
Coriander Water Benefits in Hindi: धनिया का उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। कोई धनिया का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करता है, तो कोई धनिया से वेट लॉस करता है। धनिया का तड़का लगाने से खाने का स्वाद बढ़ता है। साथ ही, पोषक तत्वों में भी वृद्धि होती है। धनिया में विटामिन ए, सी, ई और के पाए जाते हैं। धनिया आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है। धनिया की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप गर्मियों में भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। धनिया को आप पाउडर के रूप में ले सकते हैं। इसके अलावा, धनिया का पानी पीना भी गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है। तो आइए, जानते हैं गर्मी में धनिया का पानी पीने के फायदे (Dhaniya ka Pani Peene ke Fayde)-
गर्मी में धनिया का पानी पीने के फायदे- Coriander Water Benefits in Hindi
1. पेट की जलन ठीक करे
अगर आप गर्मी में रोजाना धनिया का पानी (Dhaniya ka Pani) पिएंगे, तो इससे पेट की जलन में आराम मिल सकता है। दरअसल, कई लोगों को गर्मियों में गर्म या मसालेदार खाना खाने की वजह से पेट में जलन होने लगती है। ऐसे में धनिया का पानी पीने से पेट की जलन को शांत करने में मदद मिल सकती है। धनिया का पानी पीने से पेट की गर्मी बाहर निकलेगी और ठंडक मिलेगी।
2. पेशाब की जलन कम करे
गर्मी के मौसम में कई लोगों को पेशाब में जलन (how to get rid from urine burning) होने लगती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। वैसे तो पेशाब में जलन होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। लेकिन अगर आप धनिया का पानी पिएंगे, तो पेशाब की जलन से राहत मिल सकती है। धनिया का पानी पेशाब से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- पुदीना और धनिया का पानी पीने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन के 3 तरीके
3. मुंह के छाले से राहत दिलाए
गर्मियों में मुंह के छालों की समस्या भी अधिक देखने को मिलती है। अगर आप भी इससे परेशान रहते हैं, तो धनिया के पानी का सेवन नियमित रूप से करें। धनिया के पानी से मुंह को ठंडक मिलेगी। साथ ही, बैक्टीरियल इंफेक्शन से राहत मिलेगी और ओरल हेल्थ में सुधार होगा।
4. पित्त शांत करे
जिन लोगों की पित्त प्रकृति होती है, उनमें गर्मियों के मौसम में पित्त बढ़ने लगता है। इसकी वजह से उन्हें एसिडिटी, लाल चकत्तों और खुजली जैसी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में धनिया का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। धनिया के पानी में पित्त को शांत करने वाले गुण पाए जाते हैं। अगर आप गर्मियों में रोजाना धनिया का पानी पिएंगे, तो इससे पित्त संतुलित रहेगा।
5. फोड़े-फुसिंया मिटाए
गर्मियों में ज्यादातर लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इसमें फोड़े-फुंसियां, लाल चकत्ते और खुजली जैसी समस्याएं शामिल हैं। लेकिन अगर आप रोजाना धनिया का पानी पिएंगे, तो इससे काफी राहत मिल सकती है। धनिया का पानी पीने से फोड़े-फुसिंयों को मिटाने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- रात को गुनगुने पानी में मिलाकर खाएं धनिया का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे
गर्मी में धनिया का पानी कैसे पिएं?- How to Drink Coriander Water in Hind
गर्मी में धनिया का पानी पीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच धनिया के बीजों को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को उबालें और फिर छानकर पी लें। रोजाना इस तरह से धनिया का पानी पीने से आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही धनिया का पानी पिएं।