Doctor Verified

क्या मेनोपॉज के कारण वेरीकोज वेन्स की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन क्या इसके कारण महिलाओं को वेरीकोज वेन्स की समस्याएं भी हो सकती हैं? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मेनोपॉज के कारण वेरीकोज वेन्स की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें


Can Menopause Cause Varicose Veins In Hindi: मेनोपॉज एक बायोलॉजिकल प्रक्रिया है, जो एक महिलाओं के फर्टिलिटी वर्षों के अंत का संकेत देता है। यह प्रक्रिया महिलाओं में आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र के बीच होती है और इस दौरान महिलाओं में शारीरिक और हार्मोन्स में बहुत बदलाव आते हैं। इसके कारण महिलाओं को हॉट फ्लैशेस होने, थकान होने, अधिक गर्मी लगने, मूड स्विंग्स होने, वजन बढ़ने, सिर में दर्द होने, थकान होने, बालों के झड़ने और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कई बार इस दौरान महिलाओं को वेरीकोज वेन्स की समस्या भी होती है। लेकिन क्या यह मेनोपॉज की समस्या भी हो सकती है? बता दें, वेरीकोज वेन्स की समस्या में महिलाओं के पैरों में नीली और गहरी बैंगनी रंग की वेन्स दिखने लगती हैं। ऐसे में आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानें क्या महिलाओं को मेनोपॉज के कारण वेरीकोज वेन्स के कारण हो सकती है?

क्या महिलाओं को मेनोपॉज के कारण वेरीकोज वेन्स के कारण हो सकती है? - Can Women Get Varicose Veins Due To Menopause?

डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन के अनुसार, मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन जैसे हार्मोन्स में बदलाव आते हैं, जिसके कारण महिलाओं को वेरीकोज वेन्स की समस्या हो सकती है। इसमें पैरों में नीली या गहरी बैंगनी रंग की उभरी हुई जालीदार वेन्स दिखाई देती हैं। यह समस्या तब होती है, जब नसों के वाल्व के कमजोर होने या इनको नुकसान हो जाते हैं। इस दौरान ब्लड हार्ट से ठीक से शरीर में सर्कुलेट होने के बजाए जमा हो जाता है और इसके कारण वेरीकोज वेन्स दिखने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें: वेरीकोज वेन्स की समस्या है तो करें ये 3 योगासन, मिलेगा फायदा

can menopause cause varicose veins in hindi 1

मेनोपॉज में वेरीकोज वेन्स की समस्या क्यों होती है? - Why Does Varicose Veins Occur In Menopause?

डॉ. (कर्नल) गुंजन के अनुसार, मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिसके कारण वेरीकोज वेन्स की समस्या हो सकती है।

हार्मोन्स में बदलाव आने

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स में बदलाव होने खासकर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स में बदलाव होने के कारण रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य पर असर होता, जिसके कारण वेन्स कमजोर हो सकती हैं और वेरीकोज वेन्स का कारण भी बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैश से परेशान? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 फूड्स जो देंगे राहत

वजन बढ़ने की समस्या

मेनोपॉज के दौरान शरीर में बदलाव आने के कारण कई महिलाओं को वजन बढ़ने जैसी समस्या भी होती है। ऐसे में वजन बढ़ने के कारण भी नसों को नुकसान होने और वेरीकोज वेन्स की समस्या हो सकती है।

उम्र बढ़ने

मेनोपॉज महिलाओं को 45 से 55 की बीज होता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कमजोरी होने, थकान होने और जोड़ों में दर्द होने की समस्या होती है, साथ ही, इस दौरान फिजिकल एक्टिविटीज भी कम होने लगती हैं, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाती हैं। इसके कारण भी वैरिकोज नसों का खतरा बढ़ जाता है।

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में वेरीकोज वेन्स के लक्षण - Symptoms Of Varicose Veins In Women During Menopause In Hindi

मेनोपॉज की स्थिति से गुजर महिलाओं में वैरिकोज नसों के कुछ लक्षण दिख सकते हैं, जिसके कारण महिलाओं को कई परेशानियां हो सकती हैं।

- पैरों में दर्द होने या भारीपन होने

- पैरों में ऐंठन या जलन होने

- पैरों में धड़कन महसूस होने

- टखनों या पैरों में सूजन आने

- नसों के आसपास खुजली होना

- टखनों के आसपास की त्वचा के रंग में बदलाव दिखने

- नसों का उभरा हुआ दिखना

निष्कर्ष

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को वेरीकोज वेन्स की समस्या हो सकती है। इसके कारण महिलाओं को कई परेशानियां हो सकती हैं। यह समस्या इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स में बदलाव आने, उम्र बढ़ने, वजन बढ़ने और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी के कारण हो सकती है। ऐसे में ध्यान रहे, मेनोपॉज के दौरान कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मेनोपॉज के लक्षण क्या हैं?

    मेनोपॉज की समस्या होने पर लोगों को रात को सोने में परेशानी होने, हॉट फ्लैशेस (अधिक गर्मी लगना और पसीना आना), मूड स्विंग्स, होने, सिर में दर्द होने, थकान होने, स्किन से जुड़ी समस्या होने, बालों के झड़ने और उदासी और चिड़चिड़ापन होने जैसे लक्षण हो सकते हैं।
  • मेनोपॉज के समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

    मेनोपॉज की समस्या होने पर महिलाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए नियमित एक्सरसाइज करें, हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। इसके अलावा, अल्कोहल, कैफीन और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें।
  • वेरिकोज वेन्स में क्या नहीं खाना चाहिए?

    वेरिकोज वेन्स की समस्या होने पर लोगों सोडियम, अतिरिक्त फैट, ट्रांस फैट, शुगरी ड्रिंक्स, अल्कोहल, अधिक कैफीन और अत्याधिक प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इसके कारण महिलाओं की परेशानियां बढ़ सकती हैं। 

 

 

 

Read Next

मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैश से परेशान? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 फूड्स जो देंगे राहत

Disclaimer

TAGS