Anjali Mudra Benefits in Hindi: आज कल लोग दूर से ही एक दूसरे को हाय-बाय बोल देते हैं। लेकिन भारतीय परंपरा में हाथों को जोड़कर अभिवादन किया जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। आपको बता दें कि सदियों पुरानी यह परंपरा सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसे अंजलि मुद्रा (Anjali Mudra) के नाम से भी जाना जाता है। मेडिटेशन के लिए अंजलि मुद्रा का प्रयोग किया जाता है। गुस्सा कंट्रोल करने के लिए भी अंजलि मुद्रा का इस्तेमाल किया जाता है। मानसिक सेहत के लिए यह मुद्रा फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप नर्वस हैं, तो इस मुद्रा की मदद से मन को शांत कर सकते हैं। एंग्जाइटी का इलाज करने के लिए भी अंजलि मुद्रा फायदेमंद मानी जाती है। आगे लेख में जानेंगे नमस्ते मुद्रा के अन्य फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक की योगा एक्सपर्ट डॉ प्रिया श्रीवास्तव से बात की।
नमस्ते मुद्रा या अंजलि मुद्रा के फायदे- Anjali Mudra Benefits
- हाथों को जोड़ने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। हाथों को जोड़कर रखने से शरीर में एनर्जी का संचार होता है।
- जब एक हाथ दूसरे हाथ के संपर्क में आता है, तो एक्यूप्रेशर के कारण उसका सीधा असर आंख, कान और दिमाग पर होता है।
- जब हम दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार करते हैं, तो शरीर में एक चेतना आती है और उससे याददाश्त बढ़ती है।
- बॉडी पॉश्चर को इंप्रूव करने के लिए नमस्ते मुद्रा को फॉलो करना फायदेमंद माना जाता है। नमस्ते करने से कंधे और स्पाइन का एलाइनमेंट सुधरता है।
- अंजलि मुद्रा को डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के साथ करेंगे, तो रेस्पिरेटरी फंक्शन बेहतर होगा।
- नमस्ते मुद्रा की मदद से तनाव कम करने में मदद मिलती है और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में बढ़ानी है एनर्जी तो करें इन 5 आसान हस्त मुद्राओं का अभ्यास, मिलेंगे और भी फायदे
नमस्ते करने का सही तरीका- How to Do Namaste
- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और हाथों की कोहनी को मोड़कर एक दूसरे के पास लेकर जाएं।
- दोनों हाथों को एक दूसरे से ऐसे मिलाएं, जिससे हथेली और उंगली एक दूसरे को स्पर्श कर सकें।
- फिर धीरे से हाथों को नीचे सीने के पास लेकर जाएं।
- सिर को थोड़ा नीचे झुकाएं और नमस्ते बोलें।
- शेक हैंड करने से शरीर के बैक्टीरिया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं। लेकिन नमस्ते करने से इंफेक्शन, गंदगी और बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा कम रहता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version