Tue Oct 27, 2026 | 12:58 PM IST

हल्दी, मेथी और सोंठ के मिश्रण से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें कैसे करें सेवन

Turmeric Fenugreek Ginger: हल्दी मेथी दाना और सोंठ सभी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप पाउडर के रूप में इन तीनों का साथ में सेवन कर सकते हैं। 
हल्दी, मेथी और सोंठ के मिश्रण से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें कैसे करें सेवनहल्दी, मेथी और सोंठ के मिश्रण से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें कैसे करें सेवन

Haldi Methi Sonth Powder Benefits: हल्दी मेथी दाना और सोंठ तीनों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन तीनों का इस्तेमाल अधिकतर भारतीय घरों में मसाले के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद में भी इन तीनों का उपयोग (turmeric fenugreek benefits) कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इन तीनों की तासीर गर्म होती है, इसलिए हल्दी मेथी और सोंठ का एक साथ (turmeric fenugreek ginger) सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आइए जानते हैं हल्दी, मेथी दाना और सोंठ के मिश्रण को एक साथ लेने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

हल्दी, मेथी दाना और सोंठ में पोषक तत्व ( Haldi Methi Sonth)

हल्दी में कॉपर, जिंक, फॉस्फोरस, विटामिन बी6 होता है। साथ ही हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल तत्व भी मौजूद होते हैं। वही मेथी दाने प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन के भी होता है। अगर बात की जाए, सोंठ की तो यह भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सोंठ में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सेलेनियम, थायमिन, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन बी12, लिपिड एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व कई बीमारियों से हमारा बचाव करते हैं। 

joints paijoints pai

हल्दी मेथी और सोंठ के फायदे (Haldi Methi Sonth Powder Benefits)

1. जोडो़ं के दर्द से राहत 

हल्दी मेथी और सोंठ के पाउडर में प्रोटीन, जिंक और कई विटामिंस होते हैं। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही मांसपेशियों का विकास भी होता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है, तो इस मिश्रण का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आफको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

2. हड्डियां मजबूत बनाए

हल्दी मेथी दाना और सोंठ के पाउडर में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही इनमें विटामिंस भी भरपूर हैं। ऐसे में ये मिश्रण हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - सुबह खाली पेट अंजीर खाने से आपको मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे, जानें खाने का बेस्ट तरीका

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

तरह-तरह के वायरस, बैक्टीरिया से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) का मजबूत होना बहुत जरूरी है। हल्दी मेथी और सोंठ के मिश्रण में विटामिन सी, जिंक और प्रोटीन होता है। इससे इम्यूनिटी तेज होती है।

4. उल्टी-दस्त से राहत दिलाए

गैस, अपच की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप हल्दी मेथी और सोंठ के मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। इससे बार-बार होने वाली उल्टी, दस्त की समस्या भी ठीक होती है। आप इसके मिश्रण को काढ़े के रूप में ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें - सर्दियों में सोंठ और गुड़ साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये कई फायदे, जानें इसके सेवन के 4 तरीके

5. वात-कफ दोष दूर करे

हल्दी मेथी और सोंठ की तासीर गर्म होती है, इससे वात और कफ दोष में आराम मिलता है। दरअसल, जब शरीर में वात या कफ दोष बढ़ता है, तो तरह-तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। ऐसे में इस मिश्रण से वात और कफ को संतुलन में किया जा सकता है।

कैसे करें हल्दी मेथी और सोंठ का सेवन (How to Consume Haldi Methi Sonth Powder)

सबसे पहले आपको हल्दी मेथी और सोंठ का पाउडर तैयार करना होगा। इसके लिए हल्दी मेथी और सोंठ तीनों को अलग-अलग कूट कर पाउडर बना लें। अब तीनों को एक साथ मिला लें। इसमें हल्दी की मात्रा कम ही रखें। इसके बाद आप इस मिश्रण को गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। इससे आपकी कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होने में मदद मिलेगी। लेकिन आपको इसे लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

हल्दी मेथी और सोंठ की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृत्ति के लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही वात और कफ प्रकृत्ति के लोगों को भी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

Read Next

→ सोवा (सोआ) के बीज खाने से दूर होती हैं ये 7 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका और कुछ नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 24, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat