Benefits of Sarvangasana In Hindi: अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने से हमें कई फायदे मिलते हैं। योग न सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। रोज योग करने से हमारी बॉडी पोस्चर तो बेहतर होता है। साथ ही, हम बीमारियों में भी राहत मिलती है। इसी तरह एक प्रसिद्ध योगासन है सर्वांगासन। सर्वांगासन करने से हमारी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानें योग करना क्यों फायदेमंद है।
सर्वांगासन करने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं- Health Benefits of Sarvangasana
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाएं- Enhance Blood Circulation
सर्वांगासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो पाता है। इस योगासन के जरिये खून सिर से पैरों तक फ्लो होता है। इस योग के नियमित अभ्यास से स्किन और कई क्रोनिक डिजीज ठीक हो पाती हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- Good For Heart Health
सर्वांगासन करना हमारी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। यह योगासन करने से हार्ट तक ब्लड और ऑक्सीजन ठीक से फ्लो हो पाती है। यह नसों को खोलने और हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करता है। इस योगासन के अभ्यास से दिल से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं।
इसे भी पढ़ें- Yoga For Beauty: चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं ये 2 योगासन, तन और मन को रखते हैं तंदरूस्त
नर्वस सिस्टम बूस्ट करें- Boost Nervous System
इस योगासन के अभ्यास से नर्वस सिस्टम भी बूस्ट होती है। इससे पैनिक अटैक, एंग्जाइटी और स्ट्रेस कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम को रिलैक्स रखने में मदद करता है।
पाचन स्वस्थ बनाए- Good For Digestion
सर्वांगासन करने से पाचन क्रिया भी तेज होती है। यह पाचन तंत्र स्वस्थ बनाने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को पोषक तत्व सोखने में मदद करता है। इससे पाचन सम्बन्धित समस्याएं भी कम होती हैं। साथ ही, पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।
मसल्स को फ्लेक्सिबल बनाएं- Boost Muscles Flexibility
मसल्स को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए भी यह योगासन फायदेमंद है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से गर्दन और बाजुएं मजबूत बनती हैं। इससे शरीर की सभी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह हिप्स फ्लेक्सिबल बनाने में भी मददगार है।
इसे भी पढ़ें- दिमाग को तेज करने के लिए करें सलंब सर्वांगासन का अभ्यास, जानें इसके अन्य फायदे और तरीका
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद- Good For Mental Health
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह योगासन फायदेमंद माना जाता है। यह ब्रेन में ब्लड सप्लाई करने में मदद करता है। यह माइंड में केमिकल्स बैलेंस में भी मदद करता है। यह योगासन करने से नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। यह फोकस बढ़ाने और माइंड को शार्प करने में भी मदद करता है।
सर्वांगासन करने का तरीका- How To Do Sarvangasana
- सर्वांगासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं।
- अब पैरों, कूल्हों और कमर के हिस्से को धीरे-धीरे उप्पर की ओर उठाएं।
- इस दौरान आपके शरीर का भार कंधों पर आ जाएगा।
- अब कमर को बैलेंस करते हुए पैरों को उप्पर की ओर सीधा करें।
- कुछ देर इस पोस्चर में खुद को होल्ड करके रखें।
- अब साधारण मुद्रा में आ जाए और रिलैक्स करें।
- अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है या आपको स्वास्थ्य समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही ये योगासन करें।