Doctor Verified

कैंसर के इलाज के दौरान एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

Why Exercise is Important During Cancer Treatment : क्या कैंसर के इलाज के समय एक्सरसाइज करना जरूरी होता है? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कैंसर के इलाज के दौरान एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

Why Exercise is Important During Cancer Treatment : हम सभी जानते हैं कि हेल्दी जीवन जीने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, कुछ स्थिति ऐसी भी होती हैं, जिनमें व्यक्ति को हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए या फिर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि कैंसर का इलाज करवा रहे लोगों को एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम डॉ. अंकित जैन, सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स (Dr Ankit Jain, Senior Consultant, Medical Oncology, Indraprastha Apollo Hospitals) से जानेंगे कि कैंसर का इलाज करवा रहे लोगों को एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं?

कैंसर के इलाज के दौरान एक्सरसाइज करें या नहीं?- Should You Exercise During Cancer Treatment or Not

CANCER treatment exercise

जी हां, आप कैंसर के इलाज के दौरान एक्सरसाइज कर सकते हैं। दरअसल, कैंसर का इलाज करवा रहे लोगों के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी हिस्सा है। इससे रोगियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज न केवल इलाज के दौरान होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में मदद करता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता (Life Quality) में भी सुधार करता है।

कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान एक्सरसाइज करने से थकान को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। इससे रोगी की समग्र स्वास्थ्य (Overall Health) को फायदा हो सकता है। ऐसे में आप हल्की मूवमेंट, जैसे चलना, स्ट्रेचिंग या योग कर सकते हैं। इससे ब्लड फ्लो को बढ़ाया जा सकता है। इससे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज की मदद से तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिल सकती है, जो कैंसर के निदान में फायदेमंद साबित होती है।

इसे भी पढ़ें- क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद भी गर्भाशय कैंसर (Uterine Cancer) दोबारा हो सकता है? जानें डॉक्टर से

कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान एक्सरसाइज करने के फायदे- Benefits of Exercising During Cancer Treatment

आइए कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान और बाद में रोजाना हल्की एक्सरसाइज करने से होने वाले अन्य लाभों के बारे में जानते हैं:

  • कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान एक्सरसाइज करने से मसल्स की ताकत बढ़ती है और चलने-फिरने में आसानी होती है। इस बीमारी के कारण शरीर में कमजोरी आ जाती है, जिससे नेचुरली बचाव के लिए एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है। 
  • इसके अलावा, रोजाना एक्सरसाइज करने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इससे कैंसर के इलाज के दौरान वजन बढ़ने की समस्या से बचा जा सकता है।
  • बता दें कि रोजाना एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • एक्सरसाइज करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कैंसर के इलाज के दौरान होने वाली समस्याओं का सामना करना व्यक्ति के लिए थोड़ा आसान हो जाता है।
  • एक्सरसाइज करने से नींद की क्वालिटी में सुधार होता है और कैंसर के इलाज के दौरान होने वाली नींद की समस्याओं से बचा जा सकता है।

कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?- How Much Exercise Should be Done

एक्सरसाइज का मतलब अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाना नहीं होता है। कैंसर के इलाज के दौरान व्यक्ति कितनी एक्सरसाइज कर सकता है। यह पूरी तरह से व्यक्ति की ताकत, लचीलापन और बॉडी कंट्रोल पर निर्भर करता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना बॉडी मूवमेंट करने से एनर्जी लेवल बढ़ सकता है, नींद में सुधार होता है और उपचार के दौरान या बाद में शरीर को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, सूजन को कम करने और रिकवरी को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- कैंसर रोगियों को ओरल इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा क्यों होता है? जानें डॉक्टर से

कैंसर के मरीजों के लिए व्यायाम करने का तरीका अलग होता है। इस स्थिति में आपको अपने शरीर की बात सुननी चाहिए। इस तरह आप सुरक्षित, व्यक्तिगत फिटनेस रूटीन विकसित कर पाते हैं। बता दें कि कैंसर का इलाज कराते हुए व्यक्ति का लक्ष्य सिर्फ जीवित रहना नहीं होता है, बल्कि पूरी प्रक्रिया के दौरान शरीर को फिट रखना है। ऐसे में आप बॉडी की हल्की मूवमेंट पर ध्यान दे सकते हैं। कुल मिलाकर, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान हल्की एक्सरसाइज करने से शरीर को फायदे हो सकते हैं।  

Read Next

कैंसर रोगियों को ओरल इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा क्यों होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer