Pomegranate Side Effects: ज्यादा अनार खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Side Effects Of Eating Too Many Pomegranates: ज्यादा अनार का सेवन शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Pomegranate Side Effects: ज्यादा अनार खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Side Effects Of Eating Too Many Pomegranates: अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर आदि पाए जाते हैं। अनार खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और कमजोरी भी दूर होती है। अधिकतर लोगों को अनार काफी पसंद होता है। अनार स्वादिष्ट होने के साथ शरीर की कई परेशानियों को भी आसानी से दूर करता हैं। लेकिन क्या आप ये जानते है कि ज्यादा अनार खाने से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा अनार का सेवन फायदे के बजाए शरीर को कई तरह के नुकसान भी दें सकता हैं। आइए जानते हैं ज्यादा अनार खाने के नुकसान।


इस पेज पर:-


खांसी की समस्या

ज्यादा अनार खाने से खांसी की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि अनार की तासीर काफी ठंडी होती है और ये इंफेक्शन को भी बढ़ाता है। ऐसे में इसके सेवन से खांसी की समस्या बढ़ सकती है। खांसी होने पर अनार का सेवन हरगिज न करें।

कब्ज की समस्या 

ज्यादा अनार खाने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि इसके बीज ठीक से पचते नहीं है। जिस कारण इसको खाने से कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं इसकी तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में जिन लोगों को गैस की समस्या रहती है। उन्हें भी ज्यादा अनार खाने से बचना चाहिए क्योंकि ठंडी तासीर की वजह से ये आसानी नहीं पचता है।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। उन लोगों को अनार खाने से बचना चाहिए क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होने के साथ शरीर में ये ब्लड सर्कुलेशन की गति को धीमा भी कर देती है। अनार में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर में ली जानी वाली दवाई के साथ रिएक्ट भी कर सकते हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोग अनार के सेवन से बचें।

इसे भी पढ़ें- चेहरे के मेकअप को हटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें दूध का इस्तेमाल, क्लीन हो जाएगी स्किन

स्किन एलर्जी

स्किन एलर्जी से संबंधित लोगों को अनार के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि अनार के सेवन से चेहरे पर लाल चकत्ते की समस्या हो सकती है। जिससे चेहरा खराब हो सकता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा अनार नहीं खाना चाहिए।

ज्यादा आयरन की मात्रा

अनार में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। वहीं इसके ज्यादा सेवन से शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो सकती है। जिससे डायरिया, ब्लोटिंग, लिवर डैमेज और ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए ज्यादा अनार न खाएं।

ज्यादा अनार का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। अनार का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

Green Fruits Benefits: ये 5 हरे फल खाने से सेहत को म‍िलेंगे जबरदस्‍त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version