Doctor Verified

युवाओं में क्यों बढ़ रहा 'स्किनी फैट' फैटी लिवर डिजीज? जानें डॉक्टर से

What Causes Fatty Liver in a Skinny Person: क्या पतले लोगों में भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
युवाओं में क्यों बढ़ रहा 'स्किनी फैट' फैटी लिवर डिजीज? जानें डॉक्टर से


What Causes Fatty Liver in a Skinny Person: आजकल खराब डाइट और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को फैटी लिवर की समस्या घेर लेती है। यह बहुत ही कॉमन स्थिति है, जो किसी भी उम्र के लोगों को अपना शिकार बना सकती है। आमतौर पर फैटी लिवर की समस्या को लोग मोटापे से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि पतले लोगों में या फिट दिखने वाले लोगों को भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है? जी हां, यह सुनने में अजीब लग सकता है। मगर पतले लोगों में भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। आइए इस सवाल का जवाब डॉ. दीपांशु खन्ना, एसोसिएट कंसल्टेंट - गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम (Dr. Deepanshu Khanna, Associate Consultant- Gastroenterology, Max Hospital, Gurugram) से जान लेते हैं। आइए अब पतले लोगों में होने वाले फैटी लिवर के बारे में जान लेते हैं।

मेटाबोलिक एसोसिएटेड फैटी लिवर रोग क्या है?- What is Metabolic Associated Fatty Liver Disease

SKINNY FAT

हाल के वर्षों में, युवा वयस्कों (जो अक्सर दुबले और बाहरी रूप से स्वस्थ होते हैं) में मेटाबोलिक एसोसिएटेड फैटी लीवर रोग (Metabolic Associated Fatty Liver Disease) का खतरा बढ़ रहा है। इस स्थिति को मेटाबोलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टेटोटिक लिवर डिजीज (MASLD) के रूप में ज्यादा व्यापक रूप से जाना जाता है। यही वजह है कि फैटी लिवर की समस्या अब केवल ज्यादा वजन या डायबिटीज वाले लोगों तक सीमित नहीं रह गई है। अब एक नया टर्म सुनने में आ रहा है, जिसे "स्किनी फैट" कहते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति का बीएमआई सामान्य होता है, लेकिन उसके शरीर में आंतरिक वसा निर्माण (Internal Fat Buildup) और चयापचय संबंधी शिथिलता (Metabolic Dysfunction) का कारण बन रहा है।

इसे भी पढ़ें- क्या फैटी लिवर के साथ हेल्दी लाइफ जीना संभव है? बता रहे हैं डॉक्टर

"स्किनी फैट" क्या है?- What is Skinny Fat

"स्किनी फैट" शब्द उन व्यक्तियों को दर्शाता है, जो बाहर से दुबले-पतले दिखाई दे सकते हैं, लेकिन उनमें आंत की वसा (Inflammatory Fat) की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इस तरह के लोगों के शरीर में वजन कम होता है। इसके बावजूद, उन लोगों को अक्सर इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई ट्राइग्लिसराइड्स, कम मांसपेशी द्रव्यमान (Low Muscle Mass) और फैटी लिवर होता है। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि व्यक्ति में ये समस्याएं बिना किसी स्पष्ट लक्षण के हो सकती हैं।

युवाओं में ऐसा क्यों हो रहा है?- Why is this Happening in Young People

  • इनएक्टिव लाइफस्टाइल: अगर व्यक्ति इनएक्टिव लाइफस्टाइल जीता है, तो उसे स्किनी फैट की समस्या हो सकती है। अगर व्यक्ति लंबे समय तक बैठे रहता है, फिजिकल एक्टिविटी कम करता है और ज्यादा स्क्रीन देखता है, तो मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
  • प्रोसेस्ड फूड: प्रोसेस्ड फूड खाने से भी व्यक्ति को स्किनी फैट की समस्या हो सकती है। इस तरह के फूड में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है, जिससे लिवर को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, शुगर युक्त पेय और बीज के तेल का ज्यादा सेवन लिवर में फैट के स्टोर को बढ़ाता है। इससे भी स्किनी फैट की समस्या हो सकती है।  
  • नींद पूरी न करना और तनाव: लोगों को अनियमित दिनचर्या और लगातार तनाव के चलते हार्मोनल समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लिवर के अंदर फैट जमा होने लगता है। यही वजह है कि लोगों को नींद पूरी करने और तनाव को कम करने की सलाह दी जाती है।

हमें क्यों परवाह करनी चाहिए?- Why Should We Care

बता दें कि दुबले-पतले व्यक्ति में फैटी लिवर की समस्या आम बात नहीं है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर गंभीर संकेतों को जानें, तो किसी व्यक्ति में सामान्य वजन लेकिन कमर का बढ़ना, थकान, ब्रेन फोग, पेट की समस्याएं, डायबिटीज या हार्ट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का पारिवारिक इतिहास रहा है, तो उन्हें नियमित जांच जरूर करवानी चाहिए। अगर आप स्किनी फैटी लिवर से बचना चाहते हैं, तो एक्टिव लाइफस्टाइल जिएं, बाहर का खाना न खाएं, नीं पूरी करें और स्ट्रेस कम लें। इन लाइफस्टाइल बदलावों की मदद से आप खुद को स्किनी फैट से बचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी हैं फैटी लिवर से परेशान? एक्सपर्ट से जानें डाइट में क्या शामिल करें और क्या नहीं

अगर कोई व्यक्ति पतला है और फिट दिखता है, लेकिन ढीला और थका हुआ रहता है, तो यह स्किनी फैट का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से राय जरूर लेनी चाहिए। इसके पीछे की वजह यह है कि शायद आपका लिवर आपको कुछ बताने की कोशिश कर रहा हो।

FAQ

  • फैटी लिवर का कौन-सा ग्रेड खतरनाक है?

    फैटी लीवर का ग्रेड-3 सबसे खतरनाक होता है। इसमें लिवर के अंदर 66% से ज्यादा वसा जमा हो जाती है। यह स्थिति सिरोसिस, लिवर कैंसर और लिवर फेलियर का कारण बन सकती है। 
  • फैटी लीवर होने से क्या-क्या परेशानी होती है?

    फैटी लिवर से लिवर में सूजन, लिवर स्कारिंग (सिरोसिस), लिवर कैंसर, लिवर की विफलता और मृत्यु भी हो सकती है। फैटी लिवर एक बहुत सामान्य लिवर की बीमारी है। यह किसी भी उम्र के लोगों में हो सकती है। 
  • ग्रेड 1 फैटी लिवर में क्या नहीं खाना चाहिए?

    ग्रेड 1 फैटी लिवर में आपको चीनी, शराब, प्रोसेस्ड फूड, फैटी फूड्स और मांस के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा, तले हुए और नमकीन खाने की चीजें भी हानिकारक हो सकती हैं। 

 

 

 

Read Next

अस्थमा से शरीर का कौन-कौन सा अंग प्रभावित होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer