
Disadvantages Of Applying Glycerin On Face: ग्लिसरीन शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। ये एक रंगहीन, गंधहीन, चिपचिपा तरल पदार्थ होता है, जो नॉन-टॉक्सिक होता है। ये स्किन की ड्राईनेस को दूर करके स्किन को मुलायम बनाने में मदद करती हैं। कई लोग बिना सोचे समझे ही स्किन पर ग्लिसरीन लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें ग्लिसरीन स्किन पर फायदे देने के साथ कई परेशानियों की वजह भी बन जाती हैं। ग्लिसरीन त्वचा की देखभाल करने के साथ त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा में एलर्जी, जलन और सूजन आदि की समस्या भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर ग्लिसीन लगाने के अन्य नुकसान के बारे में।
त्वचा में सूजन
चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा में सूजन की समस्या भी हो सकती है। कई बार स्किन पर ग्लिसीन लगाने से इसमें मौजूद तत्व स्किन पर सूजन पैदा कर सकते हैं। इससे बचने के लिए ग्लिसरीन लगाने से पहले त्वचा पर पैच टेस्ट अवश्य करें।
चकत्ते पड़ना
स्किन पर ग्लिसीन लगाने से कई बार चकत्तों की समस्या भी हो सकती हैं। कई बार ग्लिसरीन लगाते ही त्वचा पर दाने और पिंपल्स की समस्या भी हो सकती हैं। य त्वचा पर दाने आदि के खतरे को बढ़ाता है। इस समस्या से बचने के लिए ग्लिरीन लगाने से पहले थोड़ा सा हाथ पर लगाकर अवश्य देखें।
आंखों मे जलन
ग्लिसरीन त्वचा पर लगाते ही कई बार आंखों में जलन की समस्या भी पैदा हो सकती है। ग्लिसरीन में पाए जाने वाला तत्व आंखों में जलन का कारण भी बन सकता है। ऐसे में ग्लिरीन लगाने से बचना चाहिए। वहीं जब भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें आंखों के आसपास लगाने से बचें।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट में पिएं ये 5 तरह के जूस, जल्द दिखेगा असर
खुजली
कई बार ग्लिसरीन लगाने से त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है इसलिए चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से पहले सावधानी बरतनी अवश्य होती है। कई बार ग्लिसरीन लगाने से खुजली होने के साथ पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है और त्वचा में जलन का अनुभव भी हो सकता है।
त्वचा लाल होना
जी हां, कई बार जब त्वचा पर ग्लिसरीन सूट नहीं करता हैं, तो त्वचा लाल होने की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में अगर आपको ग्लिसरीन त्वचा पर सूट नहीं करती हैं, तो इसे लगाने से बचना चाहिए। पिंपल्स के ऊपर भी ग्लिसरीन लगान से त्वचा लाल होने की समस्या हो सकती है।
ग्लिसरीन लगाने से त्वचा को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। अगर आप इस्तेमाल करते हैं, तो पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik