Doctor Verified

क्या सुबह खाली पेट चॉकलेट खा सकते हैं? जानें डायटीशियन की राय

Chocolate On Empty Stomach: क्या सुबह खाली पेट चॉकलेट खा सकते हैं? जानें सुबह खाली पेट चॉकलेट खाने को लेकर डायटीशियन की राय -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सुबह खाली पेट चॉकलेट खा सकते हैं? जानें डायटीशियन की राय


Can We Eat Chocolate On Empty Stomach In Hindi: चॉकलेट एक ऐसी चीज है, जिसे अधिकांश लोग खाना पसंद करते हैं। लोग एक दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए गिफ्ट के तौर पर चॉकलेट देते हैं। कई लोग मूड खराब होने पर चॉकलेट खाना पसंद करते हैं, इससे उन्हें अच्छा फील होता है। वैसे तो चॉकलेट को किसी भी समय खाया जा सकता है। कई लोगों को खाना खाने के बाद चॉकलेट खाना पसंद होता है। लेकिन, कुछ लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या सुबह खाली पेट चॉकलेट खा सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सुबह खाली पेट चॉकलेट खाना सही है या नहीं? 

क्या सुबह खाली पेट चॉकलेट खा सकते हैं? - Can We Eat Chocolate On Empty Stomach In Hindi

जब भी कुछ मीठा खाने का मन होता है, तो कई लोग चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। चॉकलेट की मिठास और स्वाद कई लोगों को काफी पसंद होती है। बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी चॉकलेट खाना पसंद होता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि सुबह खाली पेट चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट चॉकलेट खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। दरअसल, चॉकलेट में शुगर, कैफीन, फैट और कैडमियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट चॉकलेट खाने से एसिड रीफल्क्स, डायबिटीज और वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट चॉकलेट खाने के क्या नुकसान हैं - 

सुबह खाली पेट चॉकलेट खाने के नुकसान - Side Effects Of Eating Chocolate On Empty Stomach

एसिड रिफ्लक्स की समस्या

सुबह खाली पेट चॉकलेट खाने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। डाइटीशियन सुगीता मुटरेजा बताती है कि सुबह खाली पेट ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जो पेट में एसिड को बढ़ाती हों। चॉकलेट की प्रकृति अम्लीय होती है, जिससे आज पेट में एसिड को बढ़ा देते है। चॉकलेट की तासीर गर्म मानी जाती है, इसे खाने से शरीर में एसिड का स्तर बढ़ सकता है। सुबह खाली पेट चॉकलेट खाने से सीने में जलन की समस्या हो जाती है। जिन लोगों को पहले से ही गैस या एसिडिटी की समस्या हो, उन्हें खाली पेट चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए। 

Chocolate-Empty-Stomach

ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है 

सुबह खाली पेट चॉकलेट खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है। 44 ग्राम की एक चॉकलेट में लगभग 235 कैलोरीज, 13 ग्राम फैट और 221 ग्राम चीनी होती है। खाली पेट चॉकलेट खाने से ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही, यह दांतों को भी खराब कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेगनेंसी में चॉकलेट खाया जा सकता है? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और नुकसान

वजन बढ़ सकता है

सुबह खाली पेट चॉकलेट खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। चॉकलेट से शरीर को इंस्टैंट शुगर मिलती है, जिसे बॉडी तुरंत अब्सॉर्ब कर लेती है। इससे भूख ज्यादा लगती है और आप ओवरईटिंग करने लगते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको चॉकलेट का सेवन कम करना चाहिए। 

घबराहट की समस्या

सुबह खाली पेट चॉकलेट खाने से आपको घबराहट और बेचैनी की समस्या हो सकती है। दरअसल, चॉकलेट में कैफीन मौजूद होता है, जो हार्ट रेट को बढ़ा सकता है। खाली पेट चॉकलेट खाने से आपको घबराहट और नींद न आने की दिक्कत भी हो सकती है। चॉकलेट खाने से कुछ लोगों में एंग्जायटी की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको पहले से ही ऐसी कोई समस्या है, तो चॉकलेट का सेवन करने से परहेज करें। 

इसे भी पढ़ें: डार्क चॉकलेट खाने के क्या फायदे हैं? जानें क्यों हेल्दी मानी जाती है ये चॉकलेट

डॉक्टर सुबह खाली पेट चॉकलेट खाने की सलाह नहीं देते हैं। खाली पेट चॉकलेट खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

Read Next

पारबॉइल्ड राइस क्या है और कितना फायदेमंद है? इस चावल के लिए केंद्र और तेलंगाना सरकार क्यों हैं आमने-सामने

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version