आजकल खराब और अनियमित जीवनशैली फॉलो करने की वजह से बहुत लोगों को नींद नहीं आने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक इस स्थिति में रहने से आप बीमार भी हो सकते हैं। इससे बचने के लिए योग और प्राणायाम करना फायदेमंद साबित हो सकता है। हाल ही में सेलिब्रिटी योग एक्सपर्ट अंशुका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने शक्ति मुद्रा से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बातचीत की है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है शक्ति मुद्रा
अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो ऐसे में शक्ति मुद्रा कर सकते हैं। इस आसन को करने से एंग्जाइटी और स्ट्रेस कम होता है साथ ही दिमाग रिलैक्स होता है, जिससे नींद अच्छी आती है। इनसोमनिया की समस्या में यह आसन बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस मुद्रा का अभ्यास करने से आपकी माइग्रेन और हेडेक की समस्या से भी राहत मिलती है, जिससे नींद की गुणवत्ता बढ़ती है। अच्छी और गहरी नींद पाने के लिए आप रात में सोने से पहले भी इस मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं।
View this post on Instagram
शक्ति मुद्रा का अभ्यास करने के फायदे
- शक्ति मुद्रा का अभ्यास करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है।
- इस मुद्रा को करने से आपकी तंत्रिका तंत्र पर अच्छा असर पड़ता है।
- इस मुद्रा को करने से इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही साथ ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है।
- शक्ति मुद्रा का अभ्यास करने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं से भी आराम मिलता है।
- शक्ति मुद्रा का अभ्यास करने से तनाव कम होता है साथ ही नींद भी बेहतर आती है।
- इससे मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स के साथ ही सूजन से भी राहत मिलती है।
कैसे करें शक्ति मुद्रा का अभ्यास?
- इस मुद्रा का अभ्यास करने के लिए आपको दोनों हाथों को सामने लाना है।
- अब अपने अंगूठों को हथेलियों पर रखें और आगे की दो उंगलियों से अंगूठे को दबाएं।
- अब आखिरी की दोनों उंगलियों को आपस में मिलाएं और दोनों हथेलियों को आपस में मिलाएं।
- अब इस अवस्था में रहकर आपको लंबी गहरी सांल लेनी है।