Common Health Issues After 40 in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए लाइफस्टाइल का अच्छा रहना बेहद जरूरी है। उम्र बढ़ने पर अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बढ़ती उम्र में खुद को फिट रखना बेहद जरूरी होता है। उम्र बढ़ने पर डायबिटीज, प्रोस्टेट और अल्जाइमर जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। 40 की उम्र के बाद कई स्वास्थ्य समस्याएं आम हो जाती हैं। जिनके लक्षण व्यक्ति को 30s में ही देखने को मिलने लगते हैं। इसलिए अगर आपको किसी स्वास्थ्य समस्या के शुरूआती लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।
कई बार उम्र बढ़ने पर आंखों से जुड़ी समस्याएं होने का भी जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो ऐसे में लाइफस्टाइल को मेनटेन रखना बेहद जरूरी है। खराब जीवनशैली आपको बढ़ती उम्र में कई बीमारियों के घेरे में डाल सकती हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एपी सिंह से बातचीत की। (40s Ke Baad Kon si Beemariyan Common Hoti Hain) -
40 की उम्र के बाद होने वाली समस्याएं (Common Health Issues After 40 in Hindi) -
1. हड्डियों से जुड़ी समस्याएं
40 की उम्र के बाद अक्सर हड्डियों से जुड़ी समस्याएं (How to Prevent Bone Diseases) बढ़ने लगती हैं। आमतौर पर 40 से ज्यादा उम्र होने पर ओस्टियोपोरोसिस होने के साथ-साथ जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में बोन डेंसिटी कम होने के साथ ही बॉडी मास भी कम होने लगता है, जिससे फ्रैक्चर होने के साथ-साथ हड्डियां टूटने का खतरा भी बढ़ता है। बोन डेंसिटी कम होने के चलते लोगों को जोड़ों में दर्द होने के साथ कुछ मामलों में सूजन भी आ सकती है। कुछ मामलों में इसके लक्षण आपको 30s में भी देखने को मिल सकते हैं।
2. डायबिटीज
डायबिटीज 40 की उम्र के बाद होने वाली एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग पीड़ित हैं। डायबिटीज सुनने में भले ही आम लगे, लेकिन इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर कई तरीकों से भारी पड़ सकता है। देखा जाए तो 40 के बाद आमतौर पर लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिसके चलते शरीर में फैट बढ़ जाता है और धीरे-धीरे करके व्यक्ति डायबिटीज का शिकार होने लगता है। हालांकि, डायबिटीज आपको 30s में भी हो सकती है।
3. हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर
हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर भी बढ़ती उम्र में एक आम समस्या के तौर पर देखी जाती है। दरअसल, शरीर में 40 के बाद कई बदलाव देखने को मिलते हैं, जिसमें कुछ मामलों में कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम भी प्रभावित होता है। इसके चलते शरीर में होने वाला ब्लड फ्लो कम हो जाता है और ब्लड प्रेशर पर भी इसका खासा असर देखने को मिलता है। इससे ब्लड प्रेशर कई बार हाई हो सकता है।
4. मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं
मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं उम्र बढ़ने पर काफी आम होती हैं। 40 से 60 की उम्र में मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। दरअसल, ऐसे में हार्मोन्स में बदलाव होने लगते हैं, जिससे आपके मूड पर भी असर पड़ता है। उम्र बढ़ने के साथ अगर आपका लाइफस्टाइल अच्छा नहीं है तो ऐसे में मेमोरी पावर कम होने के साथ-साथ कुछ मामलों में अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - बुढ़ापे में मांसपेशियों के नुकसान को कम करने और लंबे जीवन का राज है रोजाना एक्सरसाइज
5. हार्ट से जुड़ी समस्याएं
हार्ट से जुड़ी समस्याओं के ज्यादातर मामले आजकल 40 की उम्र के बाद देखे जा रहे हैं। दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ जब आप शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहते हैं तो ऐसे में रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं और धमनियों में प्लाक भी जमने लगता है, जिसके चलते आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और आप हार्ट अटैक और स्ट्रोक तक के भी शिकार हो सकते हैं।
FAQ
बुजुर्गों को कौन सी समस्याएं होती हैं?
बुजुर्गों में आमतौर पर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा रहता है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होने के साथ-साथ जोड़ों में दर्द और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा रहता है।40 की उम्र में फिट और मजबूत कैसे रहें?
40 की उम्र में फिट और मजबूत रहने के लिए आपको हेल्दी खाने के साथ ही साथ एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आप फिट रहेंगे।बुढ़ापा दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए?
बुढ़ापा दूर करने के लिए आपको फल, सब्जियों और साबुत अनाज खाने के साथ-साथ अंजीर, अखरोट और मुनक्का खाना चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहती है।