Doctor Verified

क्या नीम कैंसर की समस्या से कर सकता है बचाव? जानें आयुर्वेदाचार्य की राय

Does Neem Really Prevent Cancer : क्या नीम कैंसर के खतरे को कम कर सकता है? आइए इस सवाल का जवाब स्टडी और डॉक्टर से जानने की कोशिश करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नीम कैंसर की समस्या से कर सकता है बचाव? जानें आयुर्वेदाचार्य की राय

Does Neem Really Prevent Cancer : नीम शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में नीम के औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है। नीम की मदद से शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। कई लोग मानते हैं कि नीम की मदद से कैंसर की समस्या से भी बचा जा सकता है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, ये हम इस आर्टिकल की मदद से जानेंगे। बता दें कि नीम कैंसर पर करती है या नहीं, यह जानने के लिए हमने स्टडी के साथ-साथ Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) से बातचीत की है। आइए इन दोनों ही पहलुओं को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करते हैं।

नीम शरीर के लिए फायदेमंद कैसे है?- How is Neem Beneficial for the Body

neem for cancer

नीम एक ऐसी औषधि है, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। इसके पत्ते, बीज, और छाल से शरीर की अलग-अलग समस्याओं से बचा जा सकता है।नीम के सेवन से खून साफ होता है, स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और बालों की ग्रोथ में सुधार होता है। इसके अलावा, नीम के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर को कई अन्य समस्याओं से भी बचाते हैं। आइए जानते हैं कि स्टडी के मुताबिक नीम में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं या नहीं?

स्टडी के हिसाब से नीम कैंसर पर असरदार है या नहीं?- According to the Study, Is Neem Effective on Cancer or Not

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, कई रिसर्च में नीम के पत्तों को एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर पाया गया है। इसका मतलब यह है कि नीम के बीज, पत्ते, फूल और फलों की मदद से कैंसर की समस्या से बचा जा सकता है। इस स्टडी में बताया गया है कि नीम में एजाडिरेक्टिन और निंबोलाइड जैसे बायो एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो कैंसर सेल्स पर अच्छा असर डालते हैं। नीम के कई कंपाउंड कैंसर सेल्स को शरीर में फैलने से रोकते हैं। इस स्टडी के हिसाब से नीम कैंसर की समस्या से बचाव कर सकती है। आइए अब इस मामले में आयुर्वेदाचार्य की राय जानते हैं।

आयुर्वेद की दृष्टि में नीम कैंसर के लिए फायदेमंद है या नहीं?- Is Neem Beneficial for Cancer or Not from the Point of View of Ayurveda

डॉ. हितेंद्र सिंह गौतम  के मुताबिक, आयुर्वेद में नीम को "सर्व रोग निवारण" कहा जाता है। इसका मतलब है कि नीम हर तरह के रोगों को दूर करने में मदद कर सकता है। डॉक्टर के मुताबिक, नीम का कैंसर पर सीधा असर होता है या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है। हालांकि, नीम के सेवन से कैंसर के लक्षणों को कम या धीरे करने की कोशिश की जा सकती है। यही वजह है कि आयुर्वेदिक चिकित्सक अक्सर कैंसर के इलाज के लिए नीम के साथ अन्य आयुर्वेदिक औषधियों को मिलाने की सलाह देते हैं। बता दें कि नीम के पत्तों, बीजों और छाल में कई ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने की कोशिश कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- कैंसर के इलाज के दौरान एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

आयुर्वेद के मुताबिक नीम से होने वाले फायदे- Benefits of neem according to Ayurveda

आयुर्वेद के हिसाब से नीम के कारण व्यक्ति को कई फायदे हो सकते हैं। आइए इन लाभों के बारे में जानते हैं:

  • बैक्टीरिया से करता है बचाव : बता दें कि नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से बचाव करते हैं।  
  • स्किन की समस्याओं से बचाव : नीम के पत्तों का रस स्किन की समस्याओं जैसे कि एक्जिमा, मुहांसे और खुजली  कर सकता है। बता दें कि नीम के पत्तों को चबाने से खून साफ होता है, जिससे स्किन को फायदा हो सकता है।
  • बालों की ग्रोथ को बढ़ावा : नीम के पत्तों का रस बालों की ग्रोथ भी बढ़ा सकता है। इससे बालों को मजबूती मिलती है।
  • डायबिटीज को करता है कंट्रोल : बता दें कि नीम के पत्तों का रस डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है।
  • पाचन-तंत्र को मिलती है मजबूती : नीम के पत्ते पाचन-तंत्र के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इससे पाचन की कई समस्याओं से अपना बचाव किया जा सकता है।
  • इम्यून सिस्टम होता है बूस्ट : नीम में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे आप शरीर को कई समस्याओं और संक्रमणों से बचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मुंह से बदबू आने का कारण कहीं अक्लदाढ़ तो नहीं? डॉक्टर से समझें कनेक्शन

कुल मिलाकर, नीम सीधे तौर पर कैंसर से बचाव नहीं करता है। अगर आप कैंसर से बचाव के लिए नीम का सेवन कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हालांकि, नीम आपने औषधीय गुणों की वजह से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। आप आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर नीम का सेवन कर सकते हैं। इससे ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है।    

Read Next

बालों के लिए हरड़ का उपयोग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें तरीका और फायदे

Disclaimer