Expert

30 की उम्र के बाद पुरुषों को डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए ये 7 फूड्स

तीस की उम्र के बाद पुरुषों में भी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जानें तीस के बाद पुरुषों को किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
30 की उम्र के बाद पुरुषों को डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए ये 7 फूड्स


What Foods Should Men Eat Everyday: उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों की सेहत में भी कई बदलाव आते हैं। ऐसे में हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होना शुरू हो जाती हैं। बॉडी में फैट्स इकट्ठा होना शुरू हो जाता है। बॉडी पहले जितनी एक्टिव और एनर्जेटिक नहीं रहती है। मेमोरी पहले से कमजोर हो जाती है। कुछ पुरुषों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी शुरू हो जाती है। ऐसे में डाइट और लाइफस्टाइल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। अगर डाइट में कुछ खास फूड्स को शामिल किया जाए, तो तीस के बाद भी फिट और एक्टिव रहना आसान है। इस उम्र के बाद पुरुषों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए। इस बारे में जानकारी देते हुए गट हेल्थ एक्सपर्ट और डायटिशियन अनुशी जैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।

01 - 2025-01-09T173137.110

तीस की उम्र के बाद पुरुषों को कौन-से फूड्स खाने चाहिए? Foods For Men In Their Thirties

अलसी- Flaxseeds

पुरुषों को अपनी डेली डाइट में अलसी जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो मेमोरी को तेज करने के लिए जरूरी है। इससे ब्रेन हेल्थ को भी फायदा मिलता है।

कोकोआ- Cocoa

पुरुषों में तीस की उम्र के बाद मसल्स कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाती है। इसके लिए मैग्नीशियम रिच फूड्स के साथ कोकोआ भी डाइट में शामिल करना चाहिए।

फर्मेंटेड- Fermented Foods

पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए डाइट में प्रोबायोटिक्स शामिल करना भी जरूरी है। इसके लिए आप फर्मेंटेड चीजों का सेवन कर सकते हैं। फर्मेंटेड फूड्स पाचन से जु़ड़ी समस्याओं को दूर रखते हैं। इसके साथ ही, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी इनका सेवन करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- पुरुषों को भी लगवानी चाहिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, डॉक्टर से जानें किन बीमारियों से होता है बचाव

दूध से बनी चीजें- Milk Products

पुरुषों में तीस की उम्र के बाद हड्डियां और मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में बोन हेल्थ बनाए रखने के लिए दूध से बनी चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। दूध से बनी चीजों से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है।

मूंगफली- Peanuts

पुरुषों में महिलाओं के मुकाबले हार्ट हेल्थ इशुज ज्यादा होते हैं। इसलिए हार्ट हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप कुछ मूंगफली रोज खाते हैं, तो इससे शरीर को गुड फैट्स मिलते हैं। इससे एनर्जी मेंटेन रहती है और हार्ट भी हेल्दी रहता है।

इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र के बाद पुरुष करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ेगी स्ट्रेंथ और मोबिलिटी

कद्दु के बीज- Pumpkin Seeds

महिलाओं की तरह पुरुषों को भी तीस के बाद हार्मोन इशुज होते हैं। इन इशुज को बैलेंस रखने के लिए आप कद्दु के बीज का सेवन कर सकते हैं। इनमें जिंक मौजूद होता है जो हार्मोन्स को बैलेंस रखने में मदद करता है।

हल्दी- Turmeric

तीस के बाद पुरुषों में वजन बढ़ने का कारण इंफ्लेमेशन भी होती है। इसलिए हल्दी को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें करक्यूमिन मौजूद होता है, जो इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करता है। आप हल्दी का पानी, हल्दी वाला दूध या जूस में कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं।

इन फूड्स के सेवन से पुरुषों को तीस के बाद फिट और हेल्दी रहने में मदद मिलेगी। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nutri Maven | Weight Loss & Gut Expert | Dt.Anushi Jain (@dt.anushijain)

Read Next

क्या वाकई प्रोटीन खाने से स्किन पर ग्लो आता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer