How To Make Hand Masks At Home: नवंबर शुरू होने के साथ ही मौसम में बदलाव भी नजर आने लगा है। हल्की ठंड के इस मौसम में त्वचा पर भी फर्क नजर आने लगता है। मौसम बदलने के साथ ही स्किन में ड्राईनेस बढ़ने लगती है। ऐसे में आपको हाथ-पैरों की त्वचा ड्राई नजर आने लगेगी। इस दौरान हाथों पर ड्राईनेस साफ तौर पर नजर आने लगती है। अब ऐसे में चेहरे को तो मॉइस्चराइज रखना आसान है। लेकिन बार-बार हाथ धोने के कारण हाथों को मॉइस्चराइज रखना मुश्किल हो सकता है। अगर हाथों की मॉइस्चर को मेंटेन न रखा जाए, तो इससे आपके हाथ रूखे और बेजान नजर आ सकते हैं। ऐसे में काम आ सकते हैं घर पर बनाए गए हैंड मास्क। ये हैंड मास्क स्किन को मॉइस्चराइज करने और सॉफ्ट व स्मूद बनाने में मदद करते हैं। आइए लेख में जानें इन हैंड मास्क को कैसे बनाना है।
ड्राई हाथों को मॉइस्चराइज करने के लिए बनाएं ये 4 DIY हैंड मास्क- Diy Hand Masks To Moisturize Dry Hands
एलोवेरा और नारियल तेल- Aloe Vera and Coconut Oil
हाथों को मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा और नारियल तेल का हैंड मास्क बेहद फायदेमंंद है। इसे आप रातभर हाथों पर लगाकर सो सकते हैं। इससे दिनभर आपके हाथ सॉफ्ट और स्मूद रहेंगे। हैंड मास्क बनाने 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसे कंटेनर में भरकर रख लें और रोज इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करेगा। नारियल तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखने में मदद करेंगे।
एवोकाडो हैंड मास्क- Avocado Hand Mask
अगर आपके हाथों की त्वचा बहुत ज्यादा फटने लगी है, तो आप एवोकाडो हैंड मास्क लगा सकते हैं। ये क्रीमी मास्क आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद करेगा। मास्क बनाने के लिए बाउल में आधा एवोकाडो लें। इसमें एक अंडा, 2 चम्मच ओट्स और जरूरत अनुसार दूध लें। पेस्ट बनाकर दोनों हाथों पर लगाएं और 20 मिनट तक लगाकर रखें। सादे पानी से धोएं और फर्क महसूस करें।
इसे भी पढ़ें- दिवाली के बाद बढ़ गया है प्रदूषण का स्तर, बालों को सुरक्षित रखने के लिए लगाएं ये 5 हेयर मास्क
ओट्स और शहद- Oats and Honey Hand Mask
ओट्स और शहद दोनों ही त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मदद करते हैं। ओट्स स्किन सेल्स को साफ करने और सॉफ्ट रखने में मदद करता है। शहद स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में असरदार होगा। हैंड मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही लीजिए। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ओट्स मिलाएं। थोड़ी देर भिगोकर रख दें और फिर इस्तेमाल करें। इसे आप सुबह नहाने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं।
केले का हैंड मास्क- Banana Hand Mask
केले का हैंड मास्क आपको हाथों की खुजली और रेडनेस से आराम देने में मदद करेगा। पेस्ट बनाने के लिए आधा केला लेकर मैश कर लें। इसमें 1 चम्मच बादाम तेल मिलाएं। मास्क बनाकर हाथों पर लगाएं और 10 मिनट तक मसाज करें। इसे आप रोज सोने से पहले बनाकर लगा सकते हैं। केला और बादाम तेल दोनों ही स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करेंगे।
इसे भी पढ़ें- Chhath Puja 2024: आज से ही चेहरे पर लगाएं ये 5 फेस पैक, छठ पूजा पर निखर जाएगी त्वचा
इस तरह से आप घर पर ही हैंड मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन हैंड मास्क को इस्तेमाल करने के बावजूद अगर आपकी हाथों की ड्राई कम नहीं होती, तो डॉक्टर से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।