Causes of Elbow Redness: कोहनी की त्वचा का खुरदुरा और लाल होना एक सामान्य समस्या है, जिसे लोग अक्सर अनदेखा कर देते हैं। ठंड के मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है और बार-बार रगड़ लगने से कोहनी की त्वचा में जलन और सूजन हो सकती है। कई बार यह समस्या हल्की होती है और अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह गंभीर रूप ले सकती है, जिससे खुजली, दर्द या स्किन की अन्य समस्याएं हो सकती हैं। कोहनी की त्वचा में ऑयल ग्लैंड्स कम होते हैं, जिससे यह आसानी से सूख जाती है और सेंसिटिव हो जाती है। इसके अलावा, गलत खानपान, एलर्जी या किसी इंफेक्शन के कारण भी कोहनी पर रेडनेस हो सकती है। इस समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय, इसके कारणों को समझना और सही इलाज करना बेहद जरूरी है। सही देखभाल से आप कोहनी की त्वचा को फिर से नरम और स्वस्थ बना सकते हैं। इस लेख में जानेंगे कोहनी की त्वचा के लाल होने के कारण और इलाज। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा से बात की।
कोहनी की त्वचा लाल होने के कारण- Causes of Elbow Redness
- कोहनी पर ऑयल ग्लैंड्स की कमी के कारण त्वचा रूखी हो जाती है। यह रूखापन, स्किन रेडनेस और खुजली का कारण बन सकता है।
- कोहनी पर बार-बार किसी कठोर सतह से रगड़ने या दबाव पड़ने से त्वचा में जलन हो सकती है, जिससे रेडनेस होती है।
- एक्जिमा और सोरायसिस जैसे त्वचा संबंधी रोगों के कारण कोहनी पर सूजन, खुजली और रेडनेस हो सकती है।
- साबुन, डिटर्जेंट या किसी क्रीम में मौजूद केमिकल्स से एलर्जी होने पर भी कोहनी पर रेडनेस हो सकती है।
- फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, त्वचा पर रेडनेस और सूजन का कारण बनते हैं।
- विटामिन-डी और विटामिन-ई की कमी से त्वचा रूखी और सेंसिटिव हो सकती है, जिससे रेडनेस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- कोहनी और अंडरआर्म्स का कालापन दूर करेगा हल्दी और मसूर दाल स्क्रब, जानें बनाने का तरीका
कोहनी की रेडनेस का इलाज- Elbow Redness Treatment
- कोहनी की रेडनेस से बचने के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं, इससे त्वचा हाइड्रेट और मुलायम बनती है।
- नारियल तेल या शिया बटर युक्त क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर कोहनी की सफाई करें। इससे जलन कम होगी और इंफेक्शन दूर रहेगा।
- सूखी त्वचा को हटाने के लिए ओटमील स्क्रब का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है।
- एलोवेरा, त्वचा को ठंडक और नमी देगी। यह त्वचा की रेडनेस और जलन को कम करने में मदद करेगा।
- धूप में जाने से पहले कोहनी पर सनस्क्रीन लगाएं, क्योंकि सूरज की किरणें त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं।
- अगर रेडनेस फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर एंटीबायोटिक या एंटीफंगल क्रीम का इस्तेमाल करें।
कोहनी की रेडनेस एक आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल और इलाज से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।