अयंगर योग: सामान्य योगासनों से आसान होता है अयंगर योग, जानें इसके फायदे और करने के तरीके

शरीर को निरोगी और फिट रखने के लिए अयंगर योग का अभ्यास बहुत उपयोगी होता है, जानें इसके फायदे और अभ्यास के तरीके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
अयंगर योग: सामान्य योगासनों से आसान होता है अयंगर योग, जानें इसके फायदे और करने के तरीके


शरीर को निरोगी और फिट रखने के लिए योग का अभ्यास बहुत उपयोगी होता है। योग प्रमाणिक और वैज्ञानिक व्यायाम का तरीका है जिसका नियमित अभ्यास करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। पिछले कुछ सालों से योग की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। आज-कल देश ही नहीं दुनियाभर में योग का अभ्यास तेजी से किया जा रहा है। शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए योग का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। प्राचीन काल से ही योग का अभ्यास ऋषि मुनियों द्वारा किया जाता रहा है। योग की एक विधा है जिसे अयंगर योग (Iyengar Yoga in Hindi) नाम से जाना जाता है। अयंगर योग सामान्य योग से आसान माना जाता है और इसके अभ्यास से कई फायदे भी मिलते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं अयंगर योग के बारे में।

क्या है अयंगर योग? (What is Iyengar Yoga?)

Iyengar-Yoga-Benefits

अयंगर योग की रचना स्वर्गीय योग गुरू बी.के.एस. अयंगर ने की थी। उन्होंने काफी अनुसंधान के बाद योग की इस विधा का अविष्कार किया था। अयंगर योग अष्टांग योग के पहलुओं पर आधारित योग है जिसके नियमित अभ्यास के कई फायदे हैं। इस योग विधा में प्राणायाम और योगासन करते समय उसकी मुद्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। योग गुरु अयंगर ने योगासनों का अभ्यास करने के लिए तमाम तरह की चीजों का सहारा लिया जिससे योगासनों का अभ्यास सरल हो जाता है। इसके अलावा सही ढंग से योग का अभ्यास शरीर और मन को नियंत्रण में रखने का काम करता है। योगऋषि अयंगर का मानना था कि सही ढंग से योगासनों का अभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहता है और इसके साथ ही बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। अयंगर योग में 200 योग आसन और 14 प्राणायम हैं, जो क्रम के हिसाब से कठिन होते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें : उत्तानासन योग के फायदे और करने का सही तरीका

अयंगर योग के फायदे (Iyengar Yoga Benefits in Hindi)

Iyengar-Yoga-Benefits

अयंगर योग सामान्य योगासनों से अधिक सरल माना जाता है। इसका अभ्यास करने के लिए आपको ज्यादा कुशलता की जरूरत नहीं होती है। अयंगर योग का अभ्यास कई तरह की चीजों के सहारे किया जाता है जिसके कारण इसका अभ्यास अधिक आसान हो जाता है। अयंगर योग का अभ्यास करने के फायदे इस प्रकार से हैं।

1. अयंगर योग का अभ्यास करने के लिए आपको अधिक कुशलता की आवश्यकता नहीं होती है। इस आसन का अभ्यास कई तरह के उपकरणों की सहायता से किया जाता है जिसकी वजह से यह आसानी से हर व्यक्ति कर सकता है।

2. अयंगर योग का अभ्यास अन्य योगासनों की तुलना में ज्यादा देर किया जाता है जिसके कारण शरीर को पूरी तरह इन योगासनों का लाभ मिलता है। शरीर को ज्यादा फ्लेक्सिबल और मजबूत बनाने के लिए इस योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।

3. ब्लॉक, बेल्ट, रस्सी, लकड़ी आदि की सहायता से इस योग का अभ्यास किया जाता है इसलिए इसका अभ्यास शरीर के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : Parivrtta Parsvakonasana in Hindi: परिवृत्त पार्श्वकोणासन योग करने के फायदे और सही तरीका

4. अयंगर योग के अभ्यास में आसनों का अभ्यास सही क्रम में किया जाता है और इसका सीधा संबंध शरीर के अंगों से होता है। इसलिए अयंगर योग को बहुत फायदेमंद माना जाता है।

5. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए अयंगर योग का नियमित अभ्यास फायदेमंद माना जाता है।

6. पोस्टुरल / स्ट्रक्चरल समस्याओं को कम करने में फायदेमंद।

7. फोकस और एकाग्रता बढ़ाने के लिए अयंगर योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।

अयंगर योग का अभ्यास करने का तरीका (Iyengar Yoga Procedure)

अष्टांग योग पर आधारित इन आसनों को लोगों को आसान तरीके से सिखाने की खोज योग गुरु बीकेएस अयंगर ने की थी। योगऋषि अयंगर ने योगासनों के अभ्यास के लिए मुद्राओं और अवस्था पर अधिक ध्यान दिया है। आप इस योगासन का अभ्यास करते समय कैसे झुकते हैं, कैसे खड़े होते या बैठते हैं इन सब चीजों पर बारीकी के साथ ध्यान दिया गया है। अयंगर योग का अभ्यास करने के लिए इसे किसी एक्सपर्ट से सीखना बहुत जरूरी है। बिना एक्सपर्ट की सहायता के आप इस योग का अभ्यास सही ढंग से नहीं कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : शरीर में लचीलापन और मजबूती लाती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें तरीका और अन्य फायदे

योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार (immunity booster yoga in hindi) करता है। योगा शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला (yoga for strength and flexibility) बनाए रखता है साथ ही तनाव से भी छुटकारा (yoga for stress and anxiety)दिलाता है जो रोजमर्रा की जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है। योग आसन और मुद्राएं तन और मन दोनों को क्रियाशील बनाए रखती हैं।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

सुप्त बद्ध कोणासन के फायदे और करने का सही तरीका

Disclaimer