क्या पेट की गर्मी से मुंह में छाले होते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

मुंह में छाले होने पर आपको किसी भी चीज को खाते समय जलन और दर्द महसूस होता है। इस लेख में जानते हैं कि क्या पेट की गर्मी के कारण छाले की समस्या हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पेट की गर्मी से मुंह में छाले होते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें


Can Stomach Heat Cause Mouth Ulcers In Hindi: मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। कई बार कब्ज और पेट में गड़बड़ी की वजह से लोगों को मुंह में छाले की समस्या महसूस होती है। यह परेशानी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। मुंह में छाले सफेद और पीले रंग के हो सकते हैं, जो व्यक्ति के होठ, गाल की अंदरुनी सतह, जीभ या गले के ऊपरी हिस्से में हो सकते हैं। छाले होने पर व्यक्ति को किसी भी चीजों को खाते समय या खाने को चबाते समय अहजता और दर्द महसूस होता है। यह समस्या अधिकतर पेट की खराबी होने पर महसूस होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन छालों के पीछे पेट की गर्मी (Stomach Heat) भी एक बड़ा कारण हो सकती है? आइए लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पेट की गर्मी से मुंह में छाले कैसे होते हैं, इसके अन्य कारण क्या हैं, लक्षण, उपचार और इससे बचाव के प्रभावी घरेलू उपाय क्या हैं।

पेट की गर्मी से मुंह में छाले कैसे होते हैं? - How Do Stomach Heat Cause Mouth Ulcers?

आयुर्वेद में छालों को मुख दूषिका कहते हैं। आयुर्वेद बताता है कि पित्त बढ़ने से व्यक्ति के पेट में गर्मी बढ़ सकती है। इसकी वजह से मुंह की लाइनिन प्रभावित हो सकती है। जब व्यक्तिक अधिक तैलीय और मसालेदार, खट्टी चीजों या लगातार जंक फूड का सेवन करते हैं, तो ऐसे में पाचन अग्नि बढ़ सकती है, जिससे पेट में गर्मी बढ़ती है। इस गर्मी का प्रभाव शरीर के अन्य हिस्सों, विशेषकर मुंह की नाजुक त्वचा पर पड़ता है। पेट की गर्मी से मुंह के अंदर की त्वचा में जलन, लालिमा और घाव हो सकते हैं। यह स्थिति शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी प्रभावित करती है, जिससे संक्रमण और सूजन की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मुंह के अंदर छाले हो जाते हैं, जो कई बार दर्दनाक भी हो सकते हैं। इसको कम करने के लिए विरेचन क्रिया का उपयोग किया जाता है।

can stomach heat cause mouth ulcers in

पेट की गर्मी और मुंह के छालों के अन्य कारण - Other causes of stomach heat and mouth ulcers in Hindi

  • गलत खानपान: अत्यधिक तीखा, मसालेदार, फ्राइड और खट्टा भोजन।
  • अत्यधिक चाय या कॉफी का सेवन: ये शरीर में अम्लता (acidity) बढ़ाते हैं।
  • तनाव और नींद की कमी: ये दोनों ही शरीर में हार्मोनल असंतुलन लाकर पेट की गर्मी बढ़ा सकते हैं।
  • कब्ज: मल का शरीर में रुकना भी शरीर में गर्मी उत्पन्न करता है।
  • डिहाइड्रेशन (पानी की कमी): शरीर में पानी की कमी से भी गर्मी बढ़ती है और छाले हो सकते हैं।

पेट की गर्मी और छालों से राहत कैसे पाएं? - How To Get Relief From Stomach Heat And Ulcers?

  • पचान में सुधार के लिए त्रिफला चूर्ण रात को गर्म पानी के साथ लें।
  • छालों की समस्या में विरेचन क्रिया का उपयोग किया जा सकता है।
  • पेट से जुड़ी समस्या में वमन (उल्टी) करना भी फायदेमंद हो सकता है 
  • भोजन के बाद अजवाइन और सौंफ का सेवन करें, इससे पेट की समस्याएं दूर होती है।
  • नारियल पानी, बेल का शरबत, तरबूज, खीरा और पुदीने का पानी पेट की गर्मी को शांत करते हैं।
  • तुलसी की पत्तियों को चबाएं। आप इसके साथ शहद भी ले सकते हैं। यह सूजन और छालों को शांत करता है।
  • दिन में दो बार ब्रश करें और माउथवॉश का इस्तेमाल करें।
  • नमक या बेकिंग सोडा के गुनगुने पानी से गरारे करें।
  • एलोवेरा का प्राकृतिक जेल छालों पर लगाएं। इससे ठंडक मिलेगी और घाव जल्दी भरेंगे।

इसे भी पढ़ें: मुंह में छाले होने पर पिएं ये 5 चीजें, जल्द दिखेगा असर

Can Stomach Heat Cause Mouth Ulcers In Hindi: मुंह के छाले आमतौर पर गंभीर समस्या नहीं होते, लेकिन अगर यह बार-बार हो रहे हैं या लंबे समय तक रह रहे हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र और पेट की गर्मी की ओर इशारा कर सकते हैं। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, सही दिनचर्या और घरेलू उपायों से इनसे बचा जा सकता है। अगर फिर भी राहत न मिले तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

FAQ

  • मुंह में छाले किसकी वजह से होते हैं?

    मुंह के छाले आमतौर पर चोट लगने, संक्रमण, अन्य स्वास्थ्य स्थितियों, ब्रेसिज या डेन्चर जैसे दांतों के उपकरणों और अम्लीय या गर्म खाद्य पदार्थों से हो सकते हैं।
  • क्या पेट के इन्फेक्शन से मुंह में छाले हो सकते हैं?

    अल्सरेटिव कोलाइटिस आंतों में सूजन होती है। कुछ मामलोंं में पेट का इंफेक्शन व्यक्ति के मुंह में छालों की वजह बन सकता है।
  • मुंह में छालों को कैसे ठीक करें?

    मुंह में छाले होने पर आप तैलीय और अधिक मसालेदार खाना खाने से बचें। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और छालों पर एलोवेरा का जेल लगा सकते है।

 

 

 

Read Next

दही के साथ दालचीनी पाउडर को खाने के क्या फायदे हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer