पेट की गंभीर बीमारी एसिड रिफ्लक्स होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, राहत पाने के लिए खाएं ये 10 फूड्स

Foods to Manage GERD in Hindi: गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज होने पर कौन से लक्षण दिखते हैं? आइये एक्सपर्ट से जानें इसे मैनेज करने के लिए कौन से फूड्स खाने चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की गंभीर बीमारी एसिड रिफ्लक्स होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, राहत पाने के लिए खाएं ये 10 फूड्स


Foods to Manage GERD in Hindi: आजकल खराब खान-पान के चलते लोगों में पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों के चलते कई बार लोगों को मलत्याग में कठिनाई होती है तो कुछ लोगों को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है। कई मामलों में पेट की गंभीर बीमारी एसिड रिफ्लक्स के कारण भी ऐसा होता है। एसिड रिफ्लक्स या GERD को आम भाषा में सीने में जलन या हार्टबर्न भी कहा जाता है। यह समस्या होने पर व्यक्ति को खट्टी डकारें और उल्टी आने जैसी समस्या हो सकती है। आमतौर पर यह ज्यादा मसालेदार खाने या खाने को अच्छे से चबाकर नहीं खाने से होता है। आइये डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानते हैं इसके लक्षण और राहत दिलाने वाले कुछ फूड्स के बारे में। 

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज के लक्षण 

  • गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज होने पर आपको हार्टबर्न यानि सीने में जलन हो सकती है। 
  • इस समस्या में आपको खट्टी डकार और उल्टी आने जैसी समस्या हो सकती है। 
  • ऐसे में आपको खाना निगलने में कठिनाई महसूस हो सकती है। 
  • इस स्थिति में कई बार छाती में दर्द भी हो सकता है। 
  • गले में गांठ महसूस होने के अलावा कफ को भी इसका सामान्य लक्षण माना जाता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज को मैनेज करने के लिए खाएं ये 10 फूड्स 

  • गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज को मैनेज करने के लिए आप केले खा सकते हैं। इसमें अल्केलाइन गुण होते हैं, जो पेट के एसिड को नियंत्रित रखते हैं। 
  • इस स्थिति को मैनेज करने के लिए आप बादाम और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आप अदरक खा सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डायजेस्टिव ट्रैक्ट में होने वाली समस्या को कम करता है। 
  • गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज को मैनेज करने के लिए आप एलोवेरा और दही खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) क्या है और क्यों होती है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें कारण

इन फूड्स को करें डाइट में शामिल 

  • गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज को कम करने के लिए आप सेब खा सकते हैं। दरअसल, यह खट्टे फलों के मुकाबले कम एसिडिक होता है। 
  • इसके लिए आप डाइट में ओटमील शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर होता है, जो पेट के एसिड को अवशोषित करके एसिड को कम करता है। 
  • इसके लिए आप केफिर और किमची जैसे फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

टोस्टेड या नॉर्मल ब्रेड: सेहत के लिए क्या होती है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version