Doctor Verified

मानसून में गैस की समस्या से रहते हैं परेशान? जानें छुटकारा पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं

Do And Donts To Prevent Gastric Problems In Monsoon: मानसून में पेट में गैस होना आम समस्या है। जानें मानसून में पेट को हेल्दी कैसे रखें।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में गैस की समस्या से रहते हैं परेशान? जानें छुटकारा पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं


Do And Donts To Prevent Gastric Problems In Monsoon: मानसून में उमस के कारण पाचन-तंत्र काफी कमजोर हो जाता हैं। इस मौसम में पाचन-तंत्र में सूजन, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी कई पाचन समस्याएं पैदा हो सकती हैं।  मानसून के दौरान वातावरण में बैक्टीरिया को पनपने का उचित माहौल मिलता है। इस कारण पेट में भी इंफेक्शन हो सकता है। कई बार इन समस्याओं के कारण पाचन क्रिया धीमा हो जाती है और गैस्ट्रिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता हैं। मानसून के दौरान, हाइजीन और दूषित पानी की वजह से पेट संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं। गैस्ट्रिक समस्याओं के कारण अग्न्याशय, छोटी आंत और पेट जैसे पाचन अंग भी प्रभावित हो सकते हैं। कई बार मानसून में खाना भी ठीक से पचता नहीं है। जिसका कारण दूषित खाना और साफ-सफाई की अनदेखी भी हो सकता है। मानसून में पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए क्या करें और क्या नहीं। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

मानसून में पेट की समस्याओं से बचने के लिए क्या करें

1. मानसून में पेट को हेल्दी रखने के लिए खाना बनाने और पीने के पानी को उबालकर या वॉटर प्यूरीफायर के पानी का ही इस्तेमाल करें।

2. बाथरूम को नियमित तौर पर साफ रखें। साथ ही ध्यान रखें कि बाथरूम में बार-बार छूएं जाने वाली आइटम को कीटाणुनाशक से साफ करें।

3. बाथरूम का उपयोग करने के बाद 8 सेकेंड तक अवश्य ही हैंडवॉश करें।

4. बच्चों को पेट खराब से बचाने के लिए छह महीनों तक स्तनपान अवश्य कराएं।

5. बारिश के बाद अपने घर के पास पानी जमा न होने दें क्योंकि इस पानी से मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू हो सकते हैं।

hand wash

6. मानसून के दौरान स्ट्रीट फूड खाने से बचें क्योंकि इसको खाने पेट खराब होने के साथ टाइफाइड भी हो सकता हैं।

7. बैक्टिरिया से बचने के लिए फलों और सब्जियों को मार्केट से लाने के बाद साफ पानी से अवश्य धोएं। 

8. नॉनवेज को बनाने से पहले उसको अच्छे से साफ अवश्य करें।

9. इस मौसम में खाने पर आसानी से बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए ताजा खाना खाएं और कोशिश करें कि गर्म ही खाएं। बासी खाना खाने से बचें।

10. मानसून में ज्यादा भारी खाने से भी बचना चाहिए। कोशिश करें कि इस मौसम में हल्का और सुपाच्य भोजन करें।

11. शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए सही मात्रा में पानी अवश्य पिएं। 

इसे भी पढ़ें- स्ट्रेस और नींद की कमी पाचन क्रिया को कैसे प्रभावित करते हैं? जानें डॉक्टर की राय

मानसून में पेट की समस्याओं से बचने के लिए क्या नहीं करें

1. मानसून में पेट को बीमारियों से बचाने के लिए समुद्री भोजन और पत्तेदार सब्जियों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे इंफेक्शन होने के साथ पेट भी खराब हो सकता है।

2. ऑयली फूड को खाने से बचें। इस तरह का खाना पचाने में समय लगने के साथ शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं।

3. स्ट्रीट फूड खाने से बचें। इससे पेट में अपच की समस्या हो सकती हैं।

4. सब्जियों और फलों को काटकर लंबे समय तक न रखें।

मानसून का मौसम पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे सूजन, गैस्ट्रिक, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइजीन के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करें। समस्या होने पर डॉक्टर से राय अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

World Organ Donation Day: क्या आप भी करते हैं अंग दान से जुड़े इन मिथकों पर यकीन, तो जानें इनकी सच्चाई

Disclaimer