Doctor Verified

पंचकर्म करवाते समय न करें ये 4 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूरा फायदा

Common Mistake To Avoid In Panchkarma: पंचकर्म करवाते समय इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
पंचकर्म करवाते समय न करें ये 4 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूरा फायदा


Common Mistake To Avoid In Panchkarma: पंचकर्म आयुर्वेद का हिस्सा है। इसमें व्यक्ति के शरीर को आराम देने और बीमारियों से राहत देने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर 5 चीजों से मिलकर बना है पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश और वायु। जब शरीर के इन अनुपातों में समस्या होती है, तो व्यक्ति के शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा पैदा हो जाता है जैसे पेट से जुड़ी समस्या, साइनस, गले की समस्या, शरीर में दर्द, माइग्रेन और डायबिटीज। अक्सर लोग इन समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते है। ये दवाइयां महंगी होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देती हैं। जिस कारण ये समस्या समय के साथ बढ़ती चली जाती है। ऐसे में आयुर्वेद के अनुसार पंचकर्म करवाना फायदेमंद रहता है, ये समस्या को अंदरूनी तौर पर ठीक करने के साथ शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाता हैं और शरीर को डिटॉक्स करती हैय़ लेकिन इसको करवाते समय कई गलतियों को करने से बचना चाहिए, इन गलतियों के कारण आपको पंचकर्म का पूरा फायदा नहीं मिलेगा। tulsiayurveda Doctor Dr. Ankit Agarwal ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर की है, जिसमें वह  पंचकर्म करवाते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए, इस बारे में बता रहे हैं।

1. डायरेक्ट तेल लगाने से बचें

पंचकर्म करवाते समय शरीर की मसाज करने के लिए कई तरह के तेलों का उपयोग किया जाता है। ये तेल गर्म होता है ऐसे में इस तेल को डायरेक्ट शरीर पर न डालें। बल्कि इसे साइड से धीरे-धीरे करके डालें। ऐसा करने से तेल अच्छे से शरीर पर लगेगा और स्किन जलेगी भी नहीं।

 

2. अभ्यंग करते समय सावधानी बरतें

पंचकर्म करते समय अभ्यंग करना जरूरी होता है। इसमें शरीर में विभिन्न तेलो से शरीर की मसाज की जाती है। लेकिन ध्यान रखें अभ्यंग करते समय शरीर को ज्यादा झटके न दें। ऐसा करने से पंचकर्म का पूरा फायदा नहीं मिलता है। अभ्यंग करने के दौरान हाथ को सीधा रखने के साथ इसे आराम से करें।

therapy

3. भाप

पंचकर्म करवाते समय शरीर को भाप देना भी एक जरूरी प्रक्रिया है। भाप काफी गर्म होती है। ऐसे में इसको शरीर के एक हिस्से पर न देकर पूरे शरीर पर करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और पंचकर्म का पूरा फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें- पंचकर्म थेरेपी ले रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा सही परिणाम

4. किसी एक्सपर्ट की मदद से करवाएं

पंचकर्म एक थेरेपी है, जिसको करवाने से शरीर की कई समस्याओं में आराम मिलता है। लेकिन इसको किसी एक्सपर्ट की मदद से करवाना ही सही रहता है।गलत तरीके पंचकर्म करवाने से इसका फायदा के बजाए शरीर को नुकसान हो सकता है।

 पंचकर्म करवाते समय इन गलतियों को करवाने से बचना चाहिए। हालांकि, इसको करवाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

All Image Credit- Freepik

 

 

Read Next

सब्जा सीड्स खाने का सेहत पर क्या असर होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer