Does Shatavari Help In Lactation Explains In Hindi: आयुर्वेद के अनुसार शतावरी महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी जड़ी-बूटी है। यह महिलाओं को कई तरह समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है, जैसे इसकी मदद से पीरियड साइकिल नॉर्मल होते हैं, गर्भाशय के लिए भी इसका सेवन किया जाना फायदेमंद होता है। यही नहीं, ब्रेस्ट डेवलपमेंट में भी शतावरी का काफी उपयोगी माना जात है। तो क्या हम इसे स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए भी कारगर मान सकते हैं? क्या इसके सेवन से मिल्क प्रोडक्शन बढ़ सकता है? क्या यह स्तनपान कर रहे शिशु के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है? इस संबंध में हमने दिल्ली नगर निगम के चीफ मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) डॉ आर. पी. पाराशर से बात की। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
क्या शतावरी स्तनपान के लिए अच्छी है?- Does Shatavari Help In Lactation Explains In Hindi
आयुर्वेदाचार्यों की मानें, तो शतावरी महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी जड़ी-बूटी है। यह पीरियड्स साइकिल में मददगार है। जहां तक सवाल यह है कि क्या शतावरी स्तनपान कराने में अच्छी है या नहीं? इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि शतावरी लैक्टेशन में बहुत ही मददगार है। जो भी महिला स्तनपान करा रही हैं, उन्हें इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। क्या आप जानते हैं, कैसे? असल में शतावरी का सेवन करने से प्रोलैक्टिन का प्रोडक्शन बढ़ता है। यह एक तरह का हार्मोन होता है, जो ब्रेस्टमिल्क को बनाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। यही नहीं, एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि शतावरी की मदद से मिल्क प्रोडक्शन के वॉल्यूम में भी बढ़ोत्तरी होती है। यहां तक कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे बॉडी तेजी से हील होती है, जो महिला की थकान और कमजोरी दूर करने में मददगार साबित होती है। मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के अलावा, शतावरी का सेवन करने से महिला की मेंटल और फिजिकल हेल्थ में भी सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेगा शतावरी पाउडर, जानें इस्तेमाल का तरीका
ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने के लिए कितना शतावरी का सेवन कैसे करें?
अगर आप भी उन महिलाओं में हैं, जो हाल-फिलहाल में मां बनी हैं। ऐसे में ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने के लिए आप एक्सपर्ट की सलाह पर शतावरी को अपनी संतुलित डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इसका सेवन करने से आधा चम्मच शतावरी लें। इसे एक गिलास दूध में मिक्स करें। चाहें, तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए दूध में एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इसके अलवा, आप इसे सादे पानी के साथ मिक्स करके ब्लेंड कर सकती हैं। इस तरह एक शतावरी की स्मूदी तैयार हो जाएगी। यह स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए काफी अच्छा साबित होगा।
इसे भी पढ़ें: शतावरी और दूध के सेवन से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें उपयोग
एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें
ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं को शतावरी को अपनी संतुलित डाइट का हिस्सा बनाने से पहले जरूरी है कि एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आपको एलर्जी है या किसी तरह की अन्य मेडिकल कंडीशन है, तो इसे न लें। वहीं, अगर महिला को हार्मोनल परेशानी है या लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, तो उन्हें भी शतावरी का सेवन करने से एक्सपर्ट से कंसल्ट करना चाहिए। ध्यान रखें कि हर महिला का शरीर अलग-लअग होता है। कोई डिलीवरी के बाद तेजी से रिकवरी करता है, तो वहीं कुछ महिलाओं को रिकवरी में काफी समय लगता है। इसलिए, स्तनपान करा रही महिलाओं को कोई भी नई चीज को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट से मिलना चाहिए।
All Image Credit: Freepik