Doctor Verified

मुंह में अक्सर कड़वेपन का कारण कहीं लिवर की समस्या तो नहीं? डॉक्टर से जानें कनेक्शन

Can Liver Disease Cause a Bitter Taste in the Mouth : क्या लिवर की समस्याओं के कारण व्यक्ति के मुंह में कड़वेपन की समस्या हो सकती है? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मुंह में अक्सर कड़वेपन का कारण कहीं लिवर की समस्या तो नहीं? डॉक्टर से जानें कनेक्शन


Can Liver Disease Cause a Bitter Taste in the Mouth : कई लोगों को बिना कुछ खाए ही मुंह में कड़वा टेस्ट महसूस होता है। आमतौर पर लोग इस स्थिति को खराब तबियत से जोड़कर देखते हैं। उनका मानना है कि फ्लू और वायरल जैसी समस्याएं होने पर व्यक्ति के मुंह में कड़वापन महसूस हो सकता है। हालांकि, कई मामलों में मुंह का कड़वापन शरीर के अन्य अंगों से जुड़ी समस्याओं के कारण भी महसूस हो सकता है। यही कारण है कि आज हम जानेंगे कि मुंह में कड़वापन लिवर से जुड़ी समस्याओं के कारण भी महसूस हो सकता है या नहीं? आइए इस सवाल का जवाब डॉ. विशाल खुराना, निदेशक- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोबिलरी साइंसेज, मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद (Dr. Vishal Khurana, Director- Gastroenterology & Hepatobiliary Sciences, Metro Hospital Faridabad) से जानते हैं।

लिवर डिजीज के कारण मुंह में कड़वापन महसूस हो सकता है?- Can Bitterness in the Mouth be felt Due to Liver Disease

mouth bitterness

जी हां, लिवर की बीमारियों की वजह से मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है। लिवर शरीर को डिटॉक्स करने और बाइल को प्रोसेस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे पाचन-तंत्र को फायदा हो सकता है। बता दें कि जब फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या सिरोसिस जैसी स्थितियों के कारण लिवर खराब हो जाता है, तो पित्त उत्पादन (Bile Production) में बाधा आ सकती है। इससे ब्लडफ्लो में विषाक्त पदार्थों और पित्त अम्लों का संचय बढ़ सकता है, जिससे लगातार कड़वा या मेटैलिक जैसा स्वाद आ सकता है।

इसके अलावा, लिवर रोग के कारण अक्सर एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोए सोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) हो सकते हैं, जहां पेट के एसिड गले और मुंह में चले जाते हैं। इस स्थिति में मुंह में कड़वापन बढ़ सकता है। लिवर की समस्याओं के कारण भोजन अच्छे से पच नहीं पाता है। इससे मेटाबॉलिज्म प्रोसेस स्लो हो सकता है। इससे व्यक्ति को बेड ब्रेथ और कड़वे स्वाद की समस्या हो सकती है। इससे पीलिया, थकान या मतली जैसी समस्या हो सकती है। इस स्थिति में कड़वा स्वाद बना रहता है। अगर आप लिवर को सुधारना चाहते हैं, तो प्रभावी उपचार के लिए डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Bitter Taste in Mouth: मुंह का स्वाद कड़वा क्यों लगता है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

मुंह का स्वाद कड़वा होने पर क्या करें?- Bitter Taste in Mouth Remedies in Hindi

अगर आपको भी मुंह में कपड़वापन महसूस होता है, तो इससे बचाव के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं: 

  • अगर आप मुंह की कड़वाहट से बचना चाहते हैं, तो शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • आपको स्मोकिंग की बुरी आदत को अपनी दिनचर्या से बाहर निकाल सकते हैं।
  • मुंह के कड़वे स्वाद की समस्या से बचने के लिए आप मीठे पदार्थों को सीमित मात्रा में अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
  • मुंह के कड़वेपन से बचने के लिए आप कैफीन या सोडे का सेवन कम मात्रा में कर सकते हैं।
  • इस स्थिति से बचने के लिए आप ज्यादा मात्रा में पानी पी सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप 3-6 महीने में मसूड़ों और दांतों की जांच के लिए डेंटिस्ट के पास जा सकते हैं। इस तरह आप खुद को मुंह की समस्याओं से छुड़ा सकते हैं।
  • मुंह का स्वाद कड़वा होने पर आप खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • इस समस्या से बचने के लिए आपको ओरल हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आप दांतों की सफाई के साथ-साथ जीभ की भी सफाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में मुंह का स्वाद कड़वा क्यों हो जाता है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के टिप्स

अगर ऊपर बताई टिप्स को फॉलो करने के बाद भी आपके मुंह में कड़वा टेस्ट आता है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यह लिवर या किसी अन्य गंभीर समस्या की तरह इशारा हो सकता है। आपको इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Read Next

क्या किडनी रिमूवल सर्जरी (Nephrectomy) के बाद पीठ दर्द होना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer