आज के समय में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना वर्कआउट और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन के बाद से ज्यादातर लोग अपने घरों में ही एक्सरसाइज या वर्कआउट का अभ्यास कर रहे हैं। आज कल फिटनेस फ्रीक लोग अपने घरों में ही जिम का सेटअप करते हैं। घर में बिना ट्रेनर की सहायता से एक्सरसाइज या वर्कआउट करते समय अक्सर लोग कई गलतियां कर बैठते हैं। कई बार लोग एक्सरसाइज के दौरान गलत तकनीक या गलत तरीका अपना लेते हैं जो फायदे की जगह पर नुकसान दायक हो सकता है। घर पर वर्कआउट या एक्सरसाइज करते समय आपको इन गलतियों से बचना चाहिए।
घर पर बिना ट्रेनर के वर्कआउट करते समय गलतियां (Home Workout Mistakes to Avoid in Hindi)
नियमित रूप से वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में वार्म अप करना बहुत जरूरी होता है। शरीर को एक्सरसाइज या वर्कआउट करने के लिए तैयार करने का काम वार्म अप करता है। इसके बाद जब आप वर्कआउट कर चुके होते हैं तो शरीर को कूल डाउन यानी आराम देने के लिए और सांस को सामान्य करने के लिए कूल डाउन एक्सरसाइज का अभ्यास किया जाता है। घर पर एक्सरसाइज करते समय अक्सर लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ता है। आइये जानते हैं घर पर बिना ट्रेनर की सहायता के एक्सरसाइज करते समय कौन सी गलतियां दोहराने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : स्क्वाट्स करते समय न करें ये 7 गलतियां, अन्यथा नहीं होगा इसे करने का फायदा
टॉप स्टोरीज़
1. एक्सरसाइज करते समय सही ब्रेक न लेना
कई बार लोग घर पर बिना ट्रेनर के जिम या वर्कआउट करते समय ब्रेक नहीं लेते हैं। होम वर्कआउट के दौरान अक्सर लोगों में ये देखा गया है। ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप रोजाना 1 घंटे तक वर्कआउट या एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं तो इस दौरान आपको बराबर अंतराल पर 5-5 मिनट के 3 ब्रेक जरूर लेने चाहिए। 1 घंटे के वर्कआउट रूटीन में 15 मिनट का ब्रेक जरूर शामिल होना चाहिए। ऐसा करने से आपके बॉडी मसल्स रिलैक्स होते हैं और हैवी एक्सरसाइज के दौरान इंजरी नहीं होती है।
2. वर्कआउट रूटीन न फॉलो करना
घर पर वर्कआउट या एक्सरसाइज करते समय अक्सर लोग लापरवाही के चलते सही वर्कआउट या एक्सरसाइज रूटीन फॉलो नहीं करते हैं जिसकी वजह से एक्सरसाइज का पूरा फायदा उन्हें नहीं मिल पाता है। जिस तरह आप एक विशेष समय पर जिम या व्यायाम क्लास में जाते हैं, उसी तरह आपको अपने घर के वर्कआउट के साथ भी उसी तरह की दिनचर्या का पालन करने की कोशिश करनी चाहिए। जबकि घर आपको अपने समय के अनुसार काम करने की सुविधा देता है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे हल्के में लेते हैं। सही मूड, स्थान और ऊर्जा आपके वर्कआउट को बेहतर बनाने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें : प्राणायाम करते समय अक्सर लोग करते हैं ये 7 गलतियां, आप रखें इनका ध्यान
3. बहुत हैवी एक्सरसाइज से वर्कआउट की शुरुआत
पहली बार घर पर बिना ट्रेनर की सहायता से जिम या एक्सरसाइज करते समय अक्सर लोग कई गलतियां कर बैठते हैं। बिना ट्रेनर की सहायता के वर्कआउट करते समय लोग पहली बार बहुत हैवी वर्कआउट से शुरुआत कर बैठते हैं। शुरुआत में आपको हल्की-फुल्की एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए। इस दौरान आपको वेट लिफ्टिंग या अन्य हर कोर व्यायाम का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
4. गलत तकनीक का इस्तेमाल करना
पहली बार घर पर बिना ट्रेनर की सहायता के वर्कआउट करते समय अक्सर लोग गलत तकनीक और तरीके से वर्कआउट करते हैं, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। घर पर एक्सरसाइज करते समय चीजों को अपने मन के अनुसार चुनना और अपने तरीके से गलत-सही करते रहना करना सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। घर पर एक्सरसाइज करते समय वार्म-अप, कूल डाउन तकनीक का ध्यान रखें। इसकी छोटी-छोटी गलतियां भी आपके लक्ष्य की राह में आ सकती हैं।
5. कूल डाउन का अभ्यास रेगुलर न करना
कुछ लोग बीच-बीच में वर्कआउट या एक्सरसाइज का अभ्यास करने के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं जो कि सही नहीं माना गया है। कूल डाउन एक्सरसाइज का अभ्यास नियमित रूप से जरूर करना चाहिए। एक दिन छोड़कर दूसरे दिन या फिर बीच-बीच में इसका अभ्यास स्किप करने से आपकी मांसपेशियों को नुकसान होता है। जब आप नियमित रूप से वर्कआउट के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज का अभ्यास नहीं करते हैं तो इसकी वजह से आपको सांस लेने में तकलीफ या मसल्स की सही ढंग से रिकवरी न हो पाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें : वर्कआउट के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज के दौरान न करें ये गलतियां, बॉडी पर पड़ता है गलत असर
घर पर बिना ट्रेनर की सहायता से एक्सरसाइज करते समय सही तकनीक, तरीका और फॉर्म की जरूरत होती है। अगर आप बिना ट्रेनर के एक्सरसाइज करते समय गलतियां करते हैं तो इसकी वजह से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
(All Image Source - Freepik.com)