चव्य (बड़ी पिप्पली) के उपयोग से सेहत को होते हैं ये 6 फायदे, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

चव्य जड़ी-बूटी न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि यह कई समस्या को दूर करने में भी उपयोगी है। जानते हैं इसके उपयोग करने का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
चव्य (बड़ी पिप्पली) के उपयोग से सेहत को होते हैं ये 6 फायदे, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अकसर आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियों मिल जाती है जो बड़ी से बड़ी बीमारियों को दूर करने में उपयोगी हैं। ऐसी ही एक जड़ी बूटी का नाम है चव्य (chavya)। यह जड़ी बूटी कई नामों से जानी जाती है जैसे- चब, चाभ, चाब आदि। वहीं से इंग्लिश में जावा लॉन्ग पेपर (java long pepper) के नाम से भी जानते हैं। बता दें कि यह जड़ी बूटी कई तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चव्य जड़ी बूटी सेहत को किस प्रकार फायदा पहुंचा सकती है। साथ ही इसके उपयोग के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे

 

1 - सांस से संबंधित समस्या को करे दूर

सांस से संबंधित समस्या को दूर करने में चव्य आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप चव्य की जड़ को अच्छे से धोएं और उसका काढ़ा बनाएं। अब इस काढ़े का सेवन करें। ऐसा करने से न केवल सांसो की समस्या दूर होती है। बल्कि फेफड़ों की सूजन, गले की खराश आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

2 - पेट की समस्या से दिलाए राहत

अगर आप पेट की समस्या से ग्रस्त हैं तो चव्य इस समस्या को दूर करने में आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आपको चव्य का सेवन सौंठ के साथ करना होगा। साथ में आप इसके ऊपर दूध का सेवन भी कर सकते हैं। ऐसा करने से पेट की कई बीमारियों से लाभ मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें- नरकट (बड़ानल) जड़ है कई रोगों के इलाज में फायदेमंद, जानें इसका उपयोग

3 - दस्त की समस्या से मिले छुटकारा

दस्त होने पर व्यक्ति को कमजोरी के साथ-साथ अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति दस्त से छुटकारा पाने के लिए चव्य की जड़ का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले चव्य की जड़ का काढ़ा बनाएं और फिर उसका सेवन करें। ऐसा करने से डायरिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

4 - बवासीर की समस्या से मिले राहत

बवासीर बेहद दर्दनाक समस्या है। ऐसे में इस समस्या को समय रहते ठीक करना जरूरी है। बता दें कि चव्य की जड़ से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में व्यक्ति चव्य की जड़ का काढ़ा बनाएं और इसका सेवन करें। ऐसा करने से बवासीर की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही दर्द भी कम हो जाएगा।

5 - मिर्गी की समस्या से छुटकारा मिलेगा

मिर्गी की समस्या से छुटकारा पाने में चव्य जड़ी बूटी आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति सबसे पहले चव्य का चूर्ण को तैयार करें। अब बने चूर्ण को नाक के माध्यम से लें। ऐसा करने से मिर्गी की समस्या से लाभ मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें- नरकट (बड़ानल) जड़ है कई रोगों के इलाज में फायदेमंद, जानें इसका उपयोग

6 - गैस की समस्या में फायदा

बता दें कि चव्य गैस की समस्या को दूर करने में भी बेहद उपयोगी है। ऐसे में आप चव्य के चूर्ण का सेवन शहद के साथ करें। ऐसा करने से न केवल गैस की समस्या से छुटकारा मिलेगा बल्कि पेट फूलने या पेट में ऐठन की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि जब चव्य की जड़ कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। लेकिन इसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए और किन व्यक्तियों को इसका सेवन करना चाहिए इसके लिए सबसे पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। इसलिए हम यह सलाह देते हैं कि इस आयुर्वेदिक जड़ी बूटी को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी इस जड़ी बूटी का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on ayurveda in hindi

Read Next

घाव, खुजली, जलन जैसी इन 5 समस्याओं को दूर करता है पित्तपापड़ा का पौधा, जानें इसके प्रयोग

Disclaimer