सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है अर्ध मंडलासन, एक्सपर्ट से जानें का तरीका

अर्ध मंडलासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है साथ ही एनर्जी भी मिलती है। आइये एक्सपर्ट से जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है अर्ध मंडलासन, एक्सपर्ट से जानें का तरीका


Ardha Mandalasana Benefits: आजकल के खराब और दूषित माहौल में रहने से लोगों में बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। योग करना आज के समय में शरीर की जरूरत बन चुका है। योग शरीर और दिमाग के आपसी तालमेल को बेहतर करने के साथ ही शरीर को लचीला बनाने में भी मददगार साबित होता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए आप अर्ध मंडलासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को आधे गोले के समान आकार बनाकर किया जाता है, इसलिए इसे अर्ध मंडलासन कहा जाता है। चलिए योग और होम्योपैथी की डॉ. नुपुर रोहतागी से जानते हैं अर्ध मंडलासन करने से होने वाले फायदों और करने के तरीकों के बारे में। 

अर्ध मंडलासन करने के फायदे 

  • अर्ध मंडलासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। 
  • अर्ध मंडलासन करने से कोर मसल्स हेल्दी रहती हैं। 
  • इस आसन को करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है। 
  • वजन घटाने के लिए भी आप इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं। 
  • इसे करने से फेफड़े हेल्दी रहते हैं साथ ही साथ उनके काम करने की क्षमता भी बढ़ती है। 
  • इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ बेहतर होती है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। 
  • इस आसन को करने से घुटनों की मोबिलिटी बढ़ती है। 

अर्ध मंडलासन करने का तरीका 

  • अर्ध मंडलासन का अभ्यास करने के लिए आपको दोनों हाथों को उल्टा करके उनके बल पर लेटना है। 
  • इसके बाद हाथ को बीच में रखकर आपको बैठकर उनके दोनों ओर चक्कर लगाने हैं। 
  • एक बार चक्कर लगाकर आपको शरीर को होल्ड करके रखना है। 
  • अब हाथों के बल पर शरीर को आगे की ओर झुकाकर रखें।  
  • इसके बाद आपको एक हाथ के बल पर शरीर को तिरझा रखना है। इस स्थिति में शरीर को होल्ड करके रखें। 

अर्ध मंडलासन किसे नहीं करना चाहिए? 

  • अगर आप किसी गंभीर बीमारी जैसे कैंसर या क्रॉनिक किडनी डिजीज आदि से जूझ रहे हैं तो ऐसे में अर्ध मंडलासन करने से बचें। 
  • अगर हाल ही में आपने कोई सर्जरी कराई है तो भी कुछ दिनों तक इस आसन को करने से परहेज करें। 
  • अगर आपकी कमर में ज्यादा दर्द रहता है तो भी इस आसन को करने से बचें। 

Read Next

उंगलियों और हाथों की अकड़न दूर करने के लिए करें ये 3 योग, जल्‍द म‍िलेगी राहत

Disclaimer