महिलाएं पीरियड्स के दौरान न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Common Mistakes Women Make During Their Periods: पीरियड्स के दौरान अगर आप भी करते हैं ये गलतियां, तो सेहत हो सकती हैं खराब। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं पीरियड्स के दौरान न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकती हैं परेशानियां


Common Mistakes Women Make During Their Periods: महिलाओं को पीरियड्स के समय में कई बार पेट दर्द, ऐंठन, शरीर में दर्द, मूड स्विंग और कई बार थकावट का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान रोज का रुटिन लाइफ में कई बार थोड़ा बदलाव भी करना पड़ता है। पीरियड्स सही समय पर होना महिला के स्वस्थ शरीर की भी निशानी होती है। कई बार पीरियड्स समय पर न होने के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार पीरियड्स के दौरान महिलाएं साफ-सफाई का भी उतना ध्यान नहीं रखती। जिस कारण आगे चलकर कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन गलतियों के बारे में ही बताने वाले है, जो महिलाएं अधिकतर पीरियड्स के समय करती है। आइए जानते हैं पीरियड्स के दौरान सामान्य की जाने वाली गलतियों के बारे में।

नमक का ज्यादा सेवन

नमक का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है। ये, तो अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पीरियड्स में नमक के ज्यादा सेवन से कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती है क्योंकि नमक के ज्यादा सेवन से शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है और ये ऐंठन का कारण भी बन सकता है। 

ज्‍यादा कॉफी पीना

पीरियड्स के दौरान ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि ऐसा करने से ब्रेस्ट टेंडरनेस को बढ़ा सकती है और शरीर में भी पानी की कमी हो सकती है। पीरियड्स के दौरान हाइड्रेट रहना चाहिए और ज्यादा कॉफी पीने से बचना चाहिए।

पूरे दिन एक ही सेनेटरी पैड लगाना

पूरे दिन एक ही सेनेटरी पैड लगाना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। ऐसा करने से योनि में इंफेक्शन और कई तरह की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस कारण से शरीर में बदबू भी हो सकती है। कई बार एक ही पैड लगाने से महिलाओं के मूड पर भी विपरीत असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें जरूरी सावधानियां

धूम्रपान

धूम्रपान शरीर के लिए हानिकारक होता है। वहीं अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान धूम्रपान करती हैं, तो इससे उनकी सेहत खराब होने के साथ ज्यादा पेट में दर्द और ऐंठन का अनुभव भी हो सकता है। शरीर को फिट रखने के लिए धूम्रपान से दूरी बनाएं।

पेनकिलर टेबलेट का ज्यादा सेवन

पेनकिलर टेबलेट की वजह से भी महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को पीरियड्स आने से पहले या उस समय पेट में दर्द, ऐंठन और शरीर में दर्द आदि होते हैं। कई महिलाएं इस समस्या को दूर करने के लिए पेनकिलर दवाओं का ज्यादा सेवन करनी लगती है, जो आगे चलकर शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। पेनकिलर दवाओं के ज्यादा सेवन से अल्सर, किडनी और लीवर की समस्याएं, त्वचा संबंधी समस्याएं और दिल संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में ड्राई आई से हैं आप भी परेशान? डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version