दिमाग को तेज करने के लिए करें सलंब सर्वांगासन का अभ्यास, जानें इसके अन्य फायदे और तरीका

सलंब सर्वांगासन का नियमित अभ्यास आपके दिमाग को तेज करने के साथ शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है, जानें इसके अभ्यास का तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
दिमाग को तेज करने के लिए करें सलंब सर्वांगासन का अभ्यास, जानें इसके अन्य फायदे और तरीका


योग का नियमित अभ्यास शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने योग की परंपरा को कायम रखा है। प्राचीन काल में नियमित योगाभ्यास के सहारे ऋषि मुनि सैकड़ों सालों तक निरोगी रहते थे। शरीर और सेहत के लिए सलंब सर्वांगासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। सलंब सर्वांगासन या ऑल लिम्ब्स पोज एक ऐसा आसन है, जिसे सभी पोज की रानी माना जाता है। यह एक उन्नत स्तर का हठ योग आसन है जो, अधिक जटिल आसनों का अभ्यास करने में उपयोगी माना जाता है। नियमित रूप से सलंब सर्वांगासन का अभ्यास करने के फायदे अनेकों हैं। इसका अभ्यास शरीर को फिट रखने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। अवसाद और मूड स्विंग की समस्या के लिए सलंब सर्वांगासन का अभ्यास बहुत उपयोगी होता है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके फायदे और अभ्यास के तरीके के बारे में।

सलंब सर्वांगासन के फायदे (Salamba Sarvangasana Benefits in Hindi)

Salamba Sarvangasana Benefits

सलंब सर्वांगासन का अभ्यास शरीर को निरोगी और फिट रखने के साथ-साथ कई गंभीर परेशानियों को दूर करने में भी उपयोगी माना जाता है। सुबह खाली पेट इसका अभ्यास करना ज्यादा फायदेमंद होता है। साइनसाइटिस के लिए ये योग काफी असरदार है क्योंकि ये मस्तिष्क को शांत करता है। साथ ही ये श्वसन प्रणाली के अंगों को भी साफ करता है, जिससे कि सांस लेने में परेशानी नहीं होती है। सलंब सर्वांगासन का अभ्यास करने के फायदे इस प्रकार से हैं।

इसे भी पढ़ें : अयंगर योग: सामान्य योगासनों से आसान होता है अयंगर योग, जानें इसके फायदे और करने के तरीके

1. कंधों को मजबूत बनाने के लिए सलंब सर्वांगासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका योगासन का नियमित अभ्यास करने से आपके कंधे टोन होते हैं और मजबूत होते हैं। जिन लोगों के कंधे झुके हुए होते हैं उनके लिए भी सलंब सर्वांगासन बहुत फायदेमंद होता है।

2. गर्दन को मजबूत करने के लिए भी सलंब सर्वांगासन का अभ्यास बहुत उपयोगी होता है। इसके अभ्यास से गर्दन से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं जैसे स्पॉन्डलाइटिस (Spondylitis) या गर्दन अकड़ने (Stiff Neck) की समस्या में फायदा मिलता है।

Salamba Sarvangasana Benefits

3. रीढ़ की हड्डी में लचीलापन और मजबूती बढ़ाने के लिए सलंब सर्वांगासन का अभ्यास बहुत उपयोगी होता है। इसके नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं जल्दी दूर होती हैं। इसके अलावा इसका नियमित अभ्यास नर्वस सिस्टम के काम करने की क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें : त्रिविक्रमासन का रोजाना अभ्यास करने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें इसका सही तरीका

4. मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सलंब सर्वांगासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित अभ्यास से आपका दिमाग तेज होता है और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर होती हैं। सलंब सर्वांगासन का अभ्यास करने से अवसाद और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं में भी फायदा मिलता है।

5. इस योगासन का नियमित अभ्यास पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है। सलंब सर्वांगासन के अभ्यास से कब्ज की समस्या को दूर होती है। इसका नियमित अभ्यास करने से आपकी पाचन ग्रंथियां उत्तेजित होती हैं और शरीर में भोजन सही तरीके से पचता है। 

सलंब सर्वांगासन का अभ्यास करने का तरीका (Salamba Sarvangasana Steps To Do in Hindi)

  • योगा मैट पर लेट जाएं।
  • सिर के पास एक तकिया रख लें।
  • दोनों हाथ शरीर के बगल में रखें और हथेलियों को नीचे की ओर करें।
  • अब धीरे-धीरे टांगों को हवा में ऊपर की तरफ ले जाएं।
  • इसके बाद दोनों हाथों को कमर पर लगाकर शरीर को सहारा दें।
  • अब टांगों को एकदम ऊपर की तरफ खींचकर रखें।
  • कंधे, रीढ़ की हड्डी और हिप्स एक सीध में रखें।
  • इस पोजीशन में 30 सेकेंड से 3 मिनट तक बने रहें।

इसे भी पढ़ें :  सुप्त बद्ध कोणासन के फायदे और करने का सही तरीका

सर्वांगासन का अभ्यास करने से ऊपर बताये गए फायदे मिलते हैं। इसका नियमित अभ्यास आपके शरीर को फिट और हेल्दी रखने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है। शुरुआत में इस योगासन का अभ्यास एक्सपर्ट या योगा टीचर की देखरेख में ही करना चाहिए। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या या ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इसका अभ्यास करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। शुरुआत में इसका अभ्यास अधिक इंटेंसिटी के साथ नहीं करना चाहिए।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

सुप्त वीरासन योग के फायदे और करने का सही तरीका

Disclaimer