Expert

35 की उम्र के बाद हर पुरुष को खाने चाहिए ये 5 फूड, बैली फैट से लेकर प्रोस्टेट तक रहेंगे हेल्दी

5 Powerful Foods every man must Include after 35: 35 साल की उम्र के बाद पुरुषों के शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं। जिसके कारण खानपान में बदलाव जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
35 की उम्र के बाद हर पुरुष को खाने चाहिए ये 5 फूड, बैली फैट से लेकर प्रोस्टेट तक रहेंगे हेल्दी


5 Powerful Foods every man must Include after 35: बढ़ती उम्र के कारण सिर्फ महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों के शरीर में भी कई प्रकार के बदलाव होते हैं। 35 साल की उम्र में पुरुषों के शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इस दौरान मांसपेशियों में गिरावट आती है। साथ ही 35 साल की उम्र के बाद पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी, बैली फैट बढ़ना और गंजापन की परेशानी देखी जाती है। बढ़ती उम्र के कारण होने वाली शारीरिक परेशानियों को दूर करने के लिए अक्सर पुरुष सप्लीमेंट और गोलियों का सहारा लेते हैं। बाजार में मिलने वाले सप्लीमेंट न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करने से सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

अगर आप भी एक पुरुष हैं और आपकी उम्र 35 साल से ज्यादा हो चुकी है तो हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिन्हें रोजाना की डाइट में शामिल करने से न सिर्फ आपके पोषक तत्वों की जरूरत पूरी होगी, बल्कि ये कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करेगा।

इसे भी पढ़ेंः ओव्यूलेशन पीरियड के कितने समय बाद संबंध बनाने से प्रेगनेंसी कंसीव होती है?

35 की उम्र के बाद हर पुरुष को खाने चाहिए ये 5 फूड- 5 powerful foods every man must include after 35

दिल्ली की डाइटिशियन रमनीत कौर के अनुसार, 35 की उम्र के बाद पुरुषों के शरीर में कई शारीरिक और हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा धीरे-धीरे कम होने लगती है, जिससे यौन इच्छा में कमी, मांसपेशियों की शक्ति में गिरावट और थकान की समस्या हो सकती है। इन बदलावों से बचाव के लिए संतुलित आहार और सही जीवनशैली की जरूरत होती है।

1. गंजेपन के लिए कद्दू के बीज- Pumpkin Seeds For Baldness

35 की उम्र के बाद पुरुषों में आने वाले गंजेपन की समस्या को दूर करने में कद्दू के बीज फायदेमंद होते हैं। कद्दू के बीज में जिंक, फाइटोस्टेरॉल और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। पुरुष नाश्ते में फलों के साथ या कच्चे कद्दू के बीज खाएं तो इससे डीएचटी हार्मोन में बदलाव आता है और ये बालों को झड़ना रोकता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या अधूरी नींद डालती है आपकी सेक्सुअल लाइफ पर असर? डॉक्टर से जानिए जवाब

Flaxseeds: What are the 7 Health Benefits of it

2. पेट की चर्बी के लिए अलसी की बीज- Flaxseeds For Belly Fat

लगातार बैठकर काम करने, शारीरिक थकान और प्रोसेस्ड फूड खाने की वजह से पुरुषों का बैली फैट (पेट की चर्बी) तेजी से बढ़ता है। पेट की चर्बी को कम करने में अलसी के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीज घुलनशील फाइबर और लिग्नान से भरपूर होते हैं। ये पुरुषों के हार्मोन को संतुलित करके पेट की चर्बी को घटाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या सेक्स के बिना क्लैमाइडिया हो सकता है? बता रहे हैं डॉक्टर

3. लो एनर्जी के लिए मोरिंगा पाउडर- Moringa Powder For Low Energy

35 साल की उम्र होने के बाद शरीर में ऊर्जा की कमी होना एक आम बात है। ऊर्जा की पूर्ति और थकान को दूर करने के लिए पुरुषों को डाइट में मोरिंगा पाउडर शामिल करना चाहिए। मोरिंगा पाउडर में आयरन, बी-विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। डाइटिशियन के अनुसार, सुबह खाली पेट 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से एनर्जी का संचार बढ़ता है।

