Constipation in Periods: क्या पीरियड्स के दौरान कब्ज बनती है? पीरियड्स के दौरान कब्ज बनने के क्या कारण होते हैं? कब्ज बनना आजकल की एक आम समस्या है। खराब जीवनशैली, अस्वस्थ खान-पान कब्ज बनने के मुख्य कारण (Constipation Causes in Hindi) होते हैं। कब्ज की स्थिति दर्दनाक हो सकती है, साथ ही लगातर लंबे समय तक कब्ज बनने से बवासीर समेत कई गंभीर बीमारियां (Diseases Due to Constipation) भी हो सकती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के दौरान कब्ज बनने लगता (Constipation in Periods) है। चलिए कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद की प्रसूति एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रसन्ना लता (Dr.Prasanna Latha, Obstetrician & Gynecologist, Kamineni Hospitals, Hyderabad) से जानते हैं पीरियड् के दौरान कब्ज क्यों बनती है?
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉक्टर प्रसन्ना लता बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कब्ज (Constipation in Periods) बनना आम है। लेकिन महिलाओं को पीरियड्स से ठीक पहले कब्ज की शिकायत अधिक रहती है। यह मुख्य रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन के बढ़े हुए स्तर (Increase Progesterone Hormone) के कारण होता है।
पीरियड्स में कब्ज बनने के कारण (Constipation in Periods Causes)
अधिकतर महिलाएं पीरियड्स से पहले होने वाले कब्ज से परेशान रहती हैं। इसके लिए वे कई उपाय आजमाती हैं, लेकिन समस्या में आराम नहीं मिल पाता है। आप इसके कारणों को दूर करके समस्या से निजात पा सकती हैं। जानें पीरियड्स में कब्ज बनने के कारण-
- 1.पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ (Increase Progesterone Hormone)। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल को प्रभावित करता है। इससे मल त्याग में परेशानी आती है।
- 2.इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrom) भी पीरियड्स के दौरान या पीरियड्स से पहले होने वाले कब्ज का कारण बनता है। यह समस्या बड़ी आंत को प्रभावित करती है। इस स्थिति में पेट में दर्द, ऐंठन, सूजन की समस्या हो सकती है।
- 3.एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) जैसी कुछ स्थितियां भी पीरियड्स के दौरान होने वाले कब्ज का कारण बन सकती हैं। मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द, अधिक थकान और कब्ज बनना एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण (Endometriosis Symptoms ) होते हैं।
- 4.पीरियड्स शुरू होने से पहले शरीर में प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन (Progesterone Hormone in Hindi) का स्तर बढ़ जाता है। इस स्थिति में पाचन तंत्र को धीमा कर देता है, इसकी वजह से पीरियड्स के दौरान या पीरियड्स से पहले कब्ज बनने लगता है।
- 5.पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होने की स्थिति में भी कब्ज बन सकती है। अधिकतर महिलाओं को दर्दनाक मासिक धर्म होता है, इसकी वजह से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - खाली पेट अमरूद खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, कब्ज के लिए कारगर घरेलू उपाय
पीरियड्स में कब्ज से कैसे बचें? (Constipation in Periods Prevention Tips)
- पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के दौरान कब्ज न बने इसके लिए अपनी डाइट पर खास ध्यान दें। बैलेंस डाइट लें, अपनी डाइट में फल और सब्जियां शामिल करें।
- डाइट में साबुत अनाज और हाई फाइबर फूड्स (High Fiber Foods in Hindi) लेने से भी कब्ज से बचा जा सकता है।
- खुद को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए दिनभर में 3-4 लीटर पानी पिएं। लिक्विड डाइट भी लें।
- चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों या पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।
- हॉर्मोन को संतुलन में रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज और योग करें।
इसे भी पढ़ें - कब्ज दूर करने में फायदेमंद हैं अलसी के बीज, जानें सेवन का तरीका
अगर आपको भी पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के दौरान कब्ज की शिकायत रहती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने के साथ ही डॉक्टर से भी कंसल्ट करना चाहिए।