Doctor Verified

असली और नकली हींग की पहचान करें इन 5 तरीकों से, जानें नकली हींग खाने के नुकसान

Hing: हींग खाने का स्वाद बढ़ाता है। लेकिन कहीं आप नकली हींग का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं? जानें असली और नकली हींग में अंतर-
  • SHARE
  • FOLLOW
असली और नकली हींग की पहचान करें इन 5 तरीकों से, जानें नकली हींग खाने के नुकसान


real and fake asafoetida powder: हींग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। आयुर्वेद में कई रोगों को दूर करने के लिए हींग का उपयोग किया जाता है। पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने, श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाने, मासिक धर्म के दर्द से राहत दिलाने और दांत के दर्द को दूर करने में हींग लाभकारी होता है। लेकिन ये सभी लाभ तभी मिलते हैं, जब आप असली हींग खा रहे होंगे। असली हींग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, वही नकली हींग कई बीमारियों को पैदा करता है।

दरअसल, आजकल बाजार में हर खाद्य पदार्थ में मिलावट हो रही है। इनमें हींग भी शामिल है। हर घर में हींग का उपयोग किया जाता है, ऐसे में क्या आप असली हींग का इस्तेमाल कर रहे हैं, इस बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। हमारा आज का आर्टिकल असली और नकली हींग की पहचान के ऊपर ही है। इस आर्टिकल को पढ़कर आप असली और नकली हींग में अंतर समझ पाएंगे। राम हंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें असली और नकली हींग में अंतर। साथ ही नकली हींग खाने से सेहत को होने वाले नुकसानों के बारे में भी जानें-

hing

असली और नकली हींग में अंतर (real and fake asafoetida powder)

असली हींग खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। असली हींग की पहचान करने के लिए आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका हींग असली है या नकली-

1. हींग को जलाकर देखें: असली और नकली हींग की पहचान इसे जलाकर की जा सकती है। इसके लिए आप हींग को जलाएं, अगर हींग को जलाने पर लौ चमकदार दिखती है और हींग जल जाता है तो हींग असली है। लेकिन अगर हींग जलता नहीं है तो यह नकली हींग हो सकता है। 

2. हींग को पानी में घोलें: हींग को पानी में डालें। अगर पानी में हींग के घुल जाने पर इसका रंग दूध की तरह बिल्कुल सफेद हो जाता है, तो आपका हींग असली है। अन्यथा आप नकली हींग का सेवन कर रहे हैं।

3. हींग की महक देखें: असली हींग में काफी तेज महक होती है। अगर यह हाथ पर लग जाती है, तो लंबे समय तक इसकी महक बनी रहती है। साबुन से हाथ धोने पर भी असली हींग की महक आती रही है। लेकिन नकली हींग की महक पानी से हाथ धोने पर भी चली जाती है।

इसे भी पढ़ें - दाल और सब्जी में हींग के ज्यादा इस्तेमाल से सेहत को होते हैं ये 7 नुकसान

4. हींग की कीमत: असली और नकली हींग की पहचान उसकी कीमत से भी लगाया जा सकता है। असली हींग काफी महंगी होती है, इसे हर कोई नहीं खरीद सकता है। जबकि नकली हींग असली हींग की तुलना में काफी सस्ता होता है।

5. हींग का रंग: हींग का रंग भी उसकी पहचान बता सकता है। असली हींग का रंग हल्का भूरा होता है। इसके लिए आप हींग को घी में डालें, अगर घी में हींग डालते ही यह फूल जाता है, इसका रंग हल्का लाल हो जाता है तो इसका मतलब है आपका हींग असली है। अगर इसके रंग में कोई बदलाव न हो, तो समझ जाए यह हींग नकली है।

पगलु

नकली हींग खाने के नुकसान (fake asafoetida side effects)

  • असली हींग गैस, अपच की समस्या को ठीक करने में फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप नकली हींग का सेवन कर रहे होंगे, तो इससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।
  • नकली हींग हृदय रोगों का कारण भी बनता है। इससे ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है। हृदय रोगों से बचने के लिए हमेशा असली हींग का सेवन ही करना चाहिए।
  • गर्भावस्था और स्तनपान करना वाली महिलाओं के लिए भी नकली हींग नुकसानदायक हो सकता है। इससे मां के साथ ही शिशु को भी नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें - बच्चों की कई समस्याओं का देसी इलाज है हींग, जानें इसके फायदे और बरतने वाली सावधानी

हींग लेते समय आप ध्यान रखें कि हींग कांच के जार में बंद हो। साथ ही पाउडर वाला हींग खरीदने से बचें। इसमें मिलावट की अधिक संभावना होती है। आप हींग का टुकड़ा ले सकते हैं।

Read Next

क्या है सन चार्ज्ड वॉटर? जानें आयुर्वेद के अनुसार इसके फायदे

Disclaimer