4. लो लिबिडो के लिए अश्वगंधा- Ashwagandha For Low Libido

35 साल की उम्र के बाद पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा धीरे-धीरे कम होने लगती है। इससे पुरुषों की यौन संबंध बनाने की अच्छा कम हो जाती है। लो लिबिडो से जूझने वाले पुरुषों को 35 की उम्र के बाद अश्वगंधा खाना चाहिए। अश्वगंधा में विथानोलाइड्स भरपूर मात्रा में पाया जाा है। ये टेस्टोस्टेरोन को बढ़ावा देने और यौन संबंधी परेशानियों को दूर करता है। रात को सेने स पहले गुनगुने दूध के साथ अश्वगंधा का सेवन करने पुरुषों को ज्यादा फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ेंः पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर करती हैं सहजन की पत्तियां, जानें इसके अन्य फायदे भी

Health Benefits of Beetroot: Why You Should Add This Superfood to Your Diet

5. इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए चुकंदर- Beetroot for erectile dysfunction

चुकंदर में नाइट्रेट से भरपूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि 35 की उम्र के बाद पुरुष रोजाना रात को डिनर से पहले 1 गिलास चुकंदर का जूस पिएं, तो इससे इरेक्शन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

35 की उम्र के बाद पुरुषों के लिए हेल्दी रहने के टिप्स- Tips for men to stay healthy after the age of 35

35 की उम्र के बाद इन 5 फूड्स को डाइट में शामिल करने के साथ-साथ जीवनशैली में कुछ बदलाव करें, तो ताउम्र सेहतमंद रह सकते हैं।

- रात को 8 से 9 घंटों की पर्याप्त नींद जरूर लें।

- मानसिक तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान करें।

- रोजाना कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करें।

- रेस्त्रां के जंक और प्रोस्सेड फूड से दूरी बनाकर रखें।

- रात को खोने और सोने के बीच 3 घंटों का गैप जरूर रखें।

इसे भी पढ़ेंः संबंध बनाने के बाद फॉलो करें वजाइनल हाइजीन से जुड़े ये 5 न‍ियम, नहीं होगा संक्रमण

निष्कर्ष

35+ उम्र के पुरुषों के लिए सही आहार ही स्वस्थ जीवन की नींव है। डाइटिशियन के साथ बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं, यही फूड खाने से पुरुष बढ़ती उम्र में बैली फेट, गंजेपन और लो लिबिडो की समस्या दूर होती है। अगर आप किसी प्रकार की बीमारी से जूझ रहे हैं या ब्लड शुगर और थायरॉइड को मैनेज करने के लिए दवा ले रहे हैं, तो किसी भी फूड को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

FAQ

  • पुरुषों को सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    पुरुषों को प्रोटीन युक्त फूड्स, हरी सब्जियां, फल, ओमेगा-3 फैटी एसिड, नट्स, साबुत अनाज खाने चाहिए। इस तरह के खाने से दिल और दिमाग दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। इससे बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
  • बच्चा पैदा करने के लिए पुरुष को क्या खाना चाहिए?

    रिसर्च के अनुसार, बच्चा पैदा करने के लिए पुरुष को जिंक, फोलेट, विटामिन सी युक्त फूड खाने चाहिए। इन पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को खाने से पुरुषों के हार्मोन संतुलित होते है और बच्चा पैदा करने की संभावना बढ़ जाती है।
  • पुरुषों को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

    पुरुषों को सुबह खाली पेट भीगा चना, एक गिलास गुनगुना नींबू पानी, भिगोए बादाम और ताजे कटे हुए फल खाने चाहिए। इस तरह के खाने से पुरुषों के हार्मोन संतुलित होते हैं। पुरुष अगर सुबह खाली पेट इस तरह के फूड खाएं तो ये बीमारियों का खतरा कम करते हैं।

 

 

 

Read Next

बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका क्या है, जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Disclaimer