटिंग कर बैठते हैं, जो कि वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है।
नींद बाधित होती है- Sleep Disruption
विशेषज्ञों की मानें, तो जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें रात के समय अच्छी नींद आती है। इसके उलट, जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं या शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहते हैं, उन्हें रात को नींद आने में दिक्कत होती है। ऐसे लोग देर रात तक जगते हैं और लेटे-लेटे मोबाइल देखते हैं। इससे स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ जाता है। यह देखने में आया है, जो लोग देर रात तक जगते हैं, वे अक्सर रात के समय बिंज ईटिंग कर बैठते हैं, जो कि मोटापा बढ़ा सकता है।