नवंबर माह को मेन्स हेल्थ अवेयरनेस मंथ के तौर पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है पुरुषों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना पर हेल्थ के मामले में पुरुषों में लापरवाही बढ़ने के चलते बीमारियां भी लगातार बढ़ रही हैं, डॉक्टर्स के मुताबिक जो बीमारियां कुछ साल पहले 40 या 50 वर्ष की उम्र में होती थीं वो अब 30 साल की उम्र में ही दिखने लगी हैं हालांकि लेटेस्ट तकनीक के साथ मेडिकल ट्रीटमेंट भी एडवांस हो गया है केवल जरूरत है तो आपके सावधान रहने की, लक्षणों की पहचान करने की। 30 की उम्र आते-आते पुरुषों में गंजेपन की शिकायत, कमजोर हड्डियां आदि नजर आने लगती हैं, इनका एक कारण खराब लाइफस्टाइल भी है। इस लेख में हम जानेंगे पुरुषों में 30 की उम्र में होने वाली 5 मुख्य समस्याएं और उनसे बचने के उपाय। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
image source:sccsnj.com
1. पुरुषों की उम्र 30 होने के साथ हड्डियां कमजोर होना (Weak bones in men)
आज के समय में हड्डियां कमजोर होना एक आम समस्या बनती जा रही है। जो पुरुष पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन नहीं करते हैं उनकी हड्डियां 30 की उम्र आते-आते कमजोर होने लगती हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहिए, रोजाना कम से कम एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए, इन बातों का ध्यान रखेंगे तो 30 की उम्र के बाद फ्रेक्चर होने की संभावना भी कम हो जाएगी।
2. 30 की उम्र के बाद पुरुषों में हो सकता है हार्ट डिसीज (Heart diseases in men)
30 की उम्र के बाद पुरुषों में हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल नहीं जी रहे हैं तो आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल 30 पार होने के साथ तेजी से बढ़ सकता है जिसके चलते दिल की वर्किंग कैपिसिटी कम हो जाती है और बीपी बढ़ने लगता है। आपको हार्ट का खयाल रखने के लिए ऑयली फूड से दूर रहना है और रोजाना व्यायाम करना है।
इसे भी पढ़ें- पुरुष अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई करते समय अपनाएं ये 5 टिप्स, दूर रहेंगे कई इंफेक्शन और बीमारियां
3. पुरुषों में 30 की उम्र के बाद गंजेपन की समस्या (Baldness in men)
image source:yourbodyhastheanswer
30 की उम्र बाद पुरुषों में गंजेपन की समस्या आम होती जा रही है, डॉ सीमा के मुताबिक कुछ नए कारणों में प्रदूषण भी शामिल हैं। पुरुष काम के लिए अक्सर घर से बाहर होते हैं ऐसे में ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण से उनके शरीर में बुरा प्रभाव पड़ता है जिसके चलते गंजेपन की समस्या हो सकती है। वहीं कुछ पुरुष बिजी लाइफस्टाइल के चलते सही मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स नहीं लेते हैं जिसके कारण गंजेपन की समस्या हो सकती है।
4. पुरुषों में 30 के बाद बढ़ सकती है मोटापे की समस्या (Obesity in men)
पुरुषों में एक्सरसाइज न करने के कारण या मेटाबॉलिज्म रेट स्लो होने के कारण मोटापे की समस्या बढ़ने लगती है। मोटापे के कारण पेट पर फैट जमा होता नजर आ सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि 30 की उम्र में हर पुरुष में ये बदलाव नजर आए पर आपको अपनी डाइट और रूटीन पर ध्यान देना चाहिए अगर आप ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं या गलत लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं तो आप भी मोटापे का शिकार हो सकते हैं।
5. पुरुषों में 30 की उम्र के बाद प्रोस्टेट कैंसर का खतरा (Prostate cancer in men)
30 की उम्र के बाद कई पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है जिसके चलते रात में ज्यादा टॉयलेट जाना, पेशाब में जलन आदि समस्याएं शुरू हो जाती हैं। आपको ये लक्षण नजर आएं तो बिना देरी किए इलाज करवाएं। इसके अलावा पुरुषों में अंडकोष के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आपको अंडकोष में दर्द महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या दूर करते हैं ये 5 सप्लीमेंट्स, बढ़ाते हैं प्रजनन क्षमता
30 की उम्र में पुरुष अपना खयाल कैसे रखें? (Men health tips in 30s)
- शराब, सिगरेट, गुटका, तंबाकू आदि चीजों का सेवन न करें।
- प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर रिच फूड्स का सेवन करें।
- रोजाना एक घंटा कसरत को दें, आप वॉकिंग से शुरूआत कर सकते हैं।
- रात को 8 बजे के बाद कुछ भी खाना अवॉइड करें।
- तनाव कम करने के लिए योगा करें और समय पर सोने की आदत बनाएं।
अगर आपको किसी बीमारी के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, 30 की उम्र आते-आते पुरुषों में डायबिटीज, कमजोर आई साइट आदि समस्याएं बढ़ने लगती हैं इसलिए समय पर जांच जरूरी है।
main image source:manipalhospitals