गर्मी में लगाएं धनिया की पत्तियों से बने ये 4 फेस पैक, आएगा निखार और मिलेगी ठंडक

Coriander Leaves Face Pack in Hindi: गर्मी में धनिया की पत्तियों का फेस पैक लगाना फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और दाग-धब्बे रिमूव होंगे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में लगाएं धनिया की पत्तियों से बने ये 4 फेस पैक, आएगा निखार और मिलेगी ठंडक


Coriander Leaves Face Pack in Hindi: धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल खाने का स्वाद और पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए किया जाता है। धनिया की पत्तियों में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप धनिया का सेवन करेंगे, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। आपको बता दें कि धनिया में विटामिन ए और सी होते हैं। साथ ही, धनिया की पत्तियों की तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में आप धनिया की पत्तियों को अपने चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी, जलन और रेडनेस से छुटकारा मिलेगा। इतना ही नहीं, धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे, ब्लैकहेड्स और मुंहासे भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगे। 

गर्मी के लिए धनिया के फेस पैक- Coriander Leaves Face Pack for Summer in Hindi

1. धनिया और एलोवेरा

धनिया की पत्तियों और एलोवेरा का फेस पैक चेहरे की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इस फेस पैक को लगाने से झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा मिल सकता है। धनिया और एलोवेरा फेस पैक त्वचा पर निखार लाता है और दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। इसके लिए आप धनिया की ताजी पत्तियों लें। इनका बारीक पेस्ट बना लें और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। धनिया और एलोवेरा फेस पैक से त्वचा को ठंडक मिलेगी और रेडनस भी कम होगी।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में पिएं धनिया का पानी, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

dhania face pack

2. धनिया और नींबू का रस

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप धनिया की पत्तियों में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। नींबू और धनिया में विटामिन सी पाया जाता है। यह विटामिन दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। धनिया और नींबू फेस पैक मुंहासों और ब्लैकहेड्स से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप धनिया की पत्तियों को पीस लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। धनिया और नींबू का रस डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करते हैं। 

3. धनिया का पेस्ट

अगर आप धनिया की पत्तियों में एलोवेरा या नींबू का रस नहीं मिलाना चाहते हैं, तो इसे सीधे भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप धनिया की कुछ पत्तियां लें। इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं और ग्राइंड कर लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। धनिया की पत्तियों का फेस पैक लगाने से त्वचा पर निखार आएगा। धनिया की पत्तियों से बना फेस पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। इस फेस पैक को लगाने से रेडनेस और जलन में भी आराम मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- गुनगुने पानी के साथ खाएं सौंफ और धनिया पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

dhania face pack

4. धनिया, चावल का आटा और दही

धनिया की पत्तियों के पेस्ट में चावल का आटा और दही मिलाएं। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें। इससे त्वचा एक्सफोलिएट होगी। चेहरे से डेड स्किन सेल्स रिमूव होंगे। त्वचा फ्रेश और तरोताजा नजर आएगी। अगर चेहरे की स्किन बेजान है, तो आप सप्ताह में एक बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।

Read Next

गर्मियों में काली पड़ी गर्दन को साफ करने के लिए लगाएं एलोवेरा और शहद, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer