Flax Seeds for Constipation: कब्ज आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। अधिकतर लोग कभी न कभी इस समस्या का सामना जरूर करते हैं। कब्ज चेहरे पर मुहांसों, बवासीर समेत कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए फलों, सब्जियों को अधिक मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो कब्ज को दूर करने के लिए अलसी के बीजों (flax seeds in hindi) को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अलसी में मौजूद फाइबर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है, कब्ज को दूर करता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें कब्ज के लिए अलसी के बीज के फायदे-
कब्ज क्या होता है? (What is Constipation)
रोजाना मल त्याग न कर पाने की स्थिति को कब्ज कहा जाता है। यह एक गैस्ट्रोइंटेस्टनाइल समस्या है। इसमें व्यक्ति को सूखा मल, पेट दर्द, थकान, आलस जैसा महसूस हो सकता है। साथ ही यह दर्दनाक भी होता है। वैसे तो कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए कई दवाइयां हैं, लेकिन आपको प्राकृतिक तरीका ही अपनाना चाहिए। अलसी के बीज कब्ज दूर (flax seeds for constipation) करने का एक प्राकृतिक उपचार है।
टॉप स्टोरीज़
अलसी में पाए जाने वाले तत्व (flax seeds nutritional value)
अलसी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। स्वस्थ शरीर के लिए अलसी के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। अलसी के बीज (flax seeds benefits) ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर के बेहतरीन सोर्स होते हैं। साथ ही अलसी के बीजों (flax seeds in hindi) में विटामिन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स भी अधिक होता है।
इसे भी पढ़ें - लंबे समय में कब्ज के कारण आपको हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
कब्ज के लिए अलसी के बीज (flax seeds for constipation)
अलसी के बीज सेहत, त्वचा और बालों के साथ ही पाचन तंत्र में भी सुधार करते हैं। रोजाना अलसी के बीज खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। गैस, एसिडिटी और अपच नहीं रहती है। साथ ही कब्ज के लिए अलसी के बीज (flax seeds benefits) काफी फायदेमंद होते हैं। कब्ज को दूर करने के लिए आप घरेलू उपाय के तौर पर अलसी के बीजों का उपयोग कर सकते हैं।
- अलसी के बीजों में काफी अच्छी मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह पानी में आसानी से घुल जाता है, इससे मल नरम पड़ने लगता है और आसानी से निकल (Flax Seeds for Constipation) जाता है।
- अलसी के बीजों में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं। इससे खाने से पाचन सही से होता है, कब्ज से छुटकारा (flax seeds benefits) मिलता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में अलसी को जरूर शामिल करना चाहिए।
- अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं। यह आंतों की सूजन और इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज में सुधार करता है। इससे आंतों की समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही अलसी के बीज मल त्याग की प्रक्रिया आसान बनाते हैं।

अलसी के बीज का सेवन कैसे करें? (how to eat flax seeds for constipation)
अलसी के बीजों की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए पित्त प्रकृति के लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही वात और कफ वाले लोगों को भी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
- एक गिलास पानी में 1 चम्मच अलसी को पीसकर डाल दें। अब इस पानी को पिएं, इससे कब्ज की समस्या ठीक होने में मदद मिलेगी।
- आप अलसी के बीजों को दलिया, सूप या अनाज में मिलाकर ले सकते हैं।
- आप स्मूदी, दही में भी अलसी के बीज डालकर ले सकते हैं।
लेकिन आपको अलसी के बीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में अलसी के सेवन से आंतों में रुकावट पैदा हो सकती है, दस्त की समस्या हो सकती है। साथ ही गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अलसी के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।