एक्सरसाइज का पूरा फायदा पाने के लिए जरूरी है सही तकनीक और तरीका, जानें कुछ सामान्य सावधानियां

एक्सरसाइज या वर्कआउट का अभ्यास करते समय सही तकनीक और तरीके का पालन न करने से आपको गंभीर नुकसान हो सकता है, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्सरसाइज का पूरा फायदा पाने के लिए जरूरी है सही तकनीक और तरीका, जानें कुछ सामान्य सावधानियां

फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और वर्कआउट का अभ्यास बहुत जरूरी है। नियमित रूप से एक्सरसाइज या वर्कआउट का अभ्यास करने से आपका शरीर फिट रहता है और साथ ही शरीर का पोश्चर भी ठीक होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक हमारे देश में 35 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो वर्कआउट या एक्सरसाइज का अभ्यास करते ही नहीं है। इस रिपोर्ट में यह भी पाया गया है की आधे से ज्यादा लोग बिना एक्सपर्ट की देखरेख में एक्सरसाइज या वर्कआउट करते समय सही तकनीक और तरीके का इस्तेमाल नहीं करते हैं। सही तकनीक के सहारे एक्सरसाइज या वर्कआउट नहीं करने से आपके शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। एक्सरसाइज के दौरान सही तकनीक का इस्तेमाल और सही तरीके से एक्सरसाइज का अभ्यास करना दोनों अलग-अलग चीजें हैं। वेट लिफ्टिंग, हार्ड कोर वर्कआउट और कार्डियो आदि करते समय अलग-अलग तकनीक और तरीके का इस्तेमाल होता है। आइये विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

एक्सरसाइज के दौरान तकनीक और तरीके का महत्व (Importance of Proper Technique And Form During Workout)

वर्कआउट या एक्सरसाइज का सही फायदा पाने के लिए आपको सही तकनीक और तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए। सही तकनीक का इस्तेमाल आपको वर्कआउट का पूरा फायदा देता है और सही तरीके से आप उस एक्सरसाइज या वर्कआउट को सही ढंग से कर पाते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप मांसपेशियों को फोकस कर कोई वर्कआउट का अभ्यास करते हैं तो इसमें अगर आप सही तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो उसका अभ्यास आसान हो जाता है। गतल तरीके और तकनीक का इस्तेमाल कर एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपके शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : एक्सरसाइज और वर्कआउट के दौरान ये 6 गलतियां शरीर को पहुंचाती हैं नुकसान, जानें इन्हें

Importance-of-technique-during-workout

1.  गलत तकनीक की वजह से इंजरी का खतरा

गलत तकनीक के सहारे वर्कआउट या एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपको इंजरी का खतरा रहता है। गलत तरीके या तकनीक की वजह से आपके शरीर की मांसपेशियों पर अतिरिक्त तनाव पड़ता है जिसकी वजह से आपको गंभीर चोट लग सकती है। इसके विपरीत जब आप सही फॉर्म और तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसका पूरा फायदा मिलता है।

2. एफिशिएंसी बेहतर होती है

जब आप सही तरीके और तकनीक का इस्तेमाल वर्कआउट या एक्सरसाइज के दौरान करते हैं तो इससे आपको एफिशिएंसी बेहतर होती है। अगर आप गलत तरीके से एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं तो इसकी वजह से आपको अधिक मेहनत करना पड़ता है और फायदे भी नहीं मिलते हैं। वहीं अगर आप सही फॉर्म और तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी कुशलता बढ़ती है और एक्सरसाइज के दौरान व्यर्थ ऊर्जा का इस्तेमाल नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें : काम के दौरान थकान या तनाव होने पर करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तुरंत हो जाएंगे एक्टिव और एनर्जेटिक

Importance-of-technique-during-workout

3. मांसपेशियों को होता है नुकसान

गलत ढंग से एक्सरसाइज या वर्कआउट का अभ्यास करने से आपकी मांसपेशियों को नुकसान होता है। इसकी वजह से आपके शरीर की मांसपेशियां गलत ढंग से विकसित हो सकती हैं। कई बार देखा गया है कि गलत तकनीक और तरीके की वजह से हाथों की मांसपेशियों के लिए किये जाने वाले वर्कआउट में दोनों हाथों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। 

4. हर व्यायाम का सही फायदा मिलता है

सही तकनीक और तरीके का इस्तेमाल कर वर्कआउट का अभ्यास करने से आपको हर वर्कआउट का सही फायदा मिलता है। आमतौर पर व्यायाम शरीर की विशिष्ट मांसपेशियों के समूहों को फोकस कर किया जाता है। ऐसे में अगर आप सही तकनीक और तरीके का इस्तेमाल कर एक्सरसाइज या वर्कआउट का अभ्यास करते हैं तो इससे आपको व्यायाम का पूरा फायदा मिलता है।

5.  एक्सरसाइज के दौरान गलत पोजीशन का प्रभाव

वर्कआउट समय अपने गर्दन की पोजीशन को सही तरीके से रखें, क्योंकि गर्दन की गलत पोजीशन की वजह से न केवल आप जल्दी थकान महसूस करने लगते हैं। बल्कि इससे आपके टखनों, घुटनों और कूल्हों को भी नुकसान पहुंचता है। जो आगे चलकर पिंडली की सूजन, घुटने के दर्द और पैर में जोखिमों का खतरा बढ़ता है। गलत पोजीशन की वजह से आपको गंभीर नुकसान का खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें : वर्कआउट के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज के दौरान न करें ये गलतियां, बॉडी पर पड़ता है गलत असर

एक्सरसाइज या वर्कआउट का अभ्यास करते समय सही तकनीक और तरीके का इस्तेमाल करने से आपको ऊपर बताये गए जोखिम का खतरा नहीं रहता है। अगर आप पहली बार एक्सरसाइज या वर्कआउट का अभ्यास कर रहे हैं तो इसके लिए किसी एक्सपर्ट या ट्रेनर की मदद जरूर लें।

(All Image Source - Freepik.com)

 

Read Next

स्क्वाट्स करते समय न करें ये 7 गलतियां, अन्यथा नहीं होगा इसे करने का फायदा

Disclaimer