True Story

Fat to Fit : दीक्षा छाबड़ा से जानें 40 किलो वजन घटाकर कैसे बनीं वो फैट मॉम से पॉपुलर फिटनेस एक्सपर्ट

Fat to Fit : फिटनेस एक्सपर्ट दीक्षा छाबड़ा ने अपना करीब 40 किलाे वजन कम किया। फिट हाेने के बाद वह मिसेज इंडिया सेकेंड रनरअप का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fat to Fit : दीक्षा छाबड़ा से जानें 40 किलो वजन घटाकर कैसे बनीं वो फैट मॉम से पॉपुलर फिटनेस एक्सपर्ट


माेटापा किसे पसंद हाेता है? सभी लड़कियां एक परफेक्ट, स्लिम बॉडी की चाहत रखती हैं। लेकिन हर काेई इसे पाने में कामयाब नहीं हाे पाता। आजकल हर दूसरी लड़की अपने माेटापे से परेशान हैं, इसके लिए कई उपाय भी आजमाती हैं। पर जब तक पूरी लगन और मेहनत से फिट हाेने की ठानी नहीं जाती, तब तक फिटनेस काे पाया नहीं जा सकता है। जब अपनी पूरी लगन, मेहनत के साथ फिटनेस पर काम किया जाए, ताे अच्छी फिगर पाना मुश्किल नहीं है। ऐसा ही फिटनेस एक्सपर्ट दीक्षा छाबड़ा ने करके दिखाया।

diksha chhabra fitness expert weight loss journey

दीक्षा छाबड़ा पहले काफी माेटी थीं, इसकी वजह से उन्हें कई बार बॉडी शेमिंग का भी शिकार हाेना पड़ा। लेकिन जब एक बार उन्हाेंने वजन कम करने की ठान ली, ताे पीछे मुड़कर नहीं देखा। दीक्षा ने हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज की मदद से कुछ ही समय में अपना 40 किलाे वजन कम कर दिया। फैट टू फिट की जर्नी काे पार करना इतना आसान नहीं हाेता है, लेकिन अगर खुद पर कंट्राेल रखा जाए ताे मुश्किल भी नहीं हाेता है। दीक्षा छाबड़ा ने यह साबित भी किया। 

40 किलाे वजन कम किया

फिटनेस एक्सपर्ट दीक्षा छाबड़ा का कुछ साल पहले 100 किलाे वजन था। वे बहुत माेटी थीं और खाने-पीने पर कंट्राेल नहीं रख पाती थीं। दीक्षा बहुत फूडी थीं और हर चीज काे शौक से खाती थीं। यही वजह है कि धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ता गया। फिर जब दीक्षा काे माेटापे की वजह से शारीरिक समस्याएं हाेने लगीं, ताे उन्हें माेटापे का अहसास हाेने लगा। माेटापे से वे कई बार मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगी। फिर उन्हाेंने वजन कम करने का साेचा और करीब सालभर में 40 किलाे वजन कम करके भी दिखाया। यानी इस वक्त दीक्षा 60 किलाे की हैं। 

इसे भी पढ़ें - बिना जिम जाए अनुज सेठी ने 3 महीने में घटाया 30 किलो वजन, जानें क्या था उनका डेली रूटीन और कैसे हुआ ये संभव

माेटापा : कौन-कौन सी बीमारियाें का कारण बना?

कई शारीरिक समस्याओं का मुख्य कारण माेटापा ही हाेता है। माेटापा अपने साथ तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं काे भी जन्म देता है। वजन बढ़ने के बाद दीक्षा काे आलस, थकान महसूस हाेने लगा। वे किसी भी काम काे करने पर बहुत ज्यादा थक जाती थीं। दीक्षा जब अपने बच्चे के साथ खेलती थीं, ताे उनकी सांस फूलने लगती थी। माेटापे से दीक्षा काे राेजमर्रा के कामाें में भी परेशानी हाेने लगी। इतना ही नहीं माेटापे की वजह से दीक्षा काे पीसीओडी और थायराइड का भी सामना करना पड़ा। माेटापा आपकाे छाेटी से लेकर बड़ी बीमारी दे सकता है। माेटापा कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।

दीक्षा ने वजन कम करने का कब साेचा?

दरअसल, दीक्षा का वजन 100 किलाे हाे गया था। ऐसे में उनकी बॉडी की शेप बहुत खराब हाे गई थी, जिसकी वजह से उन्हें कई बार बॉडी शेमिंग का भी शिकार हाेना पड़ा। एक बार दीक्षा फ्लाइट में थीं, ताे उनसे किसी से पूछ लिया कि आप प्रेगनेंट हैं और सफर कैसे कर रही हैं, जबकि वह प्रेगनेंट नहीं थी बल्कि माेटी थी। इतना ही नहीं दीक्षा काे उन्हीं के दाेस्ताें की वजह से भी बॉडी शेमिंग का शिकार हाेना पड़ा। माेटापे की वजह से उनके दाेस्त उन्हें चिढ़ाया करते थे, उन्हें नीचा दिखाया करते थे। जिसका असर उनकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ता था। बॉडी शेमिंग की वजह से दीक्षा ने फैमिली फंक्शन तक अटैंड करने बंद कर दिए थे। एक दिन दीक्षा की एक दाेस्त ने उन्हें कहा कि वे अपने माेटापे की वजह से लाइफ में कुछ नहीं कर सकती है। इस वाक्य पर दीक्षा ने गौर किया और खुद काे फिट बनाने का निर्णय लिया।

diksha chharba

कैसे किया 40 किलाे वजन कम

दीक्षा पहले 100 किलाे की थीं और अब वह 60 किलाे की हैं। यानी फैट टू फिट के सफर में उन्हाेंने अपना 40 किलाे ग्राम वजन कम किया है। 40 किलाे वजन कम करना इतना आसान नहीं हाेता है, उसके लिए कड़ी मेहनत, त्याग और लगन की जरूरत हाेती है।

शुरुआत में दीक्षा ने वजन कम करने के लिए अपनी डाइट कम कर दी यानी उन्हाेंने अपना खाना कम कर दिया। वे एक्सरसाइज काे काफी टाइम देने लगीं। घंटाे वॉक करने लगीं। ऐसा करने से 6 महीने में दीक्षा ने 18 किलाे वजन कम किया, लेकिन वे शारीरिक रूप से कमजाेर पड़ गई थीं। दरअसल खाना छाेड़ना वजन कम करने का काेई विकल्प नहीं है। इससे आप पतले जरूर हाे सकते हैं, लेकिन यह पतलापन सेहत के लिए सही नहीं हाेता है। इससे दीक्षा के शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी हाे गई। इसके बाद दीक्षा ने साेच लिया कि वे वजन कम करेंगी, लेकिन हेल्दी तरीके से। इस दौरान दीक्षा शरीर के लिए न्यूट्रीशन की कितनी जरूरत हाेती है, इस बात काे अच्छी तरह से समझ गई थी।

दीक्षा बताती हैं 'इसके बाद मैंने कुछ वीडियाेज देखे, जिसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बारे में बताया गया है। इसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग काे वेट लॉस के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया था। इसके लिए मैंने जिम ज्वाइंन किया। जिम जाने के बाद मैं फिटनेस के प्रति अधिक कॉन्शस हाे गई। जिम के साथ ही दीक्षा अच्छी डाइट भी लेती थी। जिम में जमकर एक्सरसाइज करके और हेल्दी डाइट काे फॉलाे करके दीक्षा ने 6 महीने में कई किलाे वजन कम कर लिया।' 

इसे भी पढ़ें - घर पर एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से 3 महीने में कम किया 17 किलो वजन, जानें इस लड़के की वेट लॉस स्टोरी

मिसेज इंडिया सेकेंड रनरअप रह चुकी हैं दीक्षा छाबड़ा

फैट से फिट का सफर पूरा करने के बाद दीक्षा काे एक अलग पहचान मिली। दरअसल, एक दिन दीक्षा फेसबुक चला रही थीं, तभी उन्हाेंने मिसेज इंडिया का विज्ञापन देखा और अप्लाई कर दिया। इसके एक हफ्ते बाद शॉर्टलिस्ट हाे गई। दीक्षा बहुत खुश हुई और उन्हाेंने इसमें पार्टिसिपेट करने का निर्णय लिया। इसके फाइनल में 45 फाइनलिस्ट थे, इसमें उन्हाेंने सेकेंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया। इसके एक साल बाद उन्हाेंने अपनी खुद की कंपनी शुरू कर दी। दीक्षा काे फिट हाेने के बाद एक अलग और शानदार पहचान मिली। 

diksha chhabra fat to fit

कैसा रहा फैट से ब्यूटी क्वीन का सफर

दीक्षा बताती हैं 'फैट से फिट या ब्यूटी क्वीन का सफर बहुत ही चैलेंजिंग और शानदार रहा'। माेटापे ने जितना दीक्षा काे शर्मिंदा किया, फिटनेस ने उन्हें उतनी ही कामयाबी दिलाई। फिट हाेने के बाद दीक्षा कॉन्फिडेंट हाे गईं, उन्हाेंने एक अच्छा मुकाम भी हासिल किया। 

अगर आप भी अपने माेटापे से परेशान हैं, ताे दीक्षा छाबड़ा की तरह की अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपकाे हेल्दी डाइट लेनी और एक्सरसाइज करनी हाेती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप भी दीक्षा की तरह ही इतनी जल्दी इतना वजन कम कर लें। सभी के शरीर का सिस्टम अलग-अलग हाेता है, वजन कम करने में किसी काे अधिक ताे किसी काे कम समय लग सकता है।

Read Next

2 महीने में कैसे घटाएं वजन? डायटीशियन से जानें खास वेट लॉस टिप्स जिससे नए साल में दिखें फैट टू फिट

Disclaimer