
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरह से हानिकारक साबित हो सकती है। इससे ब्रेन हैमरेज के साथ-साथ पैरालायसिस और नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। यह हृदय रोगों का कारण भी हो सकता है। इसके अलावा इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है। आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर तनाव, काम का अधिक दबाव, खराब जीवन शैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप कई उपाय अपना सकते हैं ताकि एक स्वस्थ और सुखद जीवन जी सकें। इसके लिए कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर में दही का सेवन किया जा सकता है। कई लोगों संशय की स्थिति में होते हैं कि कहीं दही खाने से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ तो नहीं जाएगा। ऐसे में हम आपको बताना चाहते हैं कि दही का सेवन हाई ब्लड प्रेशर में पूरी तरह से फायदेमंद होता है। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की गुड़गांव के पारस अस्पताल की सीनियर डायटीशियन नेहा पठानिया से।
क्या हाई ब्लड प्रेशर में दही खाना चाहिए ?
दही हाई ब्लड प्रेशर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। दही में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल पोटैशियम की मात्रा आपके शरीर में सोडियम के स्तर को कम करके इसे कंट्रोल कर सकती है। वहीं मैग्नीशियम भी हाई ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा कैल्शियम मांसपेशियों के संकुचन और हड्डियों की समस्या में भी मददगार साबित हो सकता है। इसकी मदद से आपकी हृदय संबंधित समस्याएं भी ठीक हो सकती है।
Image Credit- Freepik
इसे भी पढ़ें- दही या छाछ, क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से
साथ ही दही का प्रोबायोटिक गुण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। यह आपके पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाता है। इससे आप अंदर से तरोताजा महसूस करते हैं। ये प्रोबायोटिक आपके आंत को भी स्वस्थ रखते हैं। हाई ब्लड प्रेशर में यह प्रोटीन से भरपूर एक स्वस्थ खाद्य पदार्थ है। हालांकि आपको उच्च रक्तचाप में आपको ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आप कम वसा वाले दही या दूध का सेवन करें। बेहतर होगा कि आप घर पर लो फैट मिल्क की मदद से दही बनाने की कोशिश करें। घर की बनी दही आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप छाछ का सेवन भी कर सकते हैं। इससे भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में राहत मिल सकती है।
Image Credit- Freepik
इन तरीकों से भी दही है फायदेमंद
दरअसल दही के सेवन से आपका पाचन तंत्र सही रहता है। इसके अलावा पेट खराब होने पर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह संतुलित स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी होता है। यह अंदर से आपको कूल रखने में मदद करता है। यह आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है और मोटापे को भी कंट्रोल करता है। यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि आपको रात में इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। अगर आपको सांस संबंधी समस्याएं है, तो रात में कभी भी दही का सेवन न करें।
Main Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version