Doctor Verified

क्या है सन चार्ज्ड वॉटर? जानें आयुर्वेद के अनुसार इसके फायदे

सन चार्ज्ड वॉटर को आयुर्वेद में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है, जानें क्या है सन चार्ज्ड वॉटर और इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या है सन चार्ज्ड वॉटर? जानें आयुर्वेद के अनुसार इसके फायदे


आयुर्वेद में शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों के उपचार के लिए तमाम तरह की चीजों का वर्णन किया गया है। आयुर्वेदिक उपचार बहुत प्रभावी और बीमारी को जड़ से खत्म करने वाले होते हैं। आयुर्वेद में पानी पीने से जुड़े कई नियम बनाए गए हैं। इन्हीं में से एक है सन चार्ज्ड वॉटर (Sun Charged Water)। सन चार्ज्ड वाटर  सेहत के लिए बहुत फायदेमंद पानी माना जाता है। इसके बारे में लोगों में जानकारी के आभाव के कारण लोग सही ढंग से इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं। सन चार्ज्ड वॉटर को सूर्य जल चिकित्सा के नाम से भी जाना जाता है। इसे सूरज की किरणों से तैयार किया जाता है। आइये विस्तार से जानते हैं सूर्य जल चिकित्सा या सन चार्ज्ड वॉटर के बारे में।

क्या होता है सन चार्ज्ड वॉटर? (What is Sun Charged Water in Hindi?)

Sun-Charged-Water-Benefits

सूर्य जल चिकित्सा या सन चार्ज्ड वॉटर सूरज की किरणों से तैयार किया गया पानी है। दरअसल सूरज की किरणों में पाए जाने वाले रंग का शरीर पर प्रभाव पड़ता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एस एन तिवारी के मुताबिक इसके उपयोग से सूर्य जल चिकित्सा करने से पानी के फायदे बढ़ जाते हैं। धूप में सात तरह के रंग होते हैं और हर रंग शरीर के लिए बहुत अधिक प्रभावी होता है। इन्हीं रंगों का सेहत को लाभ देने के लिए आयुर्वेद में सूर्य जल चिकित्सा के बारे में वर्णन किया गया है। इसका इस्तेमाल शरीर से तमाम तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। सन चार्ज्ड वॉटर का इस्तेमाल करने से कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है। सन चार्ज्ड वॉटर का इस्तेमाल  पीने, गरारे करने, आँख धोने, घाव धोने, या मालिश करने में काम आता है।

इसे भी पढ़ें : Ayurvedic Herbal Waters: इन जड़ी बूटियों को पानी में मिलाकर पीने से होते हैं अनेक फायदे

Sun-Charged-Water-Benefits

सन चार्ज्ड वॉटर के फायदे (Sun Charged Water Benefits in Hindi)

सन चार्ज्ड वॉटर (Sun charged water) को सूरज की रोशनी में चार्ज कर तैयार किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक सूरज की किरणों से निकलने वाले रंग खराब पानी को भी शुद्ध करने का काम करते हैं। सूर्य के प्रकाश की यूवी किरणों के कारण पानी का माइक्रोबियल लोड कम हो जाता है। पानी को बोतल में रखकर सूरज की रोशनी में रखने से इसके गुण पानी में समाहित हो जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है और सूजन की समस्या को दूर करने में लाभ मिलता है। सन चार्ज्ड वॉटर के प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।

1. सूरज की रोशनी में सोलराइज़्ड वाटर में कई गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण स्किन और आंखों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इस पानी से आंख और स्किन को धुलने से फायदा मिलता है।

2. सन चार्ज वाटर का इस्तेमाल पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके सेवन से पाचन अग्नि बहुत तेजी से बढ़ती है और पेट की कई समस्या जैसे एसिडिटी, पेट के अल्सर और पेट में कीड़े की समस्या में फायदा मिलता है।

3. त्वचा की एलर्जी, चकत्ते को भी ठीक करने के लिए सन चार्ज्ड वॉटर बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की चमक भी बढ़ती है।

4. शरीर में सेलुलर स्तर की क्षति को दूर करने के लिए सन चार्ज्ड वॉटर का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। 

5. बच्चों का बिस्तर में पेशाब करने की समस्या में भी सन चार्ज्ड वॉटर का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें : हल्दी, मेथी और सोंठ के मिश्रण से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें कैसे करें सेवन

सन चार्ज वाटर को आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक कार्क वाली रंगीन या सफेद कांच की बोतल लें जिसमें पानी भरकर दिन में धूप में रख दें। इस पानी को धूप में कम से कम 8 घंटे के लिए रखा रहने दें और इसके बाद इसे फ्रिज में बिलकुल भी न रखें। रोजाना एक कप पानी का सेवन करें। किसी भी तरह के चिकित्सीय इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

त्रिफला और गुग्गुल के मिश्रण से दूर हो सकती हैं आपकी ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer