बालों पर दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके

How to Apply Curd on Hair in Hindi: आप अपने बालों पर दही अप्लाई कर सकते हैं। जानें, बालों पर दही लगाने के 5 तरीके
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके


How to Apply Curd on Hair in Hindi: दही सेहत के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, दही में प्रोटीन, जिंक, विटामिन बी6 और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही में मौजूद ये सभी विटामिन्स और मिनरल्स बालों को कई लाभ पहुंचा सकते हैं। बालों पर दही लगाने से बालों का रूखापन दूर हो सकता है, साथ ही बालों के नैचुरल रंग में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बालों पर लगाने से बाल मजबूत, डैंड्रफ फ्री बन सकते हैं। अपने बालों का तेजी से विकास करने के लिए आप दही को अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। यानी बालों पर दही लगाना काफी फायदेमंद (Curd Benefits for Hair in Hindi) होता है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर बालों पर दही कैसे लगाएं? या फिर बालों पर दही लगाने का सही तरीका क्या है? इसके अलावा बालों पर दही कितनी देर तक लगाकर रखना चाहिए? तो चलिए, जानते हैं इन सभी के बारे में-

बालों पर दही कैसे लगाएं?- How to Apply Curd on Hair at Home in Hindi 

1. दही और नींबू का रस- Curd with Lemon Juice for Hair

आप दही में नींबू का रस मिलाकर अपने बालों पर अप्लाई (curd with lemon benefits for hair) कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल में 4-5 चम्मच दही लें। इसमें नींबू का रस और नारियल का तेल डाल दें। अब सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। इसे अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो दें। इससे आपको डैंड्रफ, हेयर फॉल, रूखे बालों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही बाल मजबूत और घने भी बनेंगे। अच्छे रिजल्ट के लिए आप नींबू और दही को बालों पर सप्ताह में 1 बार लगा सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

curd on hair

2. दही और अंडा- Curd With Egg for Hair

आप दही में अंडा मिलाकर भी अपने बालों पर लगा (Curd With Egg for Hair Benefits) सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी दही लें। इसमें एक अंडा फेंट लें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। आप दही और अंडा हेयर मास्क को सप्ताह में 1 बार लगा सकते हैं। दही और अंडा हेयर मास्क को बालों पर लागने से हेयर फॉल, डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा, साथ ही बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे। 

3. दही और केला- Curd With Banana for Hair

आप अपने बालों पर दही में केला मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप दही लें, इसमें केला मिक्स करके अपने बालों पर लगा लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और फिर आधे घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। दही और केले में विटामिन ए पाया जाता है। इससे बालों को पोषण मिलता है, बाल मजबूत बनते हैं और बालों का विकास तेज होता है। दही और केला हेयर मास्क लगाने से बालों की शाइन में भी सुधार हो सकता है। 

4. दही और एलोवेरा- Curd With Aloe Vera for Hair

आप अपने बालों पर दही में एलोवेरा मिक्स करने भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा का पल्प निकाल लें। इसमें दही डालें और फिर अपने बालों पर लगा लें। दही और एलोवेरा हेयर मास्क को अपने पूरी स्कैल्प और बालों पर लगाएं। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, इससे बालों से डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा। साथ ही बालों के झड़ने की समस्या में भी आराम मिलेगा। 

curd and aloe vera for hair

5. दही और करी पत्ता- Curd With Curry Leaves for Hair

आप दही में करी पत्ता मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप करी पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें दही मिक्स करें और अपने बालों पर अच्छी तरह ( Curd With Curry Leaves Benefits for Hair) से लगा लें। आप इसे अपने स्कैल्प और बालों की जड़ों पर भी जरूर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

इसे भी पढ़ें- सरसों के तेल में मेहंदी मिलाकर लगाएं, लंबे और काले बनेंगे बाल

बालों पर दही कितनी देर तक लगाना चाहिए?- Balo Par Dahi Kitne Der Tak Lagana Chahie

बालों पर दही लगाना काफी फायदेमंद होता है। बालों पर दही लगाने से बाल घने, मजबूत और काले बन सकते हैं। साथ ही हेयर फॉल, डैंड्रफ और ड्राई बालों से भी छुटकारा मिल सकता है। आप दही में अंडा, एलोवेरा, करी पत्ता, केला और नींबू का रस मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। आप अपने बालों पर दही को 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक लगा हुआ रहने दे सकते हैं। इससे आपके बालों को दही में मौजूद सभी पोषक तत्व मिलेंगे, बालों को पोषण मिलेगा और बालों की खूबसूरती बढ़ेगी।

Read Next

बालों में दही लगाने से पहले म‍िलाएं ये 4 चीजें, म‍िलेंगे जबरदस्‍त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version