Doctor Verified

महिलाओं में ये 4 बीमारियां बन सकती हैं कंसीव न कर पाने का कारण, जरूर दें ध्यान

महिलाओं को होने वाली कुछ बीमारियां कंसीव न कर पाने का कारण बन सकती हैं। इस स्थिति में आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में ये 4 बीमारियां बन सकती हैं कंसीव न कर पाने का कारण, जरूर दें ध्यान


मां बनना हर शादी-शुदा महिला का सपना होता है। हालांकि, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से कई कपल्स इस सुख को प्राप्त नहीं कर पाते हैं। आपको बता दें कि आजकल कपल्स के लिए नेचुरल तरीके से कंसीव कर पाना एक बड़ी समस्या बन गई है। इस समस्या दुनियाभर के कपल्स जूझ रहे हैं। वैसे तो कंसीव न कर पाने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं, जो महिलाओं में कंसीव न कर पाने का कारण बन सकती हैं। यानी इन बीमारियों की वजह से महिलाओं को इनफर्टिलिटी से जूझना पड़ता है। आइए, दिवा अस्पताल और आईवीएफ केंद्र की प्रसूति एवं स्त्री रोग की विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता से जानते हैं महिलाओं को होने वाली कौन-सी बीमारियां, इंफर्टिलिटी का कारण बन सकती हैं

महिलाओं में ये बीमारियां बन सकती हैं कंसीव न कर पाने का कारण

1. पीसीओएस

अगर किसी महिला को पीसीओएस है, तो उसे कंसीव करने में मुश्किल हो सकती है। आपको बता दें कि आजकल अधिकतर महिलाएं पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम से जूझ रही हैं। इस स्थिति में महिलाओं के अंडाशय में सिस्ट बन जाती है। दरअसल, पीसीओएस की वजह से सेक्स हार्मोन असंतुलित हो सकता है, इससे चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों पर बाल निकल सकते हैं। पीसीओएस की वजह से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। इसकी वजह से कंसीव करने में भी बेहद दिक्कत होती है। चेहरे पर बाल उगना, पीरियड्स का नियमित न होना आदि पीसीओएस के लक्षण हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं नेचुरल कंसीव करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

2. एंडोमेट्रियोसिस

एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं को होने वाली एक दर्दनाक स्थिति है। इसमें गर्भाशय की आंतरिक परत के समान ऊतक गर्भाशय से बाहर बढ़ जाता है। एंडोमेट्रियोसिस की वजह से महिलाओं को कंसीव करने में मुश्किल हो सकती है। आपको बता दें कि यह अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब और श्रोणि की परत के ऊतक को प्रभावित करता है। यह प्रजनन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर आपको एंडोमेट्रियोसिस है, तो कंसीव करने के लिए आईवीएफ का सहारा ले सकती हैं।

pregnancy

3. पीआईडी

पीआईडी यानी पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज एक संक्रमण है, जो गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब या अंडाशय में होता है। आपको बता दें कि पीआईडी, यौन संचारित संक्रमण के कारण हो सकता है। आपको बता दें कि पेट के निचले हिस्से में दर्द, योनि स्त्राव या फिर पेट में दर्द पीआईडी के आम लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, जब कुछ प्रकार के बैक्टीरिया योनि से प्रजनन अंगों तक फैल जाते हैं, तो यह संक्रमण होता है। पीआईडी, प्रजनन स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। यह महिलाओं में कंसीव न कर पाने का एक कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं को कंसीव करने में मदद करते हैं ये 4 विटामिन्स, प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो जरूर करें सेवन

4. थायराइड की समस्या

महिलाओं में थायराइड एक बेहद आम समस्या बन गई है। आजकल अधिकतर महिलाएं थायराइड से जूझ रही हैं। आपको बता दें कि थायराइड भी महिलाओं में कंसीव न कर पाने का एक आम कारण हो सकता है। दरअसल, थायराइड में भी शरीर में हार्मोनल बदलाव हो जाते हैं। थायराइड मिसकैरेज के जोखिम को भी बढ़ाता है।  

अगर कोई महिला इन बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो उन्हें अपना रेगुलर चेकअप जरूर करवाना चाहिए। क्योंकि ये बीमारियों इनफर्टिलिटी के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई समस्या है और आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो आईवीएफ इसके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Read Next

Menopause: मेनोपॉज के बाद डाइट में जरूर शामिल करें चुकंदर का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer