कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स

 कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप कुछ ड्रिंक्स पी सकते हैं। इन ड्रिंक्स की खास बात ये है कि इन्हें घर पर भी बना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना दिल को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन इसके लिए जरूरी ये है कि आप जानें कि कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम किया जा सकता है। इसके कई तरीके हो सकते हैं। जैसे कि आप कोलेस्ट्ऱॉल कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में अनहेल्दी फैट की मात्रा को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक्सरसाइज कर सकते हैं, मोटापे से बच सकते हैं और अपनी स्मोकिंग की आदत को छोड़ सकते हैं। लेकिन आज हम आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने का एक अलग ही तरीका बताएंगे। दरअसल, अनहेल्दी फैट्स के सेवन के बाद अगर आप कुछ जूस का सेवन करें तो इससे आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा भी शरीर के लिए जूस पीने के कई फायदे हैं। तो, आइए जानते हैं  इन तमाम जूस के बारे में।

Inside1drinkstolowercholesterol

कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले जूस-Natural drinks to lower cholesterol in hindi

1. अनार का जूस

अनार के जूस में अन्य फलों के जूस की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट हाई होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट गुण एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। अनार का रस लो ब्लड प्रेशर में भी मदद कर सकता है। अनार का जूस धमनियों से प्लॉक को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। इस जूस को आप घर भी बना सकते हैं। फिर जब भी आप ऑयली फूड्स का सेवन करें इस जूस में काला नमक मिलाएं और इसका सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें : कच्चा पपीता खाने के हो सकते हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

2. संतरे का जूस 

संतरे का जूस आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये फैट फ्री होता है और सोडियम मुक्त है। ये विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है जो कि शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।  इतना ही नहीं ये गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा संतरे का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार है और ये यूरिन में पीएच को भी बढ़ाता है और किडनी से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मदद करता है।  संतरे का जूस आप नाश्ते के साथ पी सकते हैं। 

3. टमाटर का जूस

टमाटर लाइकोपीन नामक यौगिक से भरपूर होते हैं, जो लिपिड स्तर में सुधार कर सकते हैं और खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। इसके अलावा इसका नियासिन तत्व भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसका फाइबर पेट को अंदर से स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को सही करने में मदद करता है। 

Insideorangejuice

4. ओट्स ड्रिंक

ओट्स में बीटा-ग्लूकेन्स होते हैं, जो आंत में एक जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं और पित्त के साथ परस्पर क्रिया करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का अवशोषण कम होता है। ओट्स से बना ये ड्रिंक पाचन तंत्र को सही करने में भी मददगार है। इसके अलावा कुछ शोध बताते हैं कि प्रति दिन लगभग 3 ग्राम बीटा-ग्लूकेन्स का सेवन करने से एलडीएल में 7% की कमी हो सकती है। इसके लिए ओट ड्रिंक को अपने नाश्ते के बाद लें। इसे बनाने के लिए रात में थोड़ा सा ओट्स भिगो कर रखें और सुबह इसे पीस लें। फिर इसमें गाय का दूध मिलाएं और स्मूदी बना कर इसका सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें : व‍िटाम‍िन B12 की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 7 फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

5. पंपकिन जूस

कद्दू के रस में काफी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें पॉलीफेनोलिक यौगिक और बीटा-कैरोटीन शामिल हो सकते हैं। दोनों ही कोलेस्ट्रॉल जमा होने से और धमनियों को सख्त होने से रोकने में मदद कर सकते हैं। आप इसे ड्रिंक को कभी भी पी सकते हैं। पंपकिन जूस बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप पंपकिन को उबाल कर रख लें और इसे पीस कर जूस बना लें। फिर इस जूस में नमक मिलाएं और इस जूस का सेवन करें।

आप इन तमाम चीजों से जूस बना कर कभी भी पी सकते हैं। पर अच्छा यही होगा कि आप रोजाना बस एक गिलास जूस पिएं। साथ ही ये जूस तब भी पिएं जब आप कुछ ऑयली फूड्स का सेवन करें। ये अनहेल्दी फैट्स को कम कर देंगे और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर देंगे। इस तरह शरीर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहेगा।

all images credit: freepik 

Read Next

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होते हैं मेथी के दाने, नई माएं ऐसे करें सेवन

Disclaimer