
Morning Juice For Weight Loss: मोटापा कई बीमारी को न्यौता देता है। ऐसे में आज हर कोई फिट होना रहना चाहता है। हेल्दी चीजों का सेवन करने शरीर को फिट रखा जा सकता है और वजन को भी घटाया जा सकता है। कई लोग वजन को घटाने के लिए कई तरह के पाउडर और दवाइयों आदि का सेवन करते हैं। इन चीजों का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। ऐसे में शरीर को फिट रखने के लिए ब्रेकफास्ट में इन जूस को पीया जा सकता है। ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। सही ब्रेकफास्ट खाने से वजन घटाने में मदद मिलने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। जूस शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालकर पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट में कौन से जूस पीना चाहिए।
गाजर का जूस
गाजर का जूस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी पाए जाते हैं। इनके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। गाजर का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
पत्ता गोभी का जूस
पत्ता गोभी का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पत्ता गोभी का जूस पीने से पेट की सूजन दूर होने के साथ वजन भी तेजी से कम होता है। पत्ता गोभी का जूस पीने से पाचन दुरुस्त रहता है और अपच की समस्या दूर होती है। पत्ता गोभी का जूस पीने से पेट लंबा समय तक भरा रहता है और भूख भी कम लगती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से हीमोग्लीबिन बढ़ता है और थकान भी दूर होती है। चुकंदर का जूस पीने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इस जूस को ब्रेकफास्ट में आसानी से पी सकते हैं। चुकंदर में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। जिस कारण वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- Pomegranate Side Effects: ज्यादा अनार खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
पालक का जूस
पालक का जूस शरीर को हेल्दी रखता है। इसमें आयरन, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको पीने से आंखे लंबे समय तक स्वस्थ रहती है और पेट भी दुरुस्त रहता है। ये कब्ज, अपच औ गैस जैसी परेशानियों को आसानी से दूर करता हैं। ब्रेकफास्ट में इसको पीने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
लौकी का जूस
लौकी का जूस पीने से कई तरह की बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको पीने से लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है। जिससे पेट भरा हुआ लगता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। लौकी का जूस ब्रेकफास्ट में आसानी से पीया जा सकता है।
वजन कम करने के लिए इन जूस को ब्रेकफास्ट में आसानी से पीया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik