क्या सच में एनीमिया होने का कारण सिर्फ आयरन की कमी है? डॉक्टर से जानें ऐसे ही 5 मिथकों की सच्चाई

शरीर के लिए आयरन एक जरूरी पोषक तत्व है, जिसकी कमी आपके शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं आयरन की कमी से जुड़े कुछ मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सच में एनीमिया होने का कारण सिर्फ आयरन की कमी है? डॉक्टर से जानें ऐसे ही 5 मिथकों की सच्चाई

Iron Deficiency Myths And Facts:सेहतमंद रहने के लिए शरीर को पोषक तत्वों की जरुरत होती है। विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं, जो न सिर्फ बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं, बल्कि आपको सेहतमंद रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में आयरन भी शामिल है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को सही रखने में मदद करते हैं। हालांकि शरीर में आयरन की कमी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए, लोग अपने शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। लेकिन लोगों के बीच आयरन की कमी और इसके डाइट से जुड़े कई तरह के मिथकों पर भरोसा कर लेते हैं। ऐसे में आइए लखनऊ के मेदांता अस्पताल की कंसलटेंट और इंटरनल मेडिसिन डॉ. साक्षी मनचंदा जानते हैं आयरन की कमी से जुड़े कई मिथकों के पीछे की सच्चाई के बारे में-

आयरन की कमी से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई

मिथक 1.: आयरन की कमी एनीमिया का एकमात्र कारण है।

फैक्ट: आयरन की कमी के राम एनीमिया होना एक कारण है, लेकिन शरीर में विटामिन बी12 की कमी, फोलेट की कमी, पुरानी बीमारियां, ब्लड की कमी या थैलेसीमिया जैसी जेनेटिक स्थितियों के कारण भी एनीमिया हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: आयरन की कमी को दूर कर एनर्जी बढ़ाते हैं ये स्पेशल लड्डू, डाइटिशियन से जानें इसके फायदे  और रेसिपी

मिथक 2. आप केवल डाइट से आयरन की कमी पूरी कर सकते हैं।

फैक्ट: रेड मीट, पालक और दाल जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थ शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इनके अलावा सप्लीमेंट्स के द्वारा भी आप आयरन की कमी पूरी कर सकते हैं।

मिथक 3.: शाकाहारी व्यक्तियों में एनीमिया का जोखिम ज्यादा होता है।

फैक्ट: पौधे-आधारित आहार नॉन-हीम आयरन देते हैं, जो पशु स्रोतों से हीम आयरन की तुलना में कम आसानी से अवशोषित होते हैं। ऐसे में शाकाहारी लोग अपने शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए विटामिन सी जैसे, खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।

मिथक 4.: अनिद्रा एनीमिया का एक लक्षण है।

फैक्ट: अनिद्रा के सामान्य लक्षणों में थकान, पीली त्वचा, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। हालांकि, गंभीर आयरन की कमी से बेचैनी या रेस्टलेस लेग सिंड्रोम जैसी अन्य स्थितियां अप्रत्यक्ष रूप से नींद में कमी का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आयरन से भरपूर फूड्स खाने के बाद भी शरीर में है खून की कमी तो डाइटिशियन के बताए इन डाइट टिप्स को करें फॉलो

मिथक 5.: सभी आयरन एक जैसे होते हैं।

फैक्ट: आयरन दो रूपों में मौजूद होता है, एक हीम आयरन, जो पशु उत्पादों में पाया जाता है और शरीर द्वारा बहुत आसानी से अवशोषित होता है। दूसरा नॉन-हीम आयरन, जो पौधों में पाया जाता है और आपके शरीर में कम आसानी से अवशोषित होता है।

निष्कर्ष

आयरन की कमी के बारे में मिथकों को समझने से इसके कारणों, लक्षणों, बचाव और इलाज में मदद मिल सकती है। इसलिए आप आयरन के सेवन से जुड़े किसी भी तरह के मिथक पर विश्वास करने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।

Image Credit: Freepik 

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 4 दिसंबर 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer