Expert

Aaj Ka Health Rashifal: 4 दिसंबर 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 4 दिसंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन? 
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 4 दिसंबर 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल के हिसाब से सभी का स्वास्थ्य एक दूसरे से अलग होता है। किसी का स्वास्थ्य आज बेहतर है, तो कल थोड़ी परेशानी हो सकती है। खुश रहने और तनाव नहीं लेने से ही शरीर की कई सारी बीमारियां कम होने लगती हैं। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।

मेष

आज आपका दिन और स्वास्थ्य रहने की संभावना है। आज के दिन आपको माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए, जिससे आप पूरा दिन तनाव मुक्त रह सकें।

वृषभ

आज के दिन आपको सेहत को लेकर थोड़ा सक्रिय जरूर रहना होगा। आज के दिन आपको अपनी आंखों का ध्यान रखना चाहिए और प्रदूषण से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

मिथुन

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। आज आपको अपनी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। जिससे आपको हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम हो सकेगा।

कर्क

आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आपको अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना चाहिए। इसके लिए आपको हल्की सैर या कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ करनी चाहिए।

सिंह

आज आपका स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहने की उम्मीद है। आज के दिन आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए आपको एरोबिक्स और डांस जैसी गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।

कन्या

आज आपका दिमाग विशेष रूप से सक्रिय हो सकता है। आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए, जितना कि शारीरिक स्वास्थ्य पर। इसके लिए माइंडफुलनेस का अभ्यास करें।

तुला

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको अपनी पुरानी बीमारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको बहुत ज्यादा काम करने के बजाय शरीर को आराम भी देना चाहिए।

वृश्चिक

आज आपको अपने बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको खान-पान पर ध्यान देने के साथ ही लाइफस्टाइल में भी सुधार करना चाहिए।

धनु

आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी ठीक रह सकता है। आज के दिन आपको आहार में अपने आहार में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसी पोषक तत्व शामिल करने चाहिए।

मकर

आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर सक्रिय रहना चाहिए। मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करें और तनावमुक्त रहें।

कुंभ

आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही बरतने पर जोड़ों और हड्डियों में दर्द हो सकता है। इसके लिए कैल्शियम और विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।

मीन

आज के दिन आपको सीजनल फ्रूट्स और सब्जियों पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको शरीर की साफ-सफाई पर भी विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए।

Read Next

कामेच्छा (लिबिडो) बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 5 नेचुरल तरीके

Disclaimer