Micronutrients For Men Over 30 To Stay Healthy in Hindi: उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। खासकर 30 की उम्र के बाद, पुरुषों के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। ऐसे में जरूरत होती है कि पुरुष अपने खानपान का खास ध्यान रखें। 30 के बाद पुरुषों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिसे समय रहते ठीक न किया जाए तो आपके शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे में 30 की उम्र के बाद पुरुष स्वस्थ रहने के लिए क्या करें?, 30 साल के आदमी को क्या खाना चाहिए (What vitamins should a 30 year old man take)?, और 30 साल की उम्र के लिए सबसे अच्छा आहार क्या है? इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इस उम्र के बाद पुरुषों को अपनी डाइट में कुछ ऐसे माइड्रेन्यूट्रिएंट्स शामिल करने चाहिए, जो आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो। तो आइए डायटेटिक प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह से जानते हैं कि 30 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट में कौन-से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शामिल करें?
30 के बाद पुरुष डाइट में कौन-से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शामिल करें? - What Are The Most Important Nutrients For Men After 30s in Hindi?
जैसे-जैसे हम उम्र में बढ़ते हैं, शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें बदलती हैं। विशेष रूप से 30 के बाद, पुरुषों को कुछ महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता होती है, जो उन्हें युवा और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इस लेख में, हम 5 ऐसे महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्वों के बारे में चर्चा करेंगे, जो पुरुषों को 30 के बाद अपनी सेहत बनाए रखने के लिए चाहिए होते हैं।
1. विटामिन D
विटामिन D हमारे शरीर के लिए एक अहम पोषक तत्व (supplements for men after 30) है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने और इम्यून सिस्टम को बेहतर रखने के लिए जरूरी है। 30 की उम्र के बाद, शरीर में विटामिन D की कमी होने लगती है, खासकर जब सूरज की रोशनी कम मिलती है। ऐसे में पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन D की जरूरत होती है, क्योंकि ये कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती है।
इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में सही मात्रा में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स नहीं लेने से पड़ रहा है लोगों की सेहत पर असर: स्टडी
2. विटामिन K2
विटामिन K2 शरीर में कैल्शियम का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, इसलिए पुरुषों के लिए ये एक महत्वपूर्ण माइक्रोन्यूट्रीएंट है। यह हड्डियों को मजबूत रखने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ, कैल्शियम शरीर में सही जगहों पर इकट्ठा नहीं हो पाता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है। विटामिन K2 शरीर में कैल्शियम को सही जगह पर जमा करने का काम करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती है।
3. जिंक
जिंक एक ऐसा मिनरल है, जो शरीर की मांसपेशियों को रिपेयर करने, स्किन की देखभाल और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। 30 के बाद, पुरुषों के शरीर में जिंक की कमी होने लगती है, जिसके कारण टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने लगता है, जो पुरुषों के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकता है, जो पुरुषों के लिए एक महत्वपूर्ण हार्मोन है।
4. मैग्नीशियम
मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल है, जो पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद है। यह पुरुषों के मांसपेशियों की ताकत, दिल के स्वास्थ्य, और नर्व सिस्टम के बेहतर तरीके से काम करने के लिए जरूरी है। 30 के बाद, ज्यादातर पुरुषों में मैग्नीशियम की कमी हो सकती है, जिसके कारण नींद न आने समस्या, मानसिक तनाव, और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है। मैग्नीशियम से भरपूर डाइट इन समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं।
5. ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, खासकर EPA और DHA, पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह दिमाग और दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। 30 के बाद, पुरुषों में दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स इन जोखिमों को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: एस्ट्रोजन की कमी को पूरा करते हैं ये 5 माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, डाइट में जरूर करें शामिल
6. B-कॉम्प्लेक्स विटामिन
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे B1 (थायमिन), B2 (रिबोफ्लेविन), B6, और B12, शरीर में एनर्जी को बनाने और दिमाग के सही तरह से काम करने के लिए जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ, इन विटामिन्स की कमी से थकान, मानसिक स्थिति में बदलाव और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के नियमित सेवन से आपके शरीर में एनर्जी का स्तर बना रह सकता है।
निष्कर्ष
30 की उम्र के बाद पुरुषों को अ के बाद, पुरुषों को अपनी सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। पुरुषों को अपनी डाइट में विटामिन D, K2, जिंक, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, और B-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शामिल करने चाहिए, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik