Cold Herbs For Fatty Liver Relief in Hindi: फैटी लिवर, लिवर से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज करने पर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। फैटी लिवर को हेपेटिक स्टेटोसिस के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर सामान्य से ज्यादा फैट जमा करने लगता है। लिवर में फैट की यह मात्रा इसके सेल्स को प्रभावित कर सकती है, अगर इस पर समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो। मोटापे, डायबिटीज, और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के कारण फैटी लिवर की समस्या ज्यादा बढ़ती है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आपके फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि वे कौन-सी जड़ी बूटियां हैं, जो फैटी लिवर की समस्या में फायदेमंद होती हैं?
फैटी लिवर की समस्या के लिए ठंडी औषधि - Cold Herbs For Fatty Liver Relief in Hindi
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, "कुछ जड़ी बूटियां, जिनकी तासीर ठंडी होती है, वे फैटी लिवर से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए आप इन जड़ी बूटियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं-
टॉप स्टोरीज़
1. परवल का पत्ता
परवल का पत्ता एक नेचुरल जड़ी बूटी है, जो लिवर की समस्याओं में काफी फायदेमंद हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर को डाइट और एक्सरसाइज से ठीक किया जा सकता है? जानें डॉक्टर की राय
2. पित्तपापड़ा
पित्तपापड़ा एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। इस औषधि में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को बेहतर रखने और इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
3. नीम की छाल
नीम की छाल एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग अक्सर शरीर को डिटॉक्स करने के लिए किया जाता है और यह लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
4. सौंठ का पाउडर
सौंठ के पाउडर का उपयोग आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। इस जड़ी बूटी को खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। सौंठ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
5. आंवला
आंवला एक नेचुरल जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग सदियों से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद हो सकती है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फैटी लिवर की समस्या में भी लाभकारी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर के कम होने पर शरीर में दिखेंगे ये 8 संकेत, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें पहचान
6. मुलेठी
मुलेठी भी एक ऐसी जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए की जाती है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
निष्कर्ष
फैटी लिवर की समस्या एक गंभीर परेशानी है। ऐसे में इस समस्याा से राहत पाने के लिए आप अपने डाइट में किसी भी चीज को शामिल करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी चीज का सेवन करने से बचें।
Image Credit: Freepik