Expert

क्या प्रेगनेंसी में चॉकलेट खाया जा सकता है? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और नुकसान

प्रेगनेंसी के दौरान चॉकलेट का सेवन कितना सही है और कितना गलत है इसके बारे में महिलाओं को पता होना जरूरी है। जानते हैं फायदे और नुकसान...
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेगनेंसी में चॉकलेट खाया जा सकता है? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और नुकसान


प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को किसी ना किसी चीज को खाने की क्रेविंग होती रहती है। यह अनचाही क्रेविंग कभी-कभी महिलाओं की सेहत के लिए भारी भी पड़ सकती है। वहीं प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाएं को चॉकलेट खाने का मन करता है। लेकिन ऐसा करना कितना सही है और कितना गलत उसके बारे में महिलाओं को पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान चॉकलेट का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है और कितना नुकसानदेह। साथ ही इससे जुड़ी रिसर्च के बारे में भी पढ़ेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

 

क्या कहती है रिसर्च

1 - बता दें कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं चॉकलेट का सेवन कर सकती हैं। ऐसा करना उनके लिए बेहद सुरक्षित है। इससे संबंधित एक रिसर्च भी सामने आई है। यह रिसर्च एनसीबीआई यानी नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के द्वारा की गई है, जिसमें यह बताया गया है कि गर्भवती महिलाएं यदि चॉकलेट का सेवन करती हैं तो उनके स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

2 - इससे अलग एक और रिसर्च सामने आई है, जिसके अनुसार महिलाएं प्रेगनेंसी में नियमित 6.7 ग्राम डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। ऐसा करने से ना केवल सूजन को कम किया जा सकता है बल्कि महिलाओं को कई फायदे भी हो सकते हैं इससे संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 इसे भी पढ़ें- क्या प्रेगनेंसी में कर सकते हैं अनानास का सेवन? जानें एक्सपर्ट से

गर्भावस्था में चॉकलेट खाने के फायदे 

1 - यदि महिलाएं गर्भावस्था में चॉकलेट का सेवन करती हैं तो इससे महिलाओं में कार्डियोमेटाबॉलिक डिजीज जो कि हृदय से संबंधित समस्या है। इसके जोखिम को कम किया जा सकता है।

2 - शरीर में उर्जा बनाए रखने के लिए चॉकलेट का सेवन बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। चॉकलेट के सेवन से शरीर में भरपूर ऊर्जा मिलती है।

3 - आंखों की स्वास्थ्य के लिए भी चॉकलेट बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी में सुधार आ सकता है।

4 - गर्भावस्था के दौरान यदि चॉकलेट का सेवन किया जाए तो उच्च रक्तचाप की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।

 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द होने का कारण क्या है? डॉक्टर से जानें इसे दूर करने के तरीके

प्रेगनेंसी के दौरान चॉकलेट खाने के नुकसान

1 - चॉकलेट के अंदर कैफीन पाया जाता है ऐसे में यदि महिलाओं जरूरत से ज्यादा चॉकलेट का सेवन करती हैं तो इससे सिरदर्द की समस्या चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

2 - अधिक मात्रा में चॉकलेट खाने से अनिद्रा की समस्या भी पैदा हो सकती है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से महिलाओं को बचना चाहिए।

3 - यदि महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अधिक मात्रा में चॉकलेट का सेवन करती हैं तो इससे वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है। हालांकि वजन बढ़ने के पीछे प्रेगनेंसी भी एक कारण होती है। 

4 - अधिक मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने से मानसिक समस्याएं जैसे चिंता, तनाव आदि का सामना भी करना पड़ सकता है। 

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन महिलाओं के लिए हानिकारक भी हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले इसकी सीमित मात्रा के बारे में जानना जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ भी बदलाव करने से एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है।

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

क्या प्रेगनेंसी में कर सकते हैं अनानास का सेवन? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